Author: Ghatna Manchan

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही हैं। यहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 10 महीने का बच्चा भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्राम कुसमी के रहने वाले पूरन भारद्वाज (26 साल), पत्नी लता भारद्वाज, 10 महीने का बेटा खिलेश और एक अन्य महिला सभी एक ही बाइक पर सवार होकर करीब 11 बजे के आस-पास भरसेला गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही…

Read More

CG Breaking : 5 से 18 फरवरी तक बंद रहेगी शराब दुकानें… गरियाबंद : कलेक्टर प्रभात मलिक ने जिले के राजिम स्थित त्रिवेणी संगम में वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला प्रारंभ तिथि 5 फरवरी से समापन तिथि 18 फरवरी 2023 तक कुल 14 दिवस तक जिले के राजिम बाह्य देशी/विदेशी फुटकर मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु आदेशित किया है। साथ ही निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Read More

बिलाईगढ़ : सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरगांव में विगत वर्षों की भांति इस बार भी वार्षिकोत्सव एवम प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज शनिवार को सुबह 10 बजे से रखा गया है।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुरगाव सरपंच शुकवारा सीताराम डड़सेना, विशिष्ट अतिथि फिरंगी राम साहू जनपद सदस्य, सुजीत जायसवाल अध्यक्ष युवा कांग्रेश, संतोष यादव अध्यक्ष गौठान समिति, एस एस सबर प्राचार्य शा उ मा वि पुरगांव, तेजस्वी साहू अध्यक्ष सहकारी समिति, कार्तिक जायसवाल अध्यक्ष पत्रकार संघ बिलाईगढ़, मुन्ना साहू संकुल समन्वयक, राजकुमार केवट, मुरलीधर डड़सेना, श्याममनोहर गुप्ता, जितेंद्र सोनी, क्रांति तिवारी एवम समस्त पंचगण होंगे। वही…

Read More

छत्तीसगढ़ : युवक ने इस वजह से अपने ही सगाई के दिन दो दोस्तों की कर दी हत्या…ऐसे दिया घटना को अंजाम… जांजगीर-चाम्पा : छत्तीसगढ़ में एक युवक ने अपने दो दोस्तों की हत्या कर दी है। ये चौंकाने वाला मामला जांजगीर-चांपा जिले से प्रकाश में आया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उधारी की रकम मांगने से परेशान आरोपी ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी थी। सगाई में शराब पार्टी के बहाने जहर देकर दोस्त को मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला जांजगीर का है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के काफिले में अत्याधुनिक सुरक्षा मानकों से लैस काले रंग के नए टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन शामिल किए गए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने शुक्रवार की सुबह अपने सरकारी निवास परिसर में काफिले में शामिल हो रहे इन नए वाहनों की मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे नए वाहनों के काफिले में पुलिस लाइन रायपुर हेलीपेड के लिए रवाना हुए। जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-young-man-injured-in-the-affair-of-selfie-run-by-a-herd-of-elephants-the-injured-was-admitted-to-the-hospital/ मुख्यमंत्री के लिए खास तौर पर मंगवाई गई गाड़ियों में से कुछ…

Read More

सक्ती : सक्ती क्षेत्र में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को एक युवक को सेल्फी लेना भारी पड़ गया. दरअसल, दुर्गेश नाम का शख्स सेल्फी ले रहा था. इस दौरान हाथियों के झुंड ने उसे दौड़ा दिया. जिसमें युवक घायल हो गया. इलाके में हाथियों के विचरण को लेकर वन विभाग ने अलर्ट किया था, लेकिन इसके बाद भी युवक सेल्फी ले रहा था. युवक को इलाज के लिए सक्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्चे की रीड की हड्डी में चोट लगी है और उसे सिम्स रेफर किया…

Read More

शिवरीनारायण : जांजगीर-चांपा जिले की नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने आज शिवरीनारायण नगर में 5 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले शिवरीनारायण मेला की तैयारियों के लिए मेला महोत्सव समिति और संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने शिवरीनारायण मेला के व्यवस्थित आयोजन के लिए बैठक लेने के साथ ही मेला ग्राउंड का निरीक्षण भी किया। उन्होंने घाट किनारे स्नान व सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, बैरिकेटिंग, पेयजल, बिजली, अनाउंस करने की उचित व्यवस्था, फ्लेक्स बैनर लगाए जाने, मेला…

Read More

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। यहां अंधविश्वास में फंसकर कम समय में ज्यादा पैसे कमाने की लालच में चार युवकों एक वृद्धा की हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला की लाश को ग्राम कुम्हारी में रोड किनारे पत्थर खदान में फेंक दिया। बता दे कि आरोपियों ने इस घटना को 4 माह पहले अंजाम दिया था। ग्रामीणों ने महिला की लाश पत्थर खदान में देखी, तो पुलिस को सूचना दी। जिस पर गिधौरी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। विदित हो कि अंधविश्वास के चलते जल्दी…

Read More

बिलाईगढ़ : समीपस्थ ग्राम तौलीडीह में आज से अखंड नवधा रामायण का आयोजन आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ। इस नवधा रामायण प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 6000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 3100 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 2100 रुपये, पंचम पुरस्कार 2000 रुपये, षष्ठम पुरस्कार 1500 रुपये व सप्तम पुरस्कार 1000 रुपये रखा गया है, वही प्रत्येक मानस पार्टी को सांत्वना राशि के रूप में 101 रुपये दिया जाएगा।

Read More

बिलासपुर : जांजगीर-चांपा जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बारातियों से भरी पिकअप ट्रैक्टर से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसों से पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा में बारात आई थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती गांव वापस लौट रही थी। तभी बरातियों से भरी वाहन सोनसरी गांव के सबरिया डेरा के पास ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वही आधा दर्जन से ज्यादा बराती घायल है। गंभीर रूप से घायलों…

Read More