Author: Ghatna Manchan
मुंगेली : जिले में एनीकट पार करते समय नदी में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 9 वर्षीय बच्ची शामिल है. मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है. पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए है. माना जा रहा है कि तेज पानी के बहाव के बीच एनीकट पार करते समय हादसा का शिकार हो गए. सूचना…
कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर बस्ती में निवासरत युवक राजा सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर लाश मिली है. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि मृतक कैटरिंग सर्विस में वेटर का काम करता था, पुलिस के अधिकारियों व डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोरबा : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप भिलाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व स्पीकर प्रेमप्रकाश पांडे शामिल हुए। चैंपियनशिप 14 और 15 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमें कोरबा जिला से 4 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक प्राप्त किये। जिसमे स्वर्ण पदक पाने वालो में दिनेश कुमार कंवर डेडलिफ्ट, अस्वनी कंवर डेडलिफ्ट, रितेश मसीह डेडलिफ्ट शामिल है। वही संजय कंवर डेडलिफ्ट में रजत पदक प्राप्त हुई। वही पदक प्राप्त होने के बाद टीम प्रमुख दिनेश साहू…
रायपुर : छत्तीसगढ़ का समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीमान ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री…
बिलाईगढ़ : सरसीवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुर के पास महानदी में डूबने से युवक की आखरी सावन सोमवार को मौत हो गई थी। मृतक युवक बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसीवा कोदवा का निवासी था। मृतक का नाम कृष्णा मनहर उम्र 25 वर्ष जिसके पिता करिया मनहर हैं। जिला बलौदाबाजार से आए रेस्क्यू टीम ने 1 दिन में लाश को ढूंढने में नाकाम रहे। वही दूसरे दिन में रेस्क्यू टीम ने लाश को ढूंढ निकाला। जिसके बाद सरसीवां पुलिस ने मृतक लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सारंगढ़ – बिलाईगढ़ को संयुक्त जिला बनाये जाने पर ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय की अगुवाई में बिलाईगढ़ विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आमजन रायपुर पहुंचकर सीएम का जताया आभार… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ – बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने की घोषणा के बाद बिलाईगढ़ में जश्न का माहौल है, वही आज ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के अगुवाई में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता, व्यापारी संघ, शिक्षक संघ, पत्रकार संघ, सचिव संघ, सरपंच संघ सहित आमजन रायपुर पहुंचे। वही रायपुर पहुंचने पर सर्वप्रथम ससंदीय सचिव सहित कार्यकर्ताओं ने जोश और हर्षोल्लास के साथ नारा लगाते हुए घड़ी चौक और घड़ी चौक से…
लोरमी : लोरमी थाना अंतर्गत ग्राम चरनीटोला में एक 19 वर्षीय युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चरनीटोला निवासी महेंद्र घृतलहरे 15 अगस्त की शाम को घर से निकला था जो वापस घर नही पहुँचा, जिसकी खोजबीन उसके परिजनों के द्वारा की जा रही थी। वहीं 24 घण्टे बीत जाने के बाद महेंद्र के परिजनों ने लोरमी थाना जाकर महेंद्र घृतलहरे की गुमशुदगी की प्रथम सूचना दर्ज कराई। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-महानदी-में-बहे-य/ वही आज सुबह गांव के ही खेत मे महेंद्र घृतलहरे की लाश मिली। जिसकी सूचना लोरमी थाने को दी गयी जिस पर…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर थाना अंतर्गत ग्राम परसवार कला में दोहपर के समय मछली मारने के लिए गए एक युवक अपने बच्चों के साथ नदी पार करने के दौरान बह गया था। जिसे राजपुर पुलिस ने आज रेस्क्यू कर लिया है। शव घटना स्थल से एक किलोमीटर आगे मिली है। http://ghatnamanchan.com/मोबाइल-टार्च-क्यों-जलाई-इ/ बता दे कि 15 अगस्त के दिन नवकी निवासी विजय मलार पिता जोगी मलार 45 वर्ष परसवरकला के भलुलातापारा पखनापारा अपने ससुराल गया था और अपने तीन बच्चों के साथ परसवार कला महानदी में मछली मारने के लिए गया था। नदी पार करने के दौरान नदी के…
छत्तीसगढ़ : जशपुर जिले में दंतैल हाथी के हमले से एक युवक की मौत हो गई. युवक शौच के लिए घर के पीछे खेत में गया था. इसी दौरान दंतैल ने उस पर हमला कर दिया. हमले से युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के बाबूसाजबहार की है. जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है. जंगल में शौच के लिए गए 42 वर्षीय युवक श्याम कुमार रोहिदास की दंतैल हाथी के हमले से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वन विभाग हाथी का हमला रोकने लगातार प्रयास कर…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वतंत्रता दिवस की रात बर्थडे पार्टी के दौरान मोबाइल टार्च जलाने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या कर दी गई। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपियों ने मिलकर युवक के सिर पर पहले हथौड़ा मारकर उसे जमीन पर गिरा दिया फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। वारदात में शामिल दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मोबाइल लाइट जलाने को लेकर हुआ था विवाद :- यह घटना औद्योगिक क्षेत्र रसमड़ा में 15 अगस्त की देर रात की है।…
