Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ : 10 वीं के छात्र की गला घोंटकर हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार… छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 10 वीं में पढ़ने वाले 17 साल के छात्र की रविवार देर शाम अगवा करने के बाद हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद लड़के के शव को दफना दिया था। पुलिस ने सोमवार सुबह शव बरामद कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी लड़के के पिता के परिचित हैं। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। मामला तारबाहर…
छत्तीसगढ़ : अर्धनग्न अवस्था में मिली युवक की लाश, सिर और प्राइवेट पार्ट को पत्थर से कुचला… भिलाई : भिलाई के खुर्सीपार आईटीआई मैदान में युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह आईटीआई ग्राउंड में युवक की अर्धनग्न अवस्था मे खून से लथपथ लाश मिली है। मैदान में आए लोगों ने जब लाश को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान जोन 3 उड़िया बस्ती निवासी मोनू कुमार के रूप में हुई है। खुर्सीपार टीआई दुर्गेश शर्मा ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के करीब…
रायपुर : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन ने लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि कल सरस्वती पूजा थी, आज माँ विदा हो रही हैं। लगता है जैसे माँ सरस्वती इस बार अपनी सबसे प्रिय पुत्री को ले जाने स्वयं ही आयी थीं। मृत्यु सदैव शोक का विषय नहीं होती। मृत्यु जीवन की पूर्णता है। लता जी का जीवन जितना सुन्दर रहा है, उनकी मृत्यु भी उतनी ही सुन्दर हुई है। 93 वर्ष का इतना सुन्दर और धार्मिक जीवन विरलों को ही प्राप्त होता है। लगभग पाँच पीढ़ियों ने उन्हें मंत्रमुग्ध हो कर सुना है, और हृदय से…
स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के निधन पर छत्तीसगढ़ में दो दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है। शोक में 6 और 7 फरवरी को सरकारी तौर पर कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा। राष्ट्रीय ध्वज भी झुके रहेंगे। राज्य सरकार की ओर से सभी कलेक्टर को आदेश जारी हुए हैं। राजकीय शोक की अवधि में राज्य स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहरा जाते हैं, वहां पर रष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। सरकारी स्तर पर किसी तरह का मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। राजकीय शोक के कारण रायपुर के साइंस…
गिरीश सोनवानी देवभोग : देवभोग के धौंराकोट संकुल मे समन्वयक के बर्ताव को लेकर भारी आक्रोश है। संकुल के 07 प्रायमरी, 03 मिडिल और 01 हाईस्कुल के संस्था प्रमुखो ने समन्वयक के खिलाफ संयुक्त शिकायत की है। शिकायत करने वाले शिक्षको का आरोप है कि समन्वयक कौशल सिन्हा का शिक्षको के साथ बर्ताव ठीक नही है और संकुल को अपने निजी दुकान से संचालित करते है इसलिये उसे समन्वयक पद से हटाना चाहते है। जिला समन्वयक को सौंपे गये शिकायत पत्र में अपने पदस्थ शाला में अध्यायपन ना करने का भी उल्लेख किया है। बता दे कि संकुल समन्वयक को…
रायपुर : छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने 5 फरवरी को बसंत पंचमी के मौके पर प्रदेश के 33 जिलों में संगठनात्मक दृष्टि से यूनियन का कार्य तेज करने की दिशा में 16 प्रभारियों की नियुक्ति की है तथा छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन की नवीन कार्यकारिणी के अंतर्गत बनाए गए प्रभारियों को जिलों का दायित्व देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कहा है कि नए जिले के प्रभारी अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल करें, साथ ही प्रत्येक जिलों में नियमित रूप से प्रवास कर वहां संगठन…
छत्तीसगढ़ : सरपंच सहित परिवार की लाठी और रॉड से पिटाई, उप सरपंच पति ने साथियों के साथ मिलकर मारा, महिला के कपड़े फाड़े, पढ़िए क्या है पूरा मामला… छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक महिला सरपंच और उसके परिवार की सरेराह पिटाई कर दी गई। पुरानी रंजिश के चलते उनके ही गांव की उपसरपंच पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर लाठी और रॉड से हमला कर दिया। इससे 3 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। वहीं आरोपियों ने सरपंच के बेटों का कपड़ा फाड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ हत्या के…
रायपुर : अखिल भारतीय मनरेगा मॉनिटरिंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद त्यागी की अनुसंशा पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अर्शील कुरैशी द्वारा सूरज विश्वकर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। सूरज विश्वकर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि जैसा नाम से विदित है अखिल भारतीय मनरेगा मॉनिटरिंग संस्था पूरे छ्त्तीसगढ़ में चल रही केन्द्र सरकार की योजना मनरेगा के तहत हो रहे कार्यो की मॉनिटरिंग करेगा व मजदूरों को उनका हक बराबर मिल रहा या नही उस पर अपनी नजर रखेगा। अगर कही भी अनियमितता पाई जाती है तो उसे प्रदेश व केन्द्र सरकार के साथ…
बुआ ने मोबाइल से पढ़ने और बात करने पर मना किया तो दो बच्चियों ने सोते समय धारदार हथियार से वार कर बुआ को उतारा मौत के घाट… रायगढ़ : कोरोना काल में आनलाइन पढ़ाई के चलते मोबाइल अब बच्चों के लिए भी सबसे जरूरी यंत्र बन गया है, लेकिन क्या कोई बच्ची मोबाइल चलाने से मना करने पर अपनी सगी बुआ की टांगी मारकर जान भी ले सकती है! रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर-सपनई में तीन जनवरी की रात दो सगी बहनों ने मोबाइल चलाने से मना करने से नाराज होकर अपनी सगी बुआ की सिर पर…
बिलाईगढ़ : नगर पालिका सारंगढ़ के उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार स्वास्थ्यगत कारणों से अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती है। जिनको आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसींवा के अध्यक्ष पंकज चंद्रा, प्रदेश समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग मुंद्रिका राय, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बिनोद रात्रे, तोशराम साहू सेवादल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरसीवा, राजा भारद्वाज सारंगढ़ ने अपोलो हॉस्पिटल पहुंचकर हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
