प्रकाश यादव
कसडोल : छत्तीसगढ़ सहकारी समिति के समस्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एक बार फिर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। वही किसान मजबूर होकर अधिक कीमत पर खाद खरीद रहे है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष मनीराम कैवर्त्य ने बताया कि हमारे द्वारा अपने मांगों को लेकर कई वर्षों से बार बार पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक हमारी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हमें मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। यदि हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब हम उग्र आंदोलन करेंगे।







