Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : 8 वीं की छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी, चाकू की नोक पर हुआ था मेरा अपहरण…वजह जानकर पुलिस भी चौंके…तिमाही परीक्षा को लेकर…
    Featured

    छत्तीसगढ़ : 8 वीं की छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी, चाकू की नोक पर हुआ था मेरा अपहरण…वजह जानकर पुलिस भी चौंके…तिमाही परीक्षा को लेकर…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanSeptember 26, 2022No Comments3 Mins Read2 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    छत्तीसगढ़ : 8 वीं की छात्र ने रची अपहरण की झूठी कहानी, चाकू की नोक पर हुआ था मेरा अपहरण…वजह जानकर पुलिस भी चौंके…तिमाही परीक्षा को लेकर…

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्र ने अपने अपहरण की झूठी कहानी रच डाली। छात्र ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसे परीक्षा नहीं देनी थी। इस बीच वो परीक्षा के समय स्कूल भी पहुंचा और रोते-घबराते हुए प्रिंसिपल से बोला कि सर चाकू की नोंक पर मेरा अपहरण हो गया था। मैं किसी तरह से भागकर स्कूल आया हूं। ये जानने के बाद प्रिंसिपल ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। फिर जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, तब जाकर इस झूठी कहानी का पता चल पाया है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

    नवरात्र प्रारंभ के अवसर पर संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने किया आरती संग्रह का विमोचन, संपादक रूपेश श्रीवास की दी बधाई…देखिए पूरी आरती संग्रह…

    जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तिलकेजा गांव का है। यहां रहने वाला अजय यादव (15) गांव के ही सरकारी स्कूल में 8 वीं का छात्र है। अजय के पिता गांव में ही खेती-किसानी करते हैं। इन दिनों अजय के स्कूल में परीक्षाएं चल रही हैं। इस वजह से अजय भी सुबह 9.30 बजे अपने घर से स्कूल जाने निकला था। इसके बाद वह करीब 10.30 बजे स्कूल पहुंचा। वहां वो काफी घबराया हुआ था। स्कूल पहुंचते ही छात्र ने स्कूल के प्रिंसिपल एल.के श्रीवास्तव से मुलाकात की।

    बलौदाबाजार : प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने सी-मार्ट एवं सिटी सर्विलांस सिस्टम का किया शुभारंभ…संसदीय सचिव चंद्रदेव राय रहे उपस्थित…

    छात्र ने प्रिंसिपल को बताया कि सर मैं स्कूल के लिए आ रहा था। इसी बीच रास्ते में मुझे बाइक सवार 2 लोगों ने किडनैप कर लिया था। मैं किसी तरह से वहां से भागकर आया हूं, मुझे डर लग रहा है। ये सुनने के बाद प्रिंसिपल भी घबरा गए और उन्होंने तुरंत ही पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

    दर्दनाक सड़क हादसा : खड़ी हाइवा से जा टकराई बाइक, मौके पर हुई बाइक चालक की मौत…

     

    स्कूल पहुंचने पर पुलिस ने छात्र से बात की। तब छात्र और घबराने लग गया। उसने पहले तो पुलिस को भी वही कहानी बताई, जो प्रिंसिपल को बताई थी। मगर पुलिस को उस पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने सख्ती से उससे जब पूछताछ की, तब छात्र ने बताया कि ये कहानी झूठी है। छात्र ने बताया कि मैंने पढ़ाई नहीं की थी। इसलिए मैं परीक्षा भी नहीं देना चाहता था। इस वजह से मैंने ये कहानी बनाई।उसने बताया कि मैं स्कूल जाने के लिए निकला था। रास्ते में 2 बाइक सवार मिल गए तो मैंने उन्हें रोक लिया। फिर बीच में उनके साथ बैठ गया और स्कूल की तरफ ना जाकर किसी और तरफ चला गया था। वे लोग भी गांव के नहीं थे। इसलिए उन्हें पता नहीं चला कि स्कूल किस तरफ है। वो लोग मुझे छोड़कर चले गए थे। छात्र के घर से स्कूल की दूरी 3 किलोमीटर है। छात्र ने बताया कि मैं बीच में इसलिए बैठा था कि लोगों के लगे कि मेरा अपहरण हुआ है। लोग ये देख पाएं कि मुझे कोई ले जा रह है। इस वजह से में बीच में बैठा था। पुलिस भी ये सुनकर हैरान है। छात्र के बयान के बाद पुलिस ने उसे अब काफी समझाया है और परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को आगे से ऐसा नहीं करने की समझाइश दी है। वहीं स्कूल से ये पता चला है पिछले 12 दिनों से छात्र स्कूल नहीं गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,065 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,442 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,229 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1056261
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.