Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : जिला -मंत्री भाजपा महिला मोर्चा सारंगढ़ – बिलाईगढ के सरिता बिहारी जांगड़े ने ग्राम पंचायत सलिहा में जाकर जनसंपर्क कर ग्रामीणों को केंद्र सरकार के जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ में भाजपा के पदाधिकारियों से भी भेंट मुलाकात की। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम जनता से कमल छाप के बटन में वोट डालने के लिए निवेदन किया ।
बिलाईगढ़ : हरिशंकर चौहान (उपायुक्त) परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत बलौदाबाजार एवम नोडल अधिकारी, सारंगढ बिलाईगढ़ को अब पदोन्नत कर परियोजना निदेशक, जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के पद पर सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में पदस्थ किया गया है। विदित हो कि श्री चौहान इसके पहले बलौदाबाजार भाठापारा जिले के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में सेवा दे रहे थे, उनकी क्षमता कार्य के प्रति लगन एवम काबिलियत को देखते हुये नवीन जिला में पदस्थापना की गई है। उनकी इस नवीन पदस्थापना पर जनपद बिलाईगढ़ के सहायक विस्तार अधिकारी कमलेश नवरंग,वरिष्ठ करारोपण अधिकारी समारू लाल प्रेमी, सुशील जांगड़े आदि ने बधाई…
संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने नगर पंचायत बिलाईगढ़ में किया 3 करोड़ 95 लाख रुपये के विकासकार्यो का भूमिपूजन… बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज नगर पंचायत बिलाईगढ़ में 3 करोड़ 95 लाख रुपये के 26 विकासकार्यो कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर चंद्रदेव राय ने कहा कि अब बिलाईगढ़ नगर के विकास में कोई कमी नही रहेगी, जो कार्य अब तक नही हो पाया था वो अब होगा। इस अवसर पर नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष सोनल शेखर भट्ट, पूर्व अध्यक्ष द्वारिका देवांगन, पार्षद लखेश्वर देवांगन, रामनारायण भट्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान युधिष्ठिर नायक, विधानसभा प्रभारीप्रवेश…
World Cup 2023 : अब शुरू होगा असली खेल…जानें वर्ल्ड कप के शेड्यूल…साथ ही भारत के सभी मैचों की जानकारी… वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने वाली हैं और भारत पहली बार अकेले इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने जा रहा है। इंग्लैंड के बाद भारत दूसरा ऐसा देश होगा जो इस मेगा इवेंट की अकेले मेजबानी करेगा। अब टूर्नामेंट शुरू होने में कुछ ही घंटे शेष हैं और पहले मुकाबले में आमना-सामना होगा वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड और रनर अप न्यूजीलैंड की टीम के बीच। वनडे वर्ल्ड कप का यह 13 वां…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का सरसींवा वासियो ने किया नागरिक अभिनंदन… बिलाईगढ़ : ग्राम पंचायत सरसींवा को नगर पंचायत बनाये जाने पर बिलाईगढ़ विधायक एवम संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का नगरवासियों व्यापारी संघ ने नागरिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम में चंद्रदेव राय ने कहा कि आज सरसींवा के लिये ऐतिहासिक दिन है जो ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बन गया है, अब सरसींवा के विकास में कोई कमी नही आयेगी। कार्यक्रम में प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष नीतिश बंजारे, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि किशन शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा पंकज चन्द्रा, मुद्रिका राय, ताराचंद देवांगन, राजा अग्रवाल, संतन दास मानिकपुरी, संजय साहू,…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्र देव राय ने आज विश्राम गृह बिलाईगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में 2100 करोड़ से भी अधिक राशि के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया जिसमें विधायक निधि, डीएमएफ, समग्र विकास, अनु. जाति प्राविकरण, अनु. जनजाति प्राधिकरण, अन्य पिछड़ा वर्ग ग्रामीण विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री घोषणा मद, शिक्षा मद, सुगम सड़क योजना, स्वास्थ्य मद, आरईएस, मनरेगा, घरसा योजना, आदर्श ग्राम विकास लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मद,ग्राम पंचायत कार्य, चेक डेम, स्टॉप डेम, गोठान निर्माण, यात्री प्रतिक्षालय, सार्वजनिक शौचालय,स्कूल,जीर्णोद्धार, सोलर लाईट, बालवाड़ी. सी.सी. रोड, पुल-पुलिया, नाली निर्माण, चबुतरा निर्माण,छात्रावास व अस्पताल जीर्णोद्धार एवं नवनिर्माण भवन इत्यादि मदों से…
बिलाईगढ़ : संस्कारधानी पान पानी पालगी की नगरी सारंगढ़ के इनडोर स्टेडियम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक शानदार विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2023 का आयोजन को किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमन्त कुमार साहू शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय केड़ार विकास खण्ड – सारंगढ़ जिला -सारंगढ़-बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ को सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत उनके शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं योगदान के लिए “विधानसभा स्तरीय शिक्षक सम्मान” विधायक महोदया सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन श्रीमती उत्तरी जांगड़े जी…
छत्तीसगढ़ : ट्रक की खराबी सुधार रहा था मैकेनिक…तभी सामने से ट्रेलर ने मारी टक्कर…हादसे में मैकेनिक की दर्दनाक मौत… कोरबा : जिले के दर्दनाक सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत हो गई। बता दे कि मैकेनिक एक खड़े ट्रक के नीचे काम कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली मुख्य मार्ग पर की है। मिली जानकारी के अनुसार मैकेनिक सड़क किनारे ट्रक का मरम्मत कर रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़े ट्रक को टक्कर…
बलौदाबाजार : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ बलौदाबाजार के दिशा निर्देश में स्थानीय संघ बलौदाबाजार द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल बलौदाबाजार में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में स्काउट्स , गाइड्स तथा स्काउटर/गाइडर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेश केशरवानी जी (जिला मुख्यालय आयुक्त एवं स्थानीय संघ अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि श्री रामाधार पटेल जी (अध्यक्ष), श्री खोडस राम कश्यप (सहायक राज्य संगठन आयुक्त), श्रीमती वंदना तिवारी (जिला आयुक्त गाइड), उपाध्यक्ष द्वय नीरज बाजपेयी जी, पीयूष मिश्रा जी,…
बिलाईगढ़ : विकासखंड मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला कारीपाट के प्रधान पाठक विनोद कुमार डडसेना ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर घुमंतू जाति के लोगों के बीच उनके डेरा में पहुंच कर मच्छरदानी, बेडशीट व तिरपाल वितरण किया। बता दे कि विनोद डडसेना ने इसके पहले भी अन्य घुमन्तु जाति के लोगों को ठंड के समय गर्म कपड़े व वृद्धाश्रमों में जाकर राशन दान कर चुके हैं, कोरोना टीकाकरण जागरूकता जैसे अनेकों समाज सेवा के कार्य करते रहते हैं। शिक्षक विनोद कुमार डडसेना ने बताया कि जब वे स्कूल जा रहे…
