Author: Ghatna Manchan
आकेश्वर यादव बलरामपुर : अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार ऑटो कुएं में जा गिरा। हादसे में उसमें सवार चाची-भतीजी की डूबकर मौत हो गई। जबकि 4 अन्य लोगों को कुएं से बाहर निकालकर ग्रामीणों ने जान बचाई। ऑटो रिक्शा को बाहर निकालने पोकलेन मशीन का सहारा लेना पड़ा। हादसा रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम कालिकापुर में हुआ। बता दे कि बारिश के कारण कुएं में लगभग 20 फिट तक पानी भरा हुआ था जिससे ऑटो रिक्शा तथा चाची-भतीजी का शव भी जल समाधि ले चुका था। कुआं काफी गहरा होने के साथ ही उसमें पानी भी भरा हुआ था। ऐसे में लोगों…
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पदस्थ BEO ने पहले तो टीचर्स के वॉट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिया। 3 मिनट बाद वीडियो डिलीट कर ग्रुप में कहा कि मेरा फोन किसी और के पास था। मामला जब अधिकारियों के पास पहुंचा तब BEO ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि मुझे कुछ टीचर्स फंसा रहे हैं। इस मामले की शिकायत सर्व शिक्षक संघ ने कलेक्टर, एसडीएम, संयुक्त संचालक बस्तर और DEO से भी की है। दरअसल, नारायणपुर जिले में पदस्थ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खेमेश्वर पाणीग्रही ने 15 सितंबर को ये वीडियो स्कूल एजुकेशन के ग्रुप में…
कोरबा : जिले में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि कोरबा जिले के एक प्राथमिक स्कूल में शिक्षक शराब के नशे में धुत्त मिले। इतना ही नहीं टीचर नशे में अपनी पेंट में ही पेशाब कर लिया। घटना कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत करी माटी का है। जहां के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ प्रधान शिक्षक रामनारायण शराब के नशे में धुत्त मिले। शिक्षक स्कूल टाइम में ही अपने कार्यालय में बेसुध जमीन पर पड़ा मिला और नशे के चलते उसने अपनी पेंट में ही पेशाब कर लिया था। हैरानी…
कसडोल : कसडोल ब्लॉक के वनाँचल क्षेत्र ग्राम पंचायत राजादेवरी में आज संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय ने किसानों को ओलावृष्टी से हुई फ़सल क्षति के मुआवजा राशि का चेक प्रदान किया। ज्ञात हो कि वनाँचल क्षेत्र में किसानों के द्वारा विगत वर्षों से रवि फ़सल लगाई जाती रही है, जो की यह फ़सल ओलावृष्टि से अत्यधिक खराब हो गई थी। लेकिन प्रदेश में भूपेश बघेल की सरकार एवं क्षेत्रीय विधायक राय जी के प्रयासों से पुनः किसानों के चेहरे खिल गए। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-नक्सलियों-ने-की/ किसान बंधूओ ने बताया की वे विगत कई वर्षों से खेती करते आ रहे है परन्तु भूपेश सरकार…
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने गुरुवार रात जमकर उत्पात मचाया। सड़क निर्माण करवा रहे मुंशी की गला रेत कर हत्या कर दी। वहीं निर्माण कार्य में लगी JCB और ट्रैक्टर सहित अन्य वाहनों में आग लगा दी। वारदात के बाद सड़क निर्माण कार्य बंद कर दिया गया है। नक्सलियों के आमदई एरिया कमेटी ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली है। घटना छोटे डोंगर थाना क्षेत्र की है। बता दे कि नक्सल प्रभावित इलाके मढ़ोनार में करीब ढाई करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना (PMSY) के तहत निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों की वेशभूषा में…
बिलाईगढ़ : अपने ही पिता की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता ढेकी 22 सितंबर को सूचक अंजोर सिह पिता छतराम साहू उम्र 48 वर्ष साकिन रोहिना थाना भटगांव के द्वारा मर्ग इंटीमेशन दर्ज कराया की दिनांक 21.09.2021 के शाम 6-7 बजे करीब इसका भाई मृतक दलपत उर्फ छवि साहू पिता छतराम साहू उम्र 58 वर्ष जिसकी संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई है। मृतक का लड़का राजेंद्र साहू द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं देकर घटना को छुपाने के आशय में अंतिम क्रिया कर्म करने के लिए बांस के चैली में…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : जांजगीर-चांपा जिला के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अमोरा से कबाड़ी कुर्सी टेबल चोरी करने वाले आरोपी को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि स्कूल के प्राचार्य ने 20 सितंबर को हाई स्कूल की पुरानी कबाड़ी 10 – 20 बेंच टेबल चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। जिस पर नवागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही थी। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-स्कूल-के-गेट-से-छ/ इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अवरीद के संजय कुमार कश्यप चोरी के समान को अपने घर में छुपा कर रखा है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो…
नगरी : तेंदुए ने एक बार फिर एक छात्रा की जान ले ली है. लकड़ी बीनने गई 13 साल की छात्रा पर घात लगाये तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना तड़के सुबह 9:30 बजे की बताया जा रही है. मामला नगरी रेंज के मुकुंदपुर घोटुपारा पहाड़ी का है. आज सुबह 7 वीं कक्षा की छात्रा घर के लिए जलाऊ लकड़ी लाने के लिए पहाड़ी पर गई हुई थी. इस दौरान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद…
कोरबा : स्कूल में छात्र सुबह अपने अन्य दोस्तों के साथ खेल रहा था। अन्य दोस्तों की तरह ही वह गेट पर चढ़कर छलांग लगाने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और गेट में लगी रॉड उसके पेट में जा घुसी। हादसे के कुछ देर बाद ही छात्र की मौत हो गई। खेल-खेल में 9वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र की जान चले जाने के बाद उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर निवासी राहुल वैष्णव 14 वर्ष 9वीं कक्षा का छात्र था। छात्र की मौत से उसके परिजनों व…
रायगढ़ : लैलूंगा थाना क्षेत्र से पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर लैलूंगा पुलिस उच्च अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना बीती रात लगभग 12:00 से 1:00 के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर चोरी के फिराक में घर के अंदर घुसे हुए थे, जिनकी पहचान ना हो जाए इसलिए आरोपियों के द्वारा घर में सो रहे दंपती की हत्या की गई है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-गणेश-विसर्जन-दे/ बताया जा…
