Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : शिक्षा के क्षेत्र में छग नए आयाम गढ़ रहा है. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते बच्चे आपको सीएम के कार्यक्रम या विज्ञापनों में देखने को मिल जाएंगें, लेकिन बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र एवं कसडोल विकासखंड के वनांचल क्षेत्र का एक शिक्षक इन शिक्षा के क्षेत्र में पलीता लगाने में जुटा हुआ है. https://ghatnamanchan.com/union-budget-is-corporate-friendly-instead-of-general-public-parliamentary-secretary-chandradeo-rai/ बता दे कि कसडोल के आदर्श प्राथमिक शाला देवरुंग में समीर कुमार मिश्रा प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है, वो पिछले 7 साल से इस स्कूल में अप्रत्यक्ष रुप से अपनी सेवाएं दे रहें है, अप्रत्यक्ष इसीलिए क्योंकि प्रधान पाठक यदा-कदा ही स्कूल आते है. लेकिन…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज यहां सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य को प्राथमिकता में लेकर प्रकरण बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम को पहली प्राथमिकता में लेते हुए अपने विभागीय स्तर पर जाँच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने विभागीय समय-सीमा की बैठक में सभी उपस्थित विभागीय अधिकारियों को पूरे सप्ताह भर होने वाली बैठकें और प्रगति रिपोर्ट सौंपे जाने की नियमितता को लेकर अवगत कराया और समय…
बिलाईगढ़ : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय आम बजट 2023-24 प्रस्तुत की है जो मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है। 2023-24 का आम बजट कैसा होना चाहिए इस पर मीडिया के माध्यम से सुझाव भी लिया गया था। जिसमें ज्यादातर सुझाव दिखने को मिला था कि यह आम बजट आम जनता के हित में हो जिससे मेहनतकश मजदूर किसानों और मध्यम वर्ग को बढ़ती महंगाई, रोजगार की असुरक्षा से मुक्ति मिल सके, अति अमीर लोगों के आय पर ज्यादा कर की वृद्धि हो जैसा कि हमने देखा कि कोरोना काल में भारतीय अर्थव्यवस्था…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवसुंदरा में निर्माणाधीन मकान में पानी तराई करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वही घटना की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। बता दे कि ग्राम देवसुंदरा निवासी मृतक युवराज वर्मा पिता पंचराम वर्मा 22 वर्ष प्रतिष्ठित परिवार से है, जिसकी गांव में ही युवराज ट्रेडर्स एवम मेडिकल स्टोर्स है। आज अपने निर्माणधीन मकान के छत के ऊपर चढ़कर पाइप से पानी डाल रहा था कि तभी मकान के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज 11 केवी बिजली तार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सचिव सह आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए.पी.त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देश के तारतम्य में जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के निर्देश पर 30 जनवरी शुष्क दिवस को मुखबिर से सूचना मिलने पर सालर क्षेत्र के ग्राम कटेल के जंगल में कार्यवाही की गई। जहां आरोपी टीम देखकर जंगल की ओर भाग निकलने में कामयाब हो गए मौके पर से दो चढ़ी भट्ठी, 210 लीटर अवैध महुआ शराब एवं 6 हजार किलो महुआ लाहन एवं 20 किलो…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले सप्ताह में 10 वीं व 12 वीं सीजी बोर्ड परीक्षा (10th, 12th CG Board Exam) आयोजित होनी है. इसे देखते हुए मुख्य परीक्षा के पहले प्री बोर्ड परीक्षा (Pre-Board Exams) ली जाएगी. जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायपुर ने इसे लेकर शासकीय माध्यमिक शाला और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आदेश जारी कर दिया है. आदेश के अनुसार अनुसार प्री बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। देखिए आदेश :
बलौदाबाजार : जवाहर नवोदय विद्यालय लवन में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 6 वी में प्रवेश की ऑनलाइन आवेदन करने तिथि 8 फरवरी 2023 तक बढ़ा दी गयी है। इच्छुक अभिवादक एवं छात्र वेबसाइट नवोदय डॉट जीओवी डॉट इन एवं सीबीएसईआईटीएमएस डॉट आरसीआईएल डॉट जीओवी डॉट इन स्लेश एनवीएस पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए स्कूल के प्राचार्य 9893905510 पर सम्पर्क कर सकतें है। गौरतलब है पूर्व में ऑनलाइन आवेदन करनें की तारीख 31 जनवरी 2023 तक निर्धारित थी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : ASI की दिनदहाड़े हत्या…डंडे से पीट पीटकर किया लहूलुहान, ईलाज के दौरान हुई मौत… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सब्जी खरीद रहे एएसआई की शराबी आदमी ने डंडे से पीट कर हत्या कर दी बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है और शराब के नशे में धुत था घटना सरिया थाना क्षेत्र की है। सरिया थाना में एएसआई डीएन साहू पदस्थ है। जो आज दोपहर सरिया थाना क्षेत्र के ही अटल नगर चौक में सब्जी दुकान से सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक शराबी व्यक्ति ने उन पर डंडे से हमला कर दिया। डंडे से…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय पवनी में आज वार्षिकोत्सव एवं अलंकरण समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण साहू शामिल हुए वही कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहर लाल साहू ने की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में गोपाल प्रसाद साहू एवं तिलेश्वर प्रसाद साहू शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों को अलंकृत किया गया। वही इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यालय के आचार्य, दीदी जी, भैया बहन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ : सबसे चर्चित हत्याकांड का हुआ खुलासा…माता पिता की हत्या कर गार्डन में दफनाया था शव…प्रेमिका का भी किया था मर्डर… मिली उम्रकैद की सजा…पढ़िए क्राइम की पूरी स्टोरी… रायपुर : सुंदरनगर की पॉश कालोनी में 15 साल पहले माता-पिता की हत्या के बाद उनकी लाशें घर के गार्डन में दफनाने वाले उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। सोमवार को कोर्ट ने 2017 के बहुचर्चित हत्याकांड का फैसला सुनाया। उदयन ने 2010 में मां इंद्राणी और पिता वीरेंद्र दास की गला घोंटकर हत्या की फिर सैप्टिक टैंक के बहाने गड्ढा खुदवाकर उन्हें दफ्न कर दिया। उनकी…
