Author: Ghatna Manchan

चैन स्नेचिंग और लूट के मामले में पुलिस में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वही महिलाओं से 10 हजार रुपये भी बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। बता दे कि आरोपियों द्वारा भीड़- भाड़ का फायदा उठाकर प्रार्थिया के गले में पहने सोने के चैन को चोरी करना एवं एक अन्य महिला से उसका बैग लूटना भी स्वीकार किया गया। दोनों आरोपियों के घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना…

Read More

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ अवसर पर खैरागढ़ आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने मंच एवं अतिथियों तथा नागरिकों की बैठक व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ओएसडी श्री जगदीश…

Read More

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 सितंबर को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं 3 सितंबर को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नवनिर्मित जिले का शुभारंभ करेंगे। 2 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे मोहला में तथा 3 सितंबर को अपरान्ह 1 बजे राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 2 सितम्बर 2022 को नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शुभारंभ कार्यक्रम मोहला में 106 करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए के 54 कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें 52 करोड़ 16 लाख 8 हजार रूपए के 42 कार्यों का भूमि पूजन एवं 54 करोड़ 11 लाख…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की आज अहम बैठक होने वाली है। सभी संगठनों के संयोजक की बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आज दोपहर 2 बजे राजपत्रित कार्यालय में होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक में हड़ताल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता हैं। बता दें कि, कल प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने अधिकारी-कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील की थी। साथ ही सीएम बघेल ने कर्मचारी हित में फैसला लेने का भी भरोसा दिया है।

Read More

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने श्रीगणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विघ्नहर्ता गणपति की विधिवत पूजार्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने राजभवन में गोबर से निर्मित गणपति की प्रतिमा स्थापित की है। यह प्रतिमा राज्यपाल को दाऊ श्रीवासुदेव चंद्राकर कामधेनु विवि, दुर्ग द्वारा भेंट की गई है। प्रतिमा विवि के पंचगव्य अनुसंधान केंद्र द्वारा बिना रासायनिक पदार्थों के उपयोग से निर्मित की गई है। राज्यपाल ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए नवीन पंचगव्य को विकसित करने हेतु साधुवाद दिया।

Read More

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने 1 देशी कट्टा, 5 नग जिंदा कारतूस व 1 नग बटनदार चाकू के साथ एक अपचारी बालक बालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि ये तीनों आरोपी रितिक ऊर्फ केवल मानिकपुरी पिता मिलन दास मानिकपुरी 19 वर्ष व प्रमोद साहू पिता बिंदेश्वर साहू उम्र 19 वर्ष ग्राम सिंगारपुर के निवासी है। पुलिस ने थाना भाटापारा ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कडार में ग्रामीणों की मदद से नाकाबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने आरोपियों से एक पल्सर मोटर सायकल CG04 U4275 भी किया है।

Read More

छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हड़ताली कर्मचारियों से काम पर वापस लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा है, लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुक जाने से उन्हें परेशानी हो रही है। ऐसे में आप अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट से एक संदेश पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों से मेरी अपील है कि लोगों की आवश्यकता से जुड़े काम रुक जाने से जनता को असुविधा हो रही है। अत:…

Read More

रूपेश श्रीवास बलौदाबाजार : साइबर सेल बलौदाबाजार एवं थाना गिधौरी पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी सरवर अली पिता मोहर्रम अली उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी से लोहे का मोटा तार 4 बंडल, लोहे का पतला तार 1 बंडल, कच्चे लोहे का पायलट 26 नग सीमेंट बोरी में जुमला कीमत ₹ 9580 जब्त किया गया। वही धारा 41(1+4) जाफौ 379 भादवि के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण साहू, उप निरीक्षक बीके सोम, प्रधान…

Read More

रूपेश श्रीवास बिलासपुर : बिलासपुर जिले के कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दिया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक के रूप में त्रिलोक श्रीवास की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव के.सी.वेणुगोपाल के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के निर्देशानुसार की गई है। विदित हो कि श्री त्रिलोक श्रीवास कांग्रेस के विभिन्न पदों पर आसीन हैं और बिलासपुर जिले के जनाधार वाले नेता के रूप में उनकी एक अलग पहचान है। वर्तमान में उनकी धर्मपत्नी जिला पंचायत…

Read More

रूपेश श्रीवास भटगांव : स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पंचायत भटगांव के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों के बच्चों को 28 अगस्त से 30 अगस्त तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन पर आधारित फिचर फिल्म “गांधी” को मल्टी प्लेक्स श्री महल टाकीज़ में दिखाया गया। ताकि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे गांधी फिल्म देखकर कुछ प्रेरणा ले और देश के प्रति भक्तिभाव जागृत हो सके।

Read More