रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ का पहरेदार राष्ट्रीय सप्ताहिक समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल अम्बिकापुर के तत्वाधान में 13 नवंबर 2022 माता राजमोहिनी देवी भवन अंबिकापुर जिला सरगुजा में छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाचार पत्र के प्रधान संपादक राजेंद्र जैन जी के अगुवाई में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ का पहरेदार अखबार और न्यूज़ चैनल ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों समाज सेवा, स्कूल शिक्षा, खेलकूद गायन, अभिनय, स्वास्थ्य, चिकित्सा में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया। जिसमें हमारे क्षेत्र के शिक्षक विनोद कुमार डडसेना सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट विकास बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में पदस्थ है एवं हितेंद्र पाण्डे व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल सलिहा में पदस्थ है। इन दोनों शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा नवाचारी शिक्षा के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में अमरजीत सिंह भगत मंत्री संस्कृति खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग छत्तीसगढ़ शासन, गुरमीत सिंह बाबरा अध्यक्ष खाद्य आयोग, अनिल सिंह मेजर वरिष्ठ भाजपा नेता, श्याम लाल जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस ओ. बी. सी., श्रीमती पूर्णिमा पटेल साहित्यकार, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राजकीय गीत से हुआ। सम्मान प्राप्त करने वाले एवं सभी प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ रत्न का बेच लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक एवं विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति से संबंधित नृत्य गीत व अभिनय का प्रदर्शन बेहतरीन ढंग से प्रस्तुति दिया गया गीत व नृत्य ने लोगों के मन मोह लिया सम्मान प्राप्त करने वालों में शिकसा के सदस्यों का दबदबा रहा, जिसमें शिक्षक कला व साहित्य अकादमी के सदस्यों में प्रमुख रूप से विनोद कुमार डडसेना, हितेंद्र कुमार पांडे, संजय कुमार मैथिल खुशबू जैन, सुश्री एनुका सार्वा, सीमा जामवनते, धर्मेंद्र कुमार श्रवण, मंजू लता श्रवण, श्रीमती माधुरी जायसवाल भी सम्मानित हुए।
शिक्षक विनोद कुमार डडसेना के इस सम्मान के लिए मित्रगण, परिवार के लोग, शिक्षक साथी गण, विभिन्न साहित्यिक संस्थान, अकादमिक, समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिए।
शिक्षक विनोद कुमार डडसेना व हितेंद्र पांडे छतीसगढ़ रत्न अलंकरण से हुए सम्मानित…
Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -