छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेल रहे खिलाड़ी की मौत, ऐसे हुआ हादसा…
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों को काफी उत्साह है। इस बीच एक कबड्डी खेल के दौरान एक खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रायगढ़ के घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक कार्यक्रम के तहत कबड्डी खेल हो रहा था। इस दौरान पटखनी देने के दौरान एक खिलाड़ी गंभीर चोट से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती ले जाया गया। लेकिन पहुंचने से पहले ही रास्ते में खिलाड़ी की मौत हो गई।







