Author: Ghatna Manchan

बलौदाबाजार : कलेक्टर रजत बंसल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में सभी नगरीय निकायों के कामकाज की विस्तृत समीक्षा की। जिसमें सभी नगरीय निकायों में साफ सफाई के कार्यो पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए है। उन्होंने आज निर्माण कार्य, पौनी पसारी योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, राजीव युवा मितान क्लब, सिंगल यूज प्लास्टिक, इंदिरा प्रियदर्शनी पथ प्रकाश, गौठान, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की है। इस दौरान श्री बंसल ने सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय के साथ कार्य करनें एवं निर्माण कार्य की…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चंद्र देव राय हमेशा कुछ नया करने को लेकर चर्चा में रहे हैं, चाहे वह बीच सड़क में गड्ढे के कारण भरे हुए पानी को जेसीबी बुलवाकर निकालने का मामला हो या मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर आम लोगों की सुविधा के लिए शिकायत पोर्टल को लेकर हो या किसी के गरीब घर जाकर शादी में शामिल होकर आर्थिक सहयोग का मामला हो या फिर बरसात के दिनों में भीगते हुए मजदूरों को देखकर गाड़ी रुकवा कर उनको रेनकोट प्रदान करने का मामला हो या फिर महानदी में इस वर्ष…

Read More

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ में दसवीं कक्षा के एक छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों ने जब छात्र को फंदे पर लटकते देखा तो तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिली है। इसमें मृतक छात्र ने दो शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मृतक का नाम 15 वर्षीय विशाल केवट बताया जा रहा है, जो शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय सलौनीकला में पढ़ता था। मामला…

Read More

गिरीश सोनवानी देवभोग : प्रशासन के आदेश के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से रसूखदार ठेकेदारों द्वारा लगातार प्रशासन के नाक के नीचे अवैध मुरम व रेत खनन को अंजाम दिया जा रहा है। खुलेआम चल रहे रेत और मुरम के इस अवैध उत्खनन को रोक पाने में देवभोग प्रशासन पूरी तरह फैल है। मिडिया कर्मियों द्वारा जानकारी मांगने पर ठेकेदारों के फिल्ड सहयोगियों द्वारा देवभोग प्रशासन के आदेश होने कि बात कहते हैं। जबकि बंद अवधि मे मुरम या रेत उत्खनन हेतु कलेक्टर का आदेश होना अनिवार्य होता है। लेकिन प्रसाशन के सुस्त रवैया व नाकाम रणनीति के कारण ठेकेदार…

Read More

तिमाही परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में मौत, बस की चपेट में आने से हुआ हादसा… दुर्ग : परीक्षा देकर घर लौट रहे तीन छात्रों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीनों छात्र एक ही बाइक में सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना दुर्ग के धमधा थाना क्षेत्र की है। मृतक तीनों छात्र कक्षा 12 वीं के थे। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-four-people-of-the-same-family-were-brutally-murdered-husband-wife-and-two-children-were-put-to-death/ मिली जानकारी के अनुसार देवरी निवासी दीपक साहू, कोमल साहू और चंद्रशेखर साहू तीनों एक ही बाइक में सवार होकर…

Read More

दिनेश देवांगन कटगी : इन दिनों चारों ओर शारदेय नवरात्रि की पावन पर्व चल रहा है। हर गांव, हर नगर, हर शहर में माँ दुर्गा की मूर्ति की स्थापना कर पूजा अर्चना की जा रही है। माता के भक्त नव दिन तक उपवास व व्रत रखकर कर अपने लिये परिवार की सुख-समृद्धि, शांति की कामना करते हुए माता की चरणों मे शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगते है। कसडोल विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमोदी के पूर्व सरपंच चंदराम यादव ने बताया कि गांव के महामाई शीतला देवी में इस बार ज्योति कलश स्थापित कर प्रज्वलित की गई है।जिसमें पूरे गांव के…

Read More

छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या, पति पत्नी सहित 2 बच्चों को उतारा मौत के घाट… दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो बच्चों सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। https://ghatnamanchan.com/balodabazar-two-students-returning-after-watching-a-road-safety-match-died-in-a-road-accident-the-third-serious/ मिली जानकारी के अनुसार घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। यहां टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच…

Read More

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज मैच देखकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों की रात सिलतरा में सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक में सवार तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस अफसरों ने बताया कि गिधौरी निवासी पिंटू प्रजापति(30), मनीष प्रजापति(22) और एक अन्य युवक मंगलवार को मैच देखने बाइक से नवा रायपुर पहुंचे थे। तीनों मैच देखने के बाद देर रात में घर लौट रहे थे। सिलतरा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से तीनों बाइक से उछलकर दूर फेंका गए। पिंटू और मनीष वहीं थोड़ी देर…

Read More

अमित गौतम रायपुर : जहां एक ओर कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में आर्थिक स्थिति चिंताजनक है, सरकार लोकहित की योजनाओं हेतु लगातार कर्ज लेकर योजनाओं को साकार करने में लगी है।वही राज्य स्तर पर राज्य ओपन स्कूल वित्तीय स्थिति पर बट्टा लगाने का कार्य कर रही है। ऐसा ही मामला सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी प्राप्त करने के पश्चात इस मामले का खुलासा हुआ कि राज्य ओपन स्कूल द्वारा अपने कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को जो अग्रिम राशि परीक्षा एवं अन्य कार्य तथा प्रदेश के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रदत्त राशि में हिसाब…

Read More

कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले : सरकार ने की महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा… बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों के यात्रा भत्ते को लेकर अहम फैसला लिया गया. मंत्रियों के मंत्रिमंडल ने सिविल सेवकों को मौद्रिक सहायता में 4 प्रतिशत की वृद्धि करने पर सहमति व्यक्त की। 34 प्रतिशत के मौजूदा महंगाई भत्ते को अब 4 प्रतिशत बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 62 लाख पेंशनभोगियों को सीधा फायदा होगा। सरकार की तरफ से की डीए में की गई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2022 से लागू होगी.…

Read More