Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में माँ-बेटे की मौत…बेटी लड़ रही ज़िन्दगी की जंग… धमतरी : जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बेटी की इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना केरेगांव थाना क्षेत्र की है। जहां ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था के मौके पर ही मां बेटे की मौत हो गई और एक बेटी घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल…
रायपुर : भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने बैठक के बाद प्रदेश के 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। जिसमें विधानसभा वार प्रत्याशियों को तय किया गया है, फ़िलहाल इस लिस्ट में 21 सीटों पर ही उम्मीदवारों के नाम है।
छत्तीसगढ़ : पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला…फिर पति ने लगाई फांसी…बिस्तर पर पड़ा मिला महिला का शव…शरीर पर गंभीर चोट के निशान… गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को पति-पत्नी की लाश संदिग्ध हालत में मिली। महिला की लाश पर गंभीर चोट के निशान हैं। उसका शव बिस्तर पर पड़ा हुआ मिला, वहीं पति की लाश फांसी पर लटकी हुई मिली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा के शिकारपुर गांव में मोहिंदर रजक अपनी पत्नी प्रीति और 7 साल के बेटे के साथ रहता था। प्रीति रजक और पति मोहिंदर रजक दोनों सरकारी छात्रावास में दैनिक कर्मचारी का…
बया : बया स्थित द्रोणा पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्राचार्य श्री सुभाष डनसेना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ततपश्चात बच्चों द्वारा ग्राम में प्रभातफेरी निकाली गई। इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविताओं भाषणों एवं नृत्य के माध्यम से सभी को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने सुबह प्रभात फेरी निकालकर नगर का भ्रमण किया। कार्यक्रम की शुरुआत ‘देश रंगीला’ गाने से किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष डनसेना एवं विद्यालय शिक्षक…
बलौदाबाजार : जिले में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 15 अगस्त को जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि हाई स्कूल मैदान में किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। जिला कलेक्टोरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रातः 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन एवं स्वागत होगा और प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण,राष्ट्रीय धुन एवं परेड सलामी, 9.5 बजे परेड का निरीक्षण, 9ः10 बजे मार्च पास्ट, प्रातः 9ः20 बजे मुख्य अतिथि के द्वारा मुख्यमंत्री का…
बिलाईगढ़ : वनांचल में हाथी का कहर…एक को हाथी ने कुचलकर मारा…एक को आई गंभीर चोट…संसदीय सचिव का बड़ा एक्शन… बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के वनांचल क्षेत्र में एक बार फिर हाथी ने कहर बरसाया है। आपको बता दे जंगल से भटकते हुए हाथी वनांचल पहुंच गए है, जिसके चलते कुशगढ़ निवासी गोवर्धन रत्नाकर को हाथी ने कुचल कर मार डाला। वही धुराऊ साहू थरगाव निवासी को गंभीर चोट आई है, जिसे रिफर किया गया। इसकी जानकारी वनांचल के लोगो ने संसदीय सचिव चंद्रदेव राय को दी। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए डीएफओ बलौदाबाज़ार मयंक अग्रवाल को मृतक को मुआवजा…
बिलाईगढ़ : सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ के प्रांतीय आह्वान पर बिलाईगढ़ इकाई एल बी संवर्ग के शिक्षक अनिश्चित कालीन के लिए के लिए बिलाईगढ़ के रैनीभाठा मैदान में एकत्रित हुए। घोषणापत्र के अनुरूप और कमेटी के गठन के पश्चात वेतन विसंगति की समस्या दूर नहीं होने के कारण शासन से समस्या को शीघ्र दूर करने के लिए एल बी संवर्ग के शिक्षक आंदोलन के राह पर हैं। इस आंदोलन में प्रांतीय सचिव श्रीमती बुधनी अजय, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती भारत माता खटकर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनीष डड़सेना, जिला मीडिया प्रभारी लुकेश्वर प्रसाद साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सरयू कांत…
बिलाईगढ़ : राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत जादुई पिटारा खिलौना शिक्षण शास्त्र से संबंधित तीन दिवसीय आवासीय कार्यशाला रायपुर में संपन्न हुई। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में रायपुर संभाग के चुनिंदा शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया किया। इस कार्यशाला का प्रथम चरण 7 से 9 अगस्त तक था। इस कार्यशाला में बिलाईगढ़ ब्लॉक के 6 चुनिंदा सहायक शिक्षकों का चयन किया गया था। जिसमें श्री हेमंत कुमार श्रीवास, सरोजनी साहू , सुनीता साहू, भगवती साहू, उषा कुर्रे ,कविता यादव उपस्थित थे। ये शिक्षक विकासखंड में सभी शिक्षकों को जादुई पिटारा खिलौना आधरित प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला…
छत्तीसगढ़ : ईयरफोन लगाकर ट्रैक पार कर रहा था युवक…ट्रेन ने मारी टक्कर, उछलकर 100 फ़ीट दूर गिरा युवक…अस्पताल में हुई मौत… छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक 33 वर्षीय युवक शशांक दास ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की टक्कर से वो हवा में 100 फीट उछलकर दूर जा गिरा। अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोस्तों ने बताया कि शशांक हमेशा कान में इयर फोन लगाकर रखता था। इसी के चलते वो उनकी बात नहीं सुना और ट्रेन की चपेट में आ गया। जानकारी के मुताबिक दुर्ग के कसारिडीह निवासी शशांक अपने दोस्त प्रियंक…
रायपुर : हेल्पिंग हैंड्स क्लब का शैक्षणिक एवं परिवारिक पिकनिक जिसमें राज्य स्तर की टीम का गठन हुआ एवं आगे कार्यों हेतु योजनाएं बनाई गई। सिरपुर के आलोहा नेचर में सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा मीटिंग एवं मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश स्तर से हर जिले से लोग पहुंचे। मीटिंग में प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। सामाजिक जिम्मेदारी निभाने में अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब टीम वर्क से राज्य ही नहीं अपितु देश में भी प्रतिष्ठित हो रही है। संस्था रक्तदान के क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। बता दे कि इसकी शुरुआत कोरॉना कॉल में…
