Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़ : IDA कार्यक्रम के तहत स्कूलों का औचक निरीक्षण, CMHO ने दिए आवश्यक निर्देश… सारंगढ़ : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और स्कूली बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को IDA (Mass Drug Administration) कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय एवं निजी विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम सलोनी और उलखर स्थित स्कूलों में स्वास्थ्य मानकों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तरीय निरीक्षण दल का नेतृत्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एफ. आर. निराला ने किया। उनके साथ आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव भी…
सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में लगभग सभी डॉक्टरों की है पोस्टिंग…जिलेवासियों को मिल रहा स्वास्थ्य लाभ…देखे पूरी सूची… सारंगढ़ : रजत जयंती वर्ष में जिले के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि के रूप में अब जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में सभी प्रकार के डॉक्टर और विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध हो गई है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल पर अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की पदस्थापना हुई है। इस सुविधा से सारंगढ़ में सभी प्रकार का इलाज संभव होगा, जिससे हजारों परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। अब सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में यह सुविधा मिलने से ग्रामीण अंचलों…
सारंगढ़ : भटगांव के इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी कर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार… बिलाईगढ़ : भटगांव नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक व फर्नीचर दुकान में चोरी कर आगजनी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी जानू केसरवानी, निवासी वार्ड क्रमांक 2 भटगांव, दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना भटगांव उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में बताया गया कि बडे तालाब के सामने स्थित उनकी इलेक्ट्रॉनिक दुकान को 08 फरवरी 2026 की रात्रि लगभग 9.30 बजे बंद कर वे घर चले गए थे।…
सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही…फरार गांजा खरीददार युवती गिरफ्तार… सारंगढ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सरिया पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रही गांजा खरीददार महिला को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपिया सहोद्रा डहरिया पिता संतोष डहरिया उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम अमरताल, थाना अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर जिले में गांजा की खरीदी-बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध एंड टू एंड विवेचना करते हुए कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए…
सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ कन्नौजे के हाथों स्कूली बच्चों ने खायी फाइलेरिया की दवा…10 से 25 फ़रवरी तक चलाया जाएगा हाथीपांव उन्मूलन अभियान… सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के हाथों पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ में विद्यार्थियों को फाइलेरिया (हाथी पांव) रोग से बचने के लिए उनके उम्र और ऊचाई के आधार पर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ निराला सहित स्वास्थ्य अमला और स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे। फाइलेरिया याने हाथीपांव की बीमारी एक परजीवी के कारण होता है जिसे मादा क्यूलेक्स मच्छर के द्वारा फैलाया जाता है। हाथीपांव की बीमारी के परजीवी जब सूक्ष्म…
शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल… शिवरीनारायण : शिवरीनारायण में इन दिनों विशाल माघी मेला चल रहा है, जिसे देखने दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इसी दौरान मंगलवार शाम करीब 4 बजे नगर पंचायत कार्यालय के सामने उमेश गुप्ता द्वारा संचालित आकाश झूले में बड़ा हादसा हो गया। हादसे में झूले की एक कुर्सी टूटकर नीचे गिर गई, जिसकी चपेट में झूले के नीचे खड़ी दो युवतियां आ गईं। https://ghatnamanchan.com/baloda-bazar-breaking-murder-of-a-youth-in-mehta-nagar-bhatapara/ जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम मल्दा की रहने वाली चंद्रकांत कश्यप (15 वर्ष) एवं भूमिका कश्यप (21 वर्ष)…
बलौदाबाजार ब्रेकिंग : मेहता नगर भाठापारा में युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस… बलौदाबाजार-भाटापारा शहर के मेहता नगर बस्ती क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव मिलने की सूचना सामने आई। आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को प्रातः थाना भाटापारा शहर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मेहता नगर बस्ती में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान सोनू गायकवाड के रूप में हुई है, जो ग्राम पेंडरी-भटभेरा, थाना सुहेला का निवासी बताया…
टुण्डरा नगर के नितेश देवांगन का आर्मी ट्रेनिंग के बाद नगर आने पर भव्य स्वागत… कटगी : नगर पंचायत टुंड्ररा के नितेश देवांगन ने 11 महीने आर्मी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद अपने नगर पहुंचने पर नगर वासियों ने भव्य स्वागत किया। अग्निवीर भर्ती के आर्मी में नितेश देवांगन का एक वर्ष पूर्व चयन हुआ था जिसके बाद वह ट्रेनिंग में गया था सोमवार को उनके नगर आगमन पर आतिशबाजी के साथ जनसैलाब उनकी स्वागत के लिए उमड़ा। नगरवासी और उनके परिवार के सदस्यों व दोस्तों ने उनसे माला, पुष्प, नारियल भेट करके उनका स्वागत किया और बधाई व शुभकामनाएं…
Big Breaking : मास्टरमाइंड ने की पुलिस पर फायरिंग…जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली…8 गिरफ्तार… जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में बीते दो दिनों से दहशत फैलाने वाले बदमाशों के गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद मास्टरमाइंड सहित कुल 8 आरोपियों को दबोच लिया है। यह मामला थाना शिवरीनारायण और पामगढ़ क्षेत्र से जुड़ा है, जहां 27 से 29 जनवरी की दरम्यानी रात बदमाशों ने लगातार पांच जगहों पर लूटपाट और जानलेवा हमलों की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, इन वारदातों में कुल 13 आम लोग घायल हुए थे, जिनमें…
छत्तीसगढ़ : रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना…पत्नी ने अपने ही पति को जहर देकर उतारा मौत के घाट…इस वजह से दिया घटना को अंजाम… कोरबा : जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद महिला ने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन उसके ही मासूम बच्चों के बयान ने पूरी साजिश बेनकाब कर दी। पूरा मामला दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती का है। https://youtu.be/2Tfz68VSTUs?si=RkhkC2___8LR6Lor जानकारी के अनुसार, महिला ने पति को जहर देने के बाद खुद ही उसे…
