Author: Ghatna Manchan
नारायणपुर : बस्तर की घाटी में लाल आतंकियों का कोहराम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। नक्सली आए दिन निर्दोष लोगों के साथ ही पुलिस और सेना के जवानों को अपना निशाना बना रही हैं। ताजा मामला नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर से सामने आया है। जहां नक्सलियों ने सड़क निर्माण की सुरक्षा देखने निकले आईटीबीपी के जवानों पर फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर सिंदे व सहायक उपनिरीक्षक गुरुमुख सिंह शहीद हो गए। वही घटना के बाद सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजपुर द्वारा आज स्वर्गीय राजीव गांधी की 77 वीं जयंती नगर पंचायत राजपुर के वार्ड क्रमांक 10 में ब्लॉक उपाध्यक्ष विकास बंसल के आवास में आयोजित की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संरक्षक नारद तिवारी ने राजीव जी के जीवनी पर संबोधित करते हुए कहा राजीव जी इमानदार, कर्मठ और नेक दिल इंसान थे। उन्होंने भारत की तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिस विकास के सपने को लेकर पंडित नेहरू चले थे उसे आगे बढ़ाया और भारत में आज जिस संचार क्रांति को हम देख रहे…
बलरामपुर : रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह और डिप्टी कलेक्टर प्रफुल्ल रजक के बीच विवाद थमता नही दिख रहा है। कांग्रेस विधायक ने डिप्टी कलेक्टर को गाली देने वाले ऑडियो को विरोधियों की साजिश बताया था, लेकिन अब डिप्टी कलेक्टर ने सरगुजा कमिश्नर जे किंडो से लिखित शिकायत कर दी है और बृहस्पत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
रायपुर : राजधानी रायपुर में फिर हत्या की वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक उरला थाना क्षेत्र में एक मजदूर पर हथौड़े से हमला कर आरोपी बाला कुर्रे ने मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आंशका जताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक शत्रुघन महिलांगे मुंगेली जिले का रहने वाला था. जो अपने दोस्त के साथ बजरंग पॉवर प्लांट में काम करते थे और दोनों एक ही साथ रहा करते थे. लेकिन अचानक खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-शेर-की-खाल-के-सा/ यह विवाद इतना बढ़ा कि बाला कुर्रे…
कांकेर : छत्तीसगढ़ में वन्य जीवों की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है. एक बार फिर कांकेर जिले में वन विभाग की टीम ने शेर की खाल बरामद किया है. खाल के साथ 2 आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. मामला पखांजूर इलाके का है. http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-तेंदुए-ने-किया-म/ वन विभाग की विशेष टीम को शेर की खाल की तस्करी किए जाने की पुख्ता सूचना मिली थी. आरोपियों को पकड़ने बाहर से वन विभाग की टीम गुरुवार को दिनभर मुश्तैद रही. देर रात दो युवक गज्जू नेताम और रतन शेर की खाल लेकर आ रहे थे, तभी वन विभाग की टीम…
गरियाबंद : मंगलवार रात से लापता एक 9 साल की बच्ची को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। इस बात का खुलासा आज उस समय हुआ जब बच्ची के घर के पास तेंदुए के पैर के निशान देखे गए औऱ जंगल मे बच्ची के शरीर के कुछ अंग इधर-उधर बिखरे मिले। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के बमनी गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार सबेलाल की 9 वर्षीय बेटी रानी मंगलवार शाम को पड़ोस में अपनी सहेली के घर खेलने गयी थी। कुछ देर खेलने के बाद जब वह घर के लिए निकली तो घर नही पहुंची। सहेली के परिजन…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : अपने बयानों और कारनामों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले बलरामपुर जिले के रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह का एक ऑडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में बृहस्पत सिंह डिप्टी कलेक्टर को जमकर गाली दे रहे हैं और उसे जूते से मारने की बात भी कर रहे हैं। हालांकि Cg Times News इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता। लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने बयान दिए हैं। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-चोरी-करते-पकड़ा/ दरअसल बलरामपुर कलेक्टर के कोर्ट से एक पट्टा जारी हुआ है और उसी पट्टा को लेकर विधायक…
बलरामपुर : कांग्रेसी पार्षद को ग्रामीणों ने बीती रात चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया। पार्षद रात के अंधेरे में खेतों से टमाटर के पौधों की चोरी कर रहा था, जिसके बाद नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेसी पार्षद की जमकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामला बलरामपुर के कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव का है। आरोपी पार्षद नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक 8 का पार्षद है। इस गांव में ग्रामीणों ने सब्जी के पौधे लगाये थे, उन्ही पौधे में से टमाटर के पौधों की चोरी करने के लिए पार्षद आया…
मानसाय साहू बिलाईगढ़ : संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ बिलाईगढ़ का गठन भटगांव में किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष प्रकाश मणि देवांगन, उपाध्यक्ष मनोज कुमार साहू, बुधेश्वर कश्यप, भागवत प्रसाद साहू, सचिव नारायण प्रसाद साहू, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद साहू, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार राजेत्री, प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार दुबे, संरक्षक भागवत प्रसाद दुबे, गोरेलाल सहाय को सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। वही इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन का संकल्प लिया।
बलौदाबाजार : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित श्री राजीव गांधी की जयंती पर आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी कर्मियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की प्रतिज्ञा लिया है। उन्होंने हिंसा का सहारा लिये बिना सभी प्रकार के मतभेद और समस्याओं का बातचीत और संवैधानिक उपायों के जरिये सुलझाने की भी शपथ ली है। इस…
