स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने दिए स्मरण पत्र…छत्तीसगढ़ के सभी विधायक और मंत्री को याद दिलाएंगे घोषणा पत्र में किए गए वादे…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

कार्तिक जायसवाल
बिलाईगढ़ : ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुंचाने वाले 15000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक वेतन विसंगति का दंश विगत कई वर्षों से झेल रहे है, जिसको दूर करवाने संघ व्यापक स्तर पर जनप्रतिनिधियों से मिलना शुरू कर दिये है। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि विधायको व मंत्रियों से मिलकर वेतन विसंगति दूर करने व चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादों को लेकर उनसे मिल रहे है।

- Advertisement -

इसी कड़ी में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि मंडल कोरबा सांसद ज्योत्स्ना महंत, संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक सेवनलाल चंद्राकर, संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक शंकुतला साहू के बाद आज रविवार को भटगांव विधायक एवम् संसदीय सचिव पारसनाथ रजवाड़े, संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय से मिलकर अपनी मांगो से अवगत कराया।

ज्ञात हो कि ये लोग अपने कुशल कार्यों से मातृ मृत्यु एवम् शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के साथ परिवार नियोजन कल्याण कार्यक्रम में पुरुष नसबंधी में छत्तीसगढ़ को प्रथम स्थान लाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिए है। विश्व व्यापक महामारी कोरोना में भी ये अपने जान की बाजी लगाए थे साथ ही करोड़ों लोगों को कोरोना टीकाकरण में अहम भूमिका रही।

इस विषय पर स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष टार्जन गुप्ता एवम् प्रदेश सचिव प्रवीण ढिढवंशी के साथ उपाध्यक्ष हरीश जैसवाल, उपप्रांताध्य मिर्जाकासिम बेग सहित प्रदेश के सभी प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों ने संयुक्त रूप से कहा कि संघ अपनी वेतन विसंगति दूर करने की मांगों को लेकर प्रदेश के सभी विधायको, मंत्रियों, लोकसभा सांसदों से मिलकर वेतन विसंगति दूर करवाने के लिए समर्थन प्राप्त करेगा, जिसके लिए संघ के प्रतिनिधि मंडल विधायको से मिलना शुरू कर दिये है। प्रदेश के 15000 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको को पूरा विश्वास है कि उनकी मांगो पर सरकार ठोस निर्णय लेगी।

इस दौरान अजय साहू जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र जायसवाल कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष, डिगेंद्र वर्मा ब्लाक अध्यक्ष पलारी, हितेन्द्र वर्मा ब्लाक अध्यक्ष बलौदाबाजार, श्रीमती चंद्रकला जायसवाल ब्लाक अध्यक्ष बिलाईगढ़, मुकेश नवरत्न, घनश्याम जायसवाल, गणेश राम साहू, लीला ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

Latest News

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष…कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह…

गुरु नारायण तिवारी बने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष...कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह... गिरीश सोनवानी गोहरापदर : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष...

More Articles Like This

error: Content is protected !!