तिमाही परीक्षा रद्द : अब सभी स्कूल पुरानी पद्धति से लेंगे परीक्षाएं, माशिमं के प्रश्नपत्रों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, प्रमुख सचिव ने कहा…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : तिमाही परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार किया गया प्रश्न पत्र लीक होने के बाद अब परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। अब स्कूल अपने स्तर पर परीक्षाएं ले सकेंगे। स्कूलों को अपने स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करने की छूट दी गई है। एक निजी वेबसाइट ने पेपर लीक होने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद शिक्षा महकमे में हड़कंप मच गया। आखिरकार खबर प्रकाशित होने के कुछ देर बाद ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा तैयार प्रश्न पत्र के आधार पर परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

- Advertisement -

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव व माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष डॉ. आलोक शुक्ला ने सभी डीईओ के लिए संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि…

अत्यंत खेद का विषय है कि अनेक न्यूज चैनलों पर यह खबर चल रही है कि तिमाही परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। कुछ वीडियो भी लीक पेपर बता कर यूट्यूब पर चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : गांव के बीचों बीच खूनी खेल, दिनदहाड़े गला रेतकर युवक की हत्या, जाने हत्या की क्या है वजह…

तिमाही परीक्षा का पेपर केंद्रीकृत रूप से न आज तक बना है और न ही केंद्रीकृत बनाने की कोई आवश्यकता है।

सभी DEO तत्काल सभी स्कूलों को सूचित करें कि यदि उन्हें कोई केंद्रीकृत पेपर तिमाही परीक्षा के लिए प्राप्त हुआ भी है तो उसका उपयोग कदापि न किया जाए।

छत्तीसगढ़ : फांसी पर लटकी मिली 9 वीं कक्षा की छात्र की लाश, शर्ट और शरीर पर खून के धब्बे, हत्या के बाद शव को लटकाने की आशंका…

 

आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि तिमाही परीक्षा के लिए पेपर सेटिंग स्कूल स्तर पर ही किया जाएगा। किसी केंद्रीकृत पेपर का उपयोग नही किया जाएगा। तिमाही परीक्षा का टाइम टेबल भी केंद्रीकृत नही होगा। टाइम टेबल भी स्कूल स्तर पर ही निर्धारित किया जाएगा परंतु यह ध्यान रखा जाएगा कि सभी स्कूलों में तिमाही परीक्षा अनिवार्य रूप से 10 अक्टूबर तक पूर्ण कर ली जाए। ऐसा करने से स्कूल स्तर पर पेपर सेटिंग के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

छत्तीसगढ़ : दरवाजा खटखटाने पर नाराज प्राचार्य ने कमरे में घुसकर स्टंप के टूटने तक छात्र को मारा, पुलिस ने प्राचार्य को किया गिरफ्तार…प्राचार्य ने कहीं ये बात…

पेपर छपवाने की आवश्यकता नहीं है। पेपर को चाक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाएगा जैसा पूर्व में किया जाता रहा है। उत्तर पुस्तिका भी छपवाने की आवश्यकता नही है। विद्यार्थी उत्तर अपनी विषय की कॉपी में लिखेंगे और स्कूल के शिक्षक कॉपी जांचकर विद्यार्थियों को देंगे।

तिमाही परीक्षा का उद्देश्य पास या फेल करना नहीं है, बल्कि वार्षिक परीक्षा की अच्छी तैयारी कराना है।

इस बात का ध्यान विशेष रूप से रखें कि जो पेपर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है उसका उपयोग कदापि न करें।

 

 

 

Courtesy : NPG

Latest News

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार…

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी अमलीपदर : नया सवेरा अभियान के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!