Author: Ghatna Manchan

बलौदाबाजार : बिलाईगढ़ विकासखण्ड में युक्तियुक्तकरण के तहत 13 नये राशन दुकान खोलने के लिए 30 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। अनुविभागीय राजस्व अधिकारी बिलाईगढ़ ने बताया कि विकासखण्ड के अंतर्गत भटगांव, बिलाईगढ़, पवनी, सलिहा, टुण्डरी, पुरगांव, सलौनीकला, धाराशिव, सरसीवां, बालपुर, झुमका, बिलासपुर एवं रायकोना में नये अतिरिक्त उचित मूल्य दुकान प्रस्तावित किये गये हैं। नियमानुसार पात्र ग्राम पंचायत, महिला स्व सहायता समूह एवं सहकारी समितियों को राशन दुकान संचालित करने के लिए आवंटित किया जायेगा। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलाईगढ़ के कार्यालय में 30 अगस्त तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन स्वीकार किये जाएंगे। महिला समूह एवं सहकारी…

Read More

कवर्धा : लोहारा अंतर्गत एक गांव के सरकारी स्कूल में शर्मनाक घटना सामने आया है। यहां एक शिक्षक छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाता था। छात्रों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामला कवर्धा के लोहारा का है, जहां प्राथमिक स्कूल के शिक्षक शिव प्रसाद पर आरोप है कि वो लड़कियों को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाता है। इस मामले में छात्राओं ने परिजनों को शिकायत की, जिसके बाद परिजनों ने स्कूल के प्रधान पाठक और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों से इस मामले में शिकायत की। ग्रामीणों ने इस…

Read More

रायपुर : रायपुर के शंकर इलाके में एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने खुदकुशी कर ली। मध्यप्रदेश के मुरैना का निवासी 35 साल का विशंभर राठौर नाम का ये जवान पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की सुरक्षा में तैनात था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली सिर को छेदते हुए निकल गई। फर्श पर काफी खून बिखर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। करीब 6 घंटे तक राठौर का शव कमरे में पड़ा रहा। सुबह 11 बजे जब उसके सहकर्मी कमरे में पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सुसाइड नोट में उसने…

Read More

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में SKS इस्पात कंपनी में चल रहे मजदूरों के आंदोलन को रोकने के लिए पहुँची पुलिस पर ही आक्रोशित मजदूरों ने हमला कर पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। आपको बता दे कि इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।मामला धरसीवा थाना अंतर्गत सिलतरा चौकी का है। कर्मचारियों का कहना है कि 14 जुलाई को हड़ताल करते हुए उन्होंने जायज मांगों को उठाया था. इस दौरान तहसीलदार के समक्ष फैक्ट्री प्रबंधन ने मांगों को मानते हुए मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया था. तब हड़ताल खत्म की गई थी, लेकिन…

Read More

मुंगेली : जिले में एनीकट पार करते समय नदी में डूब जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 9 वर्षीय बच्ची शामिल है. मामला जिले के पथरिया थाना क्षेत्र का है. पथरिया इलाके के बगबुड़वा गांव में रहने वाले उतरा मरावी (45 वर्ष), रामेश्वरी मरावी (40 वर्ष) और अन्नपूर्णा मरावी आगर नदी पर बने एनीकट पार कर रहे थे, इस दौरान हादसे का शिकार हो गए है. माना जा रहा है कि तेज पानी के बहाव के बीच एनीकट पार करते समय हादसा का शिकार हो गए. सूचना…

Read More

कोरबा : कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत संजय नगर बस्ती में निवासरत युवक राजा सोनी की संदिग्ध परिस्थितियों में घर के भीतर लाश मिली है. प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है. लाश मिलने की सूचना पर पुलिस के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जाता है कि मृतक कैटरिंग सर्विस में वेटर का काम करता था, पुलिस के अधिकारियों व डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read More

कोरबा : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ स्टेट लेवल पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप भिलाई में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग सांसद विजय बघेल और पूर्व स्पीकर प्रेमप्रकाश पांडे शामिल हुए। चैंपियनशिप 14 और 15 अगस्त को आयोजित किया गया। जिसमें कोरबा जिला से 4 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और सर्व श्रेष्ठ प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक प्राप्त किये। जिसमे स्वर्ण पदक पाने वालो में दिनेश कुमार कंवर डेडलिफ्ट, अस्वनी कंवर डेडलिफ्ट, रितेश मसीह डेडलिफ्ट शामिल है। वही संजय कंवर डेडलिफ्ट में रजत पदक प्राप्त हुई। वही पदक प्राप्त होने के बाद टीम प्रमुख दिनेश साहू…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ का समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सौन्दर्य, रमणीक पर्यटन स्थल और ऐतिहासिक और पुरातात्विक धरोहर अब बॉलीवुड को भी आकर्षित करने लगी है। सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता कृष्णा अभिषेक छत्तीसगढ़ में इस महीने की 25 तारीख से आगामी 10 दिनों तक रायपुर में अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीमान ऐश्वर्या राय‘ की शूटिंग करने जा रहे है। उनकी ओएमजी इंडिया कार्यक्रम के कुछ एपिसोड की शूटिंग छत्तीसगढ़ में करने की योजना है। इस सिलसिले में उन्होंने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके रायपुर निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाक़ात की और उन्हें अपनी इस योजना के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री…

Read More

बिलाईगढ़ : सरसीवां क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैतपुर के पास महानदी में डूबने से युवक की आखरी सावन सोमवार को मौत हो गई थी। मृतक युवक बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरसीवा कोदवा का निवासी था। मृतक का नाम कृष्णा मनहर उम्र 25 वर्ष जिसके पिता करिया मनहर हैं। जिला बलौदाबाजार से आए रेस्क्यू टीम ने 1 दिन में लाश को ढूंढने में नाकाम रहे। वही दूसरे दिन में रेस्क्यू टीम ने लाश को ढूंढ निकाला। जिसके बाद सरसीवां पुलिस ने मृतक लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Read More

सारंगढ़ – बिलाईगढ़ को संयुक्त जिला बनाये जाने पर ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय की अगुवाई में बिलाईगढ़ विधानसभा से सैकड़ो कार्यकर्ता एवं आमजन रायपुर पहुंचकर सीएम का जताया आभार… बिलाईगढ़ : सारंगढ़ – बिलाईगढ़ संयुक्त जिला बनाने की घोषणा के बाद बिलाईगढ़ में जश्न का माहौल है, वही आज ससंदीय सचिव चन्द्रदेव राय के अगुवाई में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ो कार्यकर्ता, व्यापारी संघ, शिक्षक संघ, पत्रकार संघ, सचिव संघ, सरपंच संघ सहित आमजन रायपुर पहुंचे। वही रायपुर पहुंचने पर सर्वप्रथम ससंदीय सचिव सहित कार्यकर्ताओं ने जोश और हर्षोल्लास के साथ नारा लगाते हुए घड़ी चौक और घड़ी चौक से…

Read More