बड़ा हादसा : क्रेन का टायर फटने से SECL कर्मचारी का सिर धड़ से अलग, रिपेयरिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बड़ा हादसा : क्रेन का टायर फटने से SECL कर्मचारी का सिर धड़ से अलग, रिपेयरिंग के दौरान हुआ ब्लास्ट…

- Advertisement -

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज क्रेन का टायर फटने से SECL कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। उसके साथ आए दो अन्य कर्मचारी भी घायल हो गए हैं। हादसा क्रेन की रिपेयरिंग के दौरान हुआ है। धमाका इतना जोरदार था कि कर्मचारी का सिर धड़ से अलग हो गया। घायल की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दोनो घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बलौदाबाजार : स्कूल से लौटने के बाद फांसी पर झूला छात्र : मौके पर मिला सुसाइड नोट, 2 शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप…पढ़े सुसाइड नोट में क्या लिखा है…

ज्ञात हो कि हादसा कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में हुआ है। SECL कर्मचारी अपनी पत्नी और बेटी के साथ कंपनी के ही क्वार्टर में रहते थे। उनकी मौत से परिजनों सहित कर्मचारियों में भी शोक की लहर है। आशंका जताई जा रही है कि वर्कशॉप से क्रेन के टायर में अधिक हवा भरे जाने से हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार SECL महाप्रबंधक कार्यालय के दीपका विस्तार परियोजना की क्रेन खराब हो गई थी। उसकी रिपेयरिंग के लिए दीपका कॉलोनी निवासी और सीनियर मैकेनिकल फीटर पद पर वर्कशॉप में पदस्थ लाल दास खरे (53) को रिपेयरिंग के लिए बुलाया गया था। उनके साथ उनका सहकर्मी घनश्याम बघेल और एक ठेका श्रमिक भी काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लालदास क्रेन का पिछले टायर का नट खोल कर उसे बाहर निकाल रहे थे, तभी अचानक से टायर ब्लास्ट हो गया और बड़ा हादसा हो गया।

Latest News

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार…

अमलीपदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई...ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा ला रहे दो युवक गिरफ्तार... गिरीश सोनवानी अमलीपदर : नया सवेरा अभियान के...

More Articles Like This

error: Content is protected !!