Author: Ghatna Manchan
बिलाईगढ़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम खजरी में भव्य रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुभारंभ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी एवं भाजपा नेता गिरवर निराला शामिल हुए। साथ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता आकाश जयसवाल ने की। कार्यक्रम में प्रथम पुरुष्कार 30000रु, द्वितीय 15000रु, तृतीय 8000रु, चतुर्थ 4000रु व मेन ऑफ द सीरीज 2000रु रखा गया। इस अवसर पर उपस्थित वहां की सम्मानित जनता को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निराला ने कहा कि खेल एक कला है, खेल को हर एक स्थिति में आपसी भाईचारे के साथ खेलना चाहिए, क्योंकि खेल खेलने से कभी भी…
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने ग्राम पंचायत छिर्रा के गौठान में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का शुभारंभ फीता काटकर किया। कार्यक्रम में संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने कहा कि हमारी सरकार ने गांव में रहने वालों पशुपालकों को ध्यान में रखकर इस योजना को लागू किया है। पशुपालक से खरीदे गए गोबर का उपयोग सरकार वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करती है। गोधन न्याय योजना के जरिये छत्तीसगढ़ सरकार गाय के संरक्षण के लिए भी कार्य कर रही है। खरीदी का शुभारंभ संसदीय सचिव ने खुद सरपंच संध्या खटकर द्वारा लाये गये…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक ने हॉस्टल के सामने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधान पाठक बजरू राम भगत मिलनसार व्यक्तित्व के थे, सुबह जब प्रधान पाठक को पेड़ पर लटके देखा तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। किसी को भी यह ज्ञात नहीं है कि प्रधान पाठक ने किस कारण से इस घटना…
बलौदाबाजार : कलयुगी बेटे ने बेरहमी से की मां की हत्या…सिलबट्टे से कुचलकर महिला का किया मर्डर…पिता के साथ मिलकर रची मां को मारने की साजिश…बिलाईगढ़ में रहते थे दोनों आरोपी… बलौदाबाजार जिले के ग्राम गोरधा में सोमवार को बेटे ने पिता के साथ मिलकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। आपसी विवाद में ये हत्या हुई है। पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। https://ghatnamanchan.com/breaking-chhattisgarh-vidhan-sabhas-budget-session-notification-issued/ जानकारी के मुताबिक, महिला गुरबारी बाई (44 वर्ष) कस्तूरबा छात्रावास कसडोल में रसोईया का काम करती थी। घरेलू विवाद के कारण पिछले…
गिरीश सोनवानी देवभोग : गरियाबन्द जिले मे कांग्रेस के हाँथ से हाँथ जोड़ो पदयात्रा अभियान जोरो पर चल रहा है। राहुल गांधी के सफल पदयात्रा के बाद अब बूथ स्तर पर आम मतदाताओं से सीधी संवाद के लिए चलाए जा रहे इस अभियान का ब्यापक असर भी देखने को मिल रहा है। 26 जनवरी से इस यात्रा की शुरूवात किया गया जो 22 मार्च तक जिले के 574 बूथों तक पहूचना है।अभियान में सबसे ज्यादा फ़ोकस भाजपा के गढ़ माने जाने वाले बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र के अभियान के प्रभारी कद्दावर…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पवनी के लोहार पारा में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के छठवें दिवस में कथा सुनने जिला अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस सारंगढ़ इंदु भूषण पड़वार पहुंचे। उन्होंने आज सुदामा चरित्र कथा का आनंद लिया साथ ही सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए समिति के बंधुओं को आगे भविष्य में और धार्मिक कार्यक्रम कराते रहे इसलिए उन्हें सहयोग राशि 5100 रू प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ ओमप्रकाश विश्वकर्मा, सुनीलआदित्य, रंजीत कर्ष, के.डी. पड़वार, अमित साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई है. 1 मार्च से 24 मार्च तक सत्र बुलाया गया है. सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी. इस बार का बजट कई मायनों में अहम है, क्योंकि मौजूदा कांग्रेस सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा. ऐसे में प्रदेश की जनता की निगाहें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बजट पर टिकी हैं. https://ghatnamanchan.com/saddened-by-the-death-of-her-dog-the-girl-student-committed-suicide-by-hanging-herself/ छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल का अभिभाषण 1 मार्च को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वित्त मंत्री के तौर पर बजट पेश करेंगे
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वह अपनी डॉगी की मौत के बाद से परेशान थी। इसके बाद उसने कुत्ते के बेल्ट से ही फांसी लगाकर आत्महत्या की है। बताया गया है कि उसका दोस्त भी कुत्ते की मौत के लिए उसे जिम्मेदार ठहरा रहा था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। रामपुर के सिंचाई काॅलोनी में रहने वाली ऋचा सोंधिया (20) रायपुर में रहकर DCA की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मां दुर्ग राजस्व विभाग में चपरासी के पद पर काम करती है। ऋचा की मां ने बताया कि, कुछ समय पहले ऋचा…
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के युवा पत्रकार मनमोहन सिंह पात्रे जो की पेशे से एक पत्रकार और हिन्दी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए कास्टिंग का काम करते हैं, उनकी फिल्म स्वीडन के स्टॉकहोम सिटी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एलजीबीटी फिल्म का अवार्ड जीता है यह पहला अवसर है जब किसी छत्तीसगढ़ी फिल्म ने स्वीडन में अवार्ड जीता है। इस संदर्भ में जब हमने फिल्म के निर्माता निर्देशक व अभिनेता अखिलेश पांडे से बात की तब उन्होंने बताया कि यह उनके लिए हर्ष का विषय है कि उनकी फिल्म को बेस्ट एलजीबीटी फिल्म का अवार्ड प्राप्त हुआ है और उन्होंने अपनी इस…
बिलाईगढ़ : जन साहस संस्था एमआरसी प्रोजेक्ट के तहत ब्लाक बिलाईगढ़ ग्राम पंचायत चिकनीडीह के आश्रित ग्राम करमन्दी में जन साथी राजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र बघेल फील्ड ऑफिसर संतोष और वलिटियार – पतिराम डड़सेना और ग्राम के पंच – दिनेश व सरपंच के सहयोग से प्रवासी मजदूरों को प्रस्थान पूर्व प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बन्धुआ मजदूरी, बकाया मजदुरी एव महिला हिंसा के बारे में बताया गया। वही काम करने जाने से पहले ग्राम पंचायत में अपना नाम और उस स्थान का नाम जहा आप जा रहे है उस ठेकेदार का नाम जिसके अंतर्गत काम कर रहे है सभी जनकारी को पंचायत…
