रूपेश श्रीवास
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज सोनाखान पहुंचकर सीएम के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वही कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
बता दे कि 20 दिसम्बर को सीएम सोनाखान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत देखेंगे। वही लोगो की समस्या से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीरियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिया है। ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।







