Author: Ghatna Manchan

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल पवनी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पवनी में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं व बच्चों द्वारा रघुपति राघव राजाराम भजन का गायन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। वही 1 अक्टूबर को भी संस्था के छात्र छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Read More

बिलाईगढ़ : पूरे देश भर में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है । बता दें कि जिला प्रशासन के निर्देशन पर आज 1 अक्टूबर 2023 को शासकीय प्राथमिक शला कारीपाट विकासखंड बिलाईगढ़ में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत शाला परिसर शाला भवन, किचन, शौचालय, खेल के मैदान , हैंडपंप गली व सार्वजनिक स्थल जैसे तालाब के पचरी व मंदिरों के आसपास की साफ सफाई का कार्य किया गया। स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का नेतृत्व विनोद कुमार डडसेना प्रधान पाठक ने किया। श्री डडसेना के…

Read More

छत्तीसगढ़ : बेटा नहीं हुआ तो पति ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…80 फीसदी जली महिला…आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज… सूरजपुर जिले में बेटा नहीं होने से नाराज पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। रामानुजनगर में हुई इस वारदात में महिला लगभग 80 फीसदी तक जल गई है। गंभीर हालत में महिला को सूरजपुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-lodge-this-was-written-in-the-suicide-note-found-in-the-pocket-of-the-deceased/ जानकारी के मुताबिक, रेणु गुप्ता की शादी साल 2014 में रामानुजनगर के लोकेश गुप्ता से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सबकुछ ठीक…

Read More

छत्तीसगढ़ : लाॅज में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लिखा ये… महासमुंद नेशनल हाईवे 353 रायपुर रोड स्थित हिमांशी लाॅज में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसकी जांच में पुलिस जुट गई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब दो बजे की घटना है। लाॅज के संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला, तो मामले का…

Read More

छत्तीसगढ़ : सभी ग्राम पंचायतों में 2 अक्टूबर को होगा ग्राम सभा…लिए जाएंगे निर्णय… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : संचालक पंचायत संचालनालय ने जिले के सभी कलेक्टरों को अक्टूबर माह 2023 में ग्रामसभा की बैठक का आयोजन करने के लिए पत्र जारी किया है। संचालक ने पत्र में कहा है कि छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा-6 में ग्रामसभा का प्रत्येक तीन माह में कम से कम एक सम्मेलन आयोजित करने का प्रावधान है। आगामी 02 अक्टूबर के अतिरिक्त प्रतिवर्ष माह जून एवं नवम्बर में सुविधाजनक तिथियों से प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाए। प्रत्येक…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : बेरोजगारी भत्ता वितरण और कई पदों के नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) को लेकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएससी की परीक्षा देने वाले किसी भी एक अभ्यर्थी ने अब तक शिकायत नहीं की है। यदि किसी तरह की कोई भी शिकायत आती है या किसी अभ्यर्थी द्वारा एक भी शिकायत की जाती है तो हम हर शिकायत की गंभीरता से जांच करेंगे। किसी का अधिकार छीनने का किसी को भी हक नहीं है। जब आप योग्य हैं, आप परीक्षा दे रहे हैं, आप पात्रता रखते हैं तो उसका लाभ आपको…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ के एक लाख 35 हजार 104 शिक्षित बेरोजगार हितग्राहियों को 35 करोड़ 48 लाख 7 हजार 500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित किया। अभी तक छः किश्तों में हितग्राहियों को 182 करोड़ 47 लाख 2 हजार 500 रूपए का बेरोजगारी भत्ता दिया जा चुका है। इनमें सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कुल 4 हजार 103 हितग्राहियों को एक करोड़ 2 लाख सन्तावन हजार रूपए की राशि अंतरित की गई। इसमें 2500 रूपए प्रति हितग्राही को प्राप्त हुए हैं।…

Read More

बलौदाबाजार : प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को कुर्सी पर बैठाकर कराया रास्ता पार… बलौदाबाजार : जिले के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोरदा लवन से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां सड़क के अभाव के चलते एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों और मोहल्ले के लोगों को लगभग आधा किलोमीटर कुर्सी पर बैठाकर लाना पड़ा. जिसके बाद उसे एम्बुलेंस की सहायता मिली और उसे लवन लाया गया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया. बता दे कि प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला मुकेश्वरी यादव तक एंबुलेंस इसलिए नहीं पहुंच सकी क्योंकि उसके…

Read More

बिलाईगढ़ : प्रदेश में विधानसभा चुनाव निकट है, ऐसे में दावेदार आम जनता के बीच जाकर उनसे भेंट मुलाकात कर रहे है। इसी कड़ी में भाजपा के लिए दावेदारी कर रहे टाइगर कुर्रे ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क किया। बता दे कि टाइगर कुर्रे बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र के मध्य में स्थित भटगांव के निवासी हैं। वे नगर पंचायत भटगांव में अध्यक्ष पद पर आसीन रहे।श्री टाइगर कुर्रे का बचपन आर्थिक अभाव में गुजरा है, इसलिए वह गरीबी एवं असमानता के दर्द से भली-भांति परिचित है और वो बचपन से ही क्षेत्र, समाज एवं देश के उत्थान…

Read More

कसडोल : पेंशन प्रकरण में लापरवाही बरतने पर डीईओ ने किया कसडोल में पदस्थ बाबू जितेंद्र कुमार खुंटे को निलंबित… बलौदाबाजार : विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल के जितेन्द्र कुमार खुंटे सहायक ग्रेड 02 (बाबु) को निलंबित कर दिया गया है।‌लगातार शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार ने लंबित पेंशन प्रकरण के संबंध में जितेंद्र कुमार खुंटे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था जिसमें स्पष्टीकरण अनुसार जितेन्द्र कुमार सुंटे, सहायक ग्रेड 02 को लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में बार-बार मौखिक निर्देश एवं नोटिस देने तथा लंबित पेंशन प्रकरणों से संबंधित समस्त दस्तावेज नवीन पेंशन…

Read More