छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान एक और मौत…इस जिले में हुई घटना…
कोंडागांव : राज्य सरकार ग्रामीण पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत कर चुकी है। राजीव युवा क्लब के तत्वाधान में गांव-गांव में पारंपरिक ग्रामीण खेलों का आयोजन हो रहा, कोंडागांव जिले के ग्राम माझी बोरंड में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान एक महिला की मौत की घटना शनिवार को सामने आई।
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में कबड्डी खेल रहे खिलाड़ी की मौत, ऐसे हुआ हादसा…
जानकारी के अनुसार कोंडागांव जिले के ग्राम मांझीबोरंड निवासी शांति मंडावी पति उमेश मंडावी उम्र 31 वर्ष की शुक्रवार को गांव में चल रहे कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलते हुए गिरकर बेहोश हो गई थी। जिनकी रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रात को मौत हो गई।
रमेश मंडावी भाई व अन्य परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को ग्राम मांझीबोरंड में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में मृतिका शांति मंडावी ने भी भाग लिया और वह कबड्डी खेलने के दौरान गिरकर बेहोश होने के चलते परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल पहुंचाया, जहा से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर एम एम आई रिफर किया गया। रायपुर अस्पताल में उपचार के दौरान रात को महिला ने दम तोड़ा।







