रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : मंगल भवन चारामा में नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन के द्वारा मुख्य अतिथि मनोज मंडावी उपाध्यक्ष विधान सभा छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक भानुप्रतापपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष अरूण कुमार साहू अध्यक्ष एन टी सी एफ, विशिष्ट अतिथि हेमंत ध्रुव अध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर, हेमनारायण गजबल्ला उपाध्यक्ष जिला पंचायत कांकेर, नरेन्द्र यादव सदस्य गौ सेवा आयोग छत्तीसगढ़, नवली मीना मंडावी सदस्य जिला पंचायत कांकेर, भुवन जैन जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर, कैशरीन बैग फाउंडर मेंबर एन टी सी एफ एवं अन्य अतिथियों तथा सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति में सरस्वती माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नावेल टीचर्स क्रिएटिव फाउंडेशन द्वारा चारामा स्थित मंगल भवन में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान शिक्षक -शिक्षिकाओं के लिए राज्य स्तरीय” शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 80 शिक्षक शिक्षिकाओं को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर “शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण” सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से हेमन्त कुमार साहू शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक से शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केडार सारंगढ़-बिलाईगढ़ को बेस्ट एक्टिविटी टीचर के तहत ”शिक्षक सृजन गौरव अलंकरण सम्मान” से शिक्षा के क्षेत्र में साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु उल्लेखनीय योगदान देने के कारण सम्मानित किया गया।
ज्ञात हो कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला से हेमन्त कुमार साहू शिक्षक ने छात्रों में अभिप्रेरणा एवं विद्यालय में शैक्षिक नवाचार के द्वारा उत्कृष्ट अध्यापन कौशल का प्रदर्शन करते हुए समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर सराहनीय कार्य किया है। आपने शिक्षक की गरिमा, आदर्श एवं आचरण के गुरुतर दायित्व का निष्ठा, लगन एवं समर्पण से निर्वहन कर सृजन का संदेश दिया है।
उपरोक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में नावेल टीचर क्रिएटिव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरूण कुमार साहू, फाउंडर मेंबर कैशरीन बैग, कादंबरी यादव, मीना राजवाड़े, विवेक ध्रुव, मधुबाला कौशिक, प्रदीप कुमार सेन, धर्मेंद्र कुमार प्रधान, बिंदिया रानी गंगबेर, लक्ष्मी करियारे, मोहित राम बनपेला, सुरेन्द्र कुमार सोनी, प्रतिभा त्रिपाठी, लिली पुष्पा एक्का एवं एन टी सी एफ के सभी सदस्यो का योगदान रहा।सम्मान मिलने पर सुरेन्द्र सिंह नेताम, चन्द्र भान कर्ष, ईश्वरी साहू, रीता साहू, विनोद डडसेना, भुनेश्वरी साहू, महेश पटेल, प्रदीप शर्मा, प्रकाश साहू, निधि पाण्डेय, दिनेश साहू, संतराम साहू, महेत्तर देवांगन, रमेश साहू सहित शाला परिवार ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए बधाई दी है।







