Author: Ghatna Manchan

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 99 लाख रूपए का भुगतान किया। मुख्यमंत्री ने 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.2 क्विंटल गोबर के एवज में उनके खाते में 4 करोड़ 41 लाख रूपए की राशि ऑन लाईन अंतरित की. गौठान समितियों को 94 लाख रुपए का भुगतान किया गया. महिला समूहों के खाते में 64 लाख रूपए की लाभांश राशि अंतरित की गई. https://ghatnamanchan.com/sarangarh-bilaigarh-dead-body-of-a-young-man-found-in-the-field-in-suspicious-condition-fear-of-murder-by-crushing-him-with-a-stone/ गोबर विक्रेताओं को…

Read More

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : संदिग्ध अवस्था मे खेत मे मिली युवक की लाश…पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका… सारंगढ़ – बिलाईगढ़ : जिले के कटेकोनी गांव से हत्या की खबर सामने आई है। जहां एक युवक की लाश खेत मे संदिग्ध अवस्था मे मिली है। मिकी जानकारी के अनुसार पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या कर दी गई है। इस घटना से ग्राम कटेकोनी में सनसनी फैली हुई है। वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक रात में खाना खाने के बाद घर से निकला था, जिसकी सुबह खेत में…

Read More

बिलासपुर : बिलासपुर पुलिस ने बहुचर्चित हत्याकांड संजू त्रिपाठी के पिता जयनारायण त्रिपाठी, भाई कपिल त्रिपाठी समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बहुचर्चित हिस्ट्रीशीटर संजीव त्रिपाठी हत्याकांड का पर्दाफाश करने में बडी सफलता मिली है, रविवार की शाम पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि संजीव त्रिपाठी के पिता जय नारायण त्रिपाठी और सगे भाई कपिल त्रिपाठी सहित दूसरे रिश्तेदारों और साथियों ने मिलकर साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। एसएससी पारुल माथुर ने बताया कि मृतक संजू त्रिपाठी ने अपने भाई कपिल त्रिपाठी को धमकी दिया था कि वह उसे जान से…

Read More

बलौदाबाजार : प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में जा रहे है और वहां लोगों से रूबरू हो रहे है। इसी कड़ी में 20 दिसम्बर को सीएम भपेश बघेल का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वे बिलाईगढ़ विधानसभा के सरसींवा में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-the-bus-hit-the-car-riders-the-womans-head-was-separated-from-the-torso/ कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ ने सचिव, मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को सीएम के प्रतिपल विवरण के अनुमोदन के लिए पत्र लिखा है। ताकि आवश्यक…

Read More

छत्तीसगढ़ : बस ने कार सवारों को मारी टक्कर…धड़ से अलग हुई महिला का सिर…पिता-पुत्र की हालत गंभीर… छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में महिला की भयावह मौत हो गई है। बस ने कार सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया और 50 फीट दूर जाकर गिरा। वहीं इसी हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा दुगली थाना क्षेत्र में हुआ है। बता दे कि रविवार सुबह 9 बजे के आस-पास गरियाबंद के छुरा की रहने वाली मधु देवांगन (55) अपने पति…

Read More

बिलाईगढ़ : धर्म एवं धार्मिक आयोजन की विख्यात नगरी खरसिया में प्रसिद्ध साहित्यिक सांस्कृतिक परिवार काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच का वार्षिक अधिवेशन 17 दिसम्बर 2022 को संपन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेश भर के मंच पदाधिकारी, मंच के विभिन्न आयोजनों में भाग लिए प्रतिभागी, नव एवं वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ख्यातनाम साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। मंच के शानदार द्वितीय वर्ष वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि सहित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर…

Read More

नेहरू युवा केंद्र संगठन एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में राज्य निर्देशक श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन ठाकुर प्यारेलाल प्रशिक्षण संस्थान निमोरा रायपुर में किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के विकास खण्ड स्तर में कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं युवती मंडल, युवा मंडल अध्यक्ष,सचिव उपस्थित हुए थे। जो कि यह ग्रामीण विकास के लिए प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 10 बिंदुओं पर काम करने के लिए कहा गया। जिसमें स्वच्छता, बालिका शिक्षा, नशाखोरी, रक्तदान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साक्षरता जागरूक कार्यक्रम जैसे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम करके गांव के लोगों एवं युवा साथियों को राष्ट्र निर्माण…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव चंद्रदेव राय ने आज सोनाखान पहुंचकर सीएम के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वही कार्यक्रम के मद्देनजर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। https://ghatnamanchan.com/balodabazar-cm-bhupesh-baghel-will-come-to-sonakhan-on-december-20-under-the-meeting-program-will-come-face-to-face-with-the-general-public/ बता दे कि 20 दिसम्बर को सीएम सोनाखान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत देखेंगे। वही लोगो की समस्या से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीरियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिया है। ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

Read More

रायपुर : संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय आज पेंशनबाड़ा रायपुर में आयोजित संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती एवं अनु.जाति/अनु. जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रो द्धारा आयोजित मुख्यमंत्री आभार सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल के साथ शामिल हुए। https://ghatnamanchan.com/balodabazar-cm-bhupesh-baghel-will-come-to-sonakhan-on-december-20-under-the-meeting-program-will-come-face-to-face-with-the-general-public/ इस दौरान उन्होंने परम पुज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पुजा अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियो के खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र- छात्राए उपस्थित रहे।

Read More

बलौदाबाजार : प्रदेश के मुख्यमंत्री भपेश बघेल इन दिनों भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में जा रहे है और वहां लोगों से रूबरू हो रहे है। इसी कड़ी में सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 20 दिसम्बर को सीएम सोनाखान में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत लोगो से मिलेंगे और शासन की योजनाओं का जमीनी हकीकत देखेंगे। वही लोगो की समस्या से रूबरू होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारीरियों को व्यवस्था संबंधी निर्देश भी दिया है। ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।

Read More