बिलाईगढ़ : शिक्षक विनोद डडसेना मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत से हुए सम्मानित…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

बिलाईगढ़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के समीपस्थ ग्राम कारीपाट के प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक विनोद कुमार डडसेना को वर्ष 2021-22 के लिए मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 23 फरवरी 2023 को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के योग भवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक विनोद कुमार डडसेना को उसके शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें यह मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसमें वर्ष 2022-22 हेतु विकासखंड बिलाईगढ़ के शिक्षक शिक्षिकाओं को यह पुरस्कार दिया गया, जिसमें विनोद कुमार डडसेना शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट, सुनीता साहू शासकीय प्राथमिक शाला बेल्हा, गीता देवांगन शासकीय प्राथमिक शाला बालक पवनी, ज्ञान दीप शिक्षक दिनेश कुमार साहु शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बाँसुउरकुली व वर्ष 2022-23 हेतु बुधनी अजय शासकीय प्राथमिक शाला डूरूमगढ़, प्रतिभा सुल्तान शासकीय प्राथमिक विद्यालय तालपारा पवनी, सरोजिनी साहू शासकीय प्राथमिक शाला बरभाठा शामिल है।

- Advertisement -

सभी पुरस्कृत शिक्षक शिक्षिकाओं को विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस एन साहू व सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी आर के भोई, डीपी सोनी, नेतराम रात्रे (बी आर सी) सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Latest News

छत्तीसगढ़ की जुझारू बेटी हेमा बसंत ने किया राज्य का नाम रोशन…नगर पंचायत पवनी की बेटी ने अपने नाम किया तीन पदक…

छत्तीसगढ़ की जुझारू बेटी हेमा बसंत ने किया राज्य का नाम रोशन...नगर पंचायत पवनी की बेटी ने अपने नाम...

More Articles Like This

error: Content is protected !!