Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » घटना मंचन : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्थर से सिर कुचलकर की पत्नी हत्या…
    भारत

    घटना मंचन : अवैध संबंध के शक में पति ने पत्थर से सिर कुचलकर की पत्नी हत्या…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 18, 2021No Comments2 Mins Read0 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है। दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे। वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से रात से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह अवैध संबंध को बताया जा रहा है।

    दर्दनाक हादसा : महासमुन्द में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत…

    नीतू मालवीय पति जीवन मालवीय (30) राधाकृष्णन वार्ड क्रमांक 2 झुग्गी बस्ती सारनी में रहती थी। वह आठ दिन पहले ही अपने मायके देवास से आई थी। रविवार सुबह करीब 6 बजे झुग्गी बस्ती क्षेत्र में उसका शव पड़ा था। सिर पत्थर से कुचला हुआ था। उनके बच्चे आयुष (12) और वैष्णवी (11) नीतू को तलाशते हुए शव तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने रोते हुए पड़ोसियों को सूचना दी। SDOP महेंद्र सिंह चौहान, कार्यवाहक थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह मौके पर दल के साथ पहुंचे। मौका स्थिति देखने के बाद FSL टीम बुलाई गई।

    मृतका के बेटे आयुष मालवीय ने पुलिस से कहा कि रात में उसके पिता जीवन मालवीय और मां नीतू के बीच विवाद हुआ था। पापा मां को पीटते हुए घर के पीछे ले गए। बाहर भी पिता ने खूब मारपीट की। उसने बताया कि पिता ने ही पत्थर से मां को मार डाला।

    मिली जानकारी के अनुसार हत्या रात 12 से 3 बजे के बीच की गई। मारपीट करते मां को बाहर ले जाने के बाद आयुष और वैष्णवी सुबह होने तक डर कर घर में दुबके रहे। सुबह होते ही पड़ोसियों को यह घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की। उसे शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। पति ने पुलिस को बताया है कि उसकी पत्नी का दो लोगों से संबंध था। इसी को लेकर विवाद हुआ था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    March 12, 2026
    Featured

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026
    Featured

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार : सड़क हादसे में दो पुलिस आरक्षक की मौत…चालक गिरफ्तार…

    February 25, 2026
    Featured

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ : पांच लोगों की हत्या का प्रयास…तीन की मौत…दो की हालत गंभीर…

    February 24, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,024 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,683 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,191 Views

    बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नगर पंचायत पवनी में हुए लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा…एक आरोपी गिरफ्तार…

    February 13, 20261,116 Views
    Don't Miss

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन…

    By Ghatna ManchanMarch 12, 20260

    नगर पंचायत पवनी में कर व्यवस्था को लेकर नागरिकों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन……

    ओमआशीष गजपाल बने युवा प्रकोष्ठ जिला साहू संघ धमतरी के जिला उपाध्यक्ष…

    March 8, 2026

    बलौदाबाजार : ट्रक ने पीछे से बस को मारी टक्कर…4 यात्रियों की दर्दनाक मौत…दर्जन भर लोग घायल…

    March 6, 2026

    High Court : छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…चप्पे चप्पे पर कमांडो तैनात…

    February 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1049141
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.