Author: Ghatna Manchan

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में स्टाइपेंड समाप्त…मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आदेश पर हुआ अमल…देखिये आदेश… रायपुर : राज्य सरकार ने स्टाइपेंड खत्म करने का आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी की मौजूदगी में पिछले दिनों स्टाइपेंड को खत्म करने का ऐलान किया था। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद अब वित्त विभाग ने भी इस संदर्भ में विस्तृत निर्देश जारी कर दिया है।

Read More

बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने किया आत्मानंद स्कूल का उद्घाटन…छात्राओं को किया सायकिल वितरण… बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय ने आज क्षेत्र के गाताडीह, परसापाली, पवनी एवम टुंडरी में इसी सत्र खुले आत्मानंद स्कूलों का विधिवत शुभारंभ किया और स्कूली छात्राओं को साइकिल वितरण किया। इस दौरान चंद्रदेव राय के स्कूल पहुँचने पर ग्रामीण, शिक्षक, शिक्षिकाओं तथा स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में श्री राय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्र छात्राओं के बेहतर शिक्षा के लिये स्वामी आत्मानंद विघालय खोला है, आज…

Read More

बिलाईगढ़ : शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षक प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह 2023 का आयोजन पी जी कॉलेज जिला कबीरधाम में किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला मड़कडी संकुल परसाडीह विकासखंड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में कार्यरत हेमन्त कुमार श्रीवास सहायक शिक्षक (एक नवाचारी शिक्षक के रूप में जाना जाता है) को जिला कबीरधाम में राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित माननीय श्री मोहम्मद अकबर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन आवास, परिवहन एवं पर्यावरण वन मंत्री, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया श्रीमती ममता…

Read More

छत्तीसगढ़ : वाहन चेकिंग के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक का सोना-चांदी जब्त…जांच में जुटी पुलिस… जांजगीर-चाम्पा : चाम्पा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 2 कार से सोना-चांदी को जब्त किया है। सोना-चांदी के वैध दस्तावेज नहीं देने पर पुलिस ने धारा 102 के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि जब्त सोना-चांदी की कीमत डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-dead-body-of-unknown-person-found-floating-in-the-river/ मिली जानकारी के अनुसार चाम्पा पुलिस के द्वारा कोरबा मार्ग पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान चाम्पा के रहने वाले सराफा व्यापारी की कार से लाखों रुपये का सोना-चांदी बरामद किया…

Read More

छत्तीसगढ़ : नदी में तैरते मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश…जांच में जुटी पुलिस… मस्तुरी : सोमवार की शाम अरपा नदी में एक व्यक्ति की बहती हुई लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को शाम 6 बजे के आसपास सूचना मिली की जे के कॉलेज ग्राम कर्रा के पास एक व्यक्ति की लाश नदी में बहती देखी गई है। जिसपर मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच नदी में बह रहे शव को अपने कब्जे में लिया। लेकिन शव का शिनाख्त नही हो पाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35…

Read More

छत्तीसगढ़ : आयुर्वेदिक क्लीनिक में महिला की मौत…जमकर हुआ हंगामा… बिलासपुर : बिलासपुर में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर के उपचार से महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टर ऐलोपैथिक पद्धति से इलाज कर रहा था। जिसके चलते महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव ऑटो में रखकर दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कही। महिला की मौत का पता चलते ही परिजनों ने हंगामा कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्‌टी क्षेत्र के मन्नाडोल निवासी 65 वर्षीय कालिंद्री बाई सूर्यवंशी की तबीयत रविवार को बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टी, दस्त हो…

Read More

बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी में आज राधाकृष्ण मंदिर समिति और युवाओं के तत्वावधान में कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान दही हांडी फोड़ सहित विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमे सीढ़ीदार मटकी फोड़ (बड़ा) में 4001 रुपये ग्राम पंचायत पवनी द्वारा, सीढ़ीदार मटकी फोड़ (छोटा) में 2001 रुपये नंदू साहू अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा बिलाईगढ़ द्वारा, ग्रीस पाईप मटकी फोड़ में 1001 रुपये शनि मेंस वियर द्वारा, आंख बंद कर के मटकी फोड़ में 501 रुपये धन्नू साहू (होटल) पवनी द्वारा प्रदान किया जाएगा। साथ ही डांडिया में प्रथम पुरस्कार 1001 रुपये…

Read More

बिलाईगढ़ : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सत्य निज नाम बोध संस्थान पोड़ी (राछा) जिला जांजगीर चांपा के सदस्यों द्वारा प्रतिवर्ष अपने गुरु सत्य कबड्डी दास के जन्म दिवस पर 15 सितम्बर के उपलक्ष्य में राज्य के विभिन्न जिलों में 15 दिवस तक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में सदस्यों द्वारा विभिन्न प्रकार के फलदार एवं शानदार वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। इस दौरान सत्य निज नाम परिवार बिलाईगढ़ क्षेत्र के सदस्यों द्वारा मधुबन कला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में छायादार एवं फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के केंद्रीय सदस्य क्षेत्रीय…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गठन की पहली वर्षगांठ…मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है नवोदित सारंगढ़ जिला : श्री राय… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिला स्थापना का एक साल पूर्ण होने के अवसर पर आज स्थानीय खेलभाठा मैदान में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ श्री चंद्रदेव राय और विधायक सारंगढ़ एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर नवगठित जिला के उत्सव की शुरूआत की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल आयोजित किया गया, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन छात्र…

Read More

छत्तीसगढ़ : नहाने गई तीन बच्चियों की डूबने से मौत…गांव में पसरा मातम… अंबिकापुर : सरगुजा लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत बकना कला कुंदी गांव में कुएं में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम बकना कला कुंदी बांध के नजदीक पानी भरे ढोढी (कुएं समान गड्ढा) में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। मृत बच्चियों की उम्र 5,…

Read More