Author: Ghatna Manchan
सारंगढ़ : छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष सारंगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोसीर के डॉ अम्बेडकर चौक में सुबह 8:30 बजे ध्वजारोहण करेंगी। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या सारंगढ़ विधायक ने प्रदेश व क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज हम 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे है। बड़ी ही खुशी की बात है यह स्वतंत्रता दिवस आप सब के लिए बेहतर हो और हम कोरोना जैसे महामारी से विजय प्राप्त कर नए जीवन की शुरूआत करें, साथ ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार के प्रयासों से क्षेत्र व…
गिरीश सोनवानी देवभोग : डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल मूँगझर में प्राचार्य सुमिता सिंह द्वारा ऑनलाइन फैंसी ड्रेस कम्पीटिशन का आयोजन किया गया। आयोजन प्रभारी पीएल जायसवाल ने बताया कि ड्रेस कम्पीटिशन प्राथमिक स्तर के नन्हे बच्चो के लिए था, इसमे महापुरुषों के वेश भूषा में तैयार होकर भाग लेना था। प्रतियोगिता में 100 से भी ज्यादा नन्हे छात्रों ने भाग लिया। भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, चाचा नेहरू जैसे महापुरुषों के वेश में नन्हे छात्रों ने मनमोहक प्रस्तुतिकरण किया। इस आन लाइन कार्यक्रम में देशभक्ति चित्रण व नृत्य, भाषण गीत, स्वतंत्रता सेनानियों की रंगोली बनाने का कार्यक्रम…
बलौदाबाजार : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने आज बिलाईगढ़ में बलौदाबाजार जिले से प्रकाशित राष्ट्रीय अखबार “घटना मंचन” का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अखबार जिले के साथ साथ देश, प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों से लोगों को अवगत कराएगी। उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं है कि यह अखबार प्रगति पथ पर आगे बढ़े साथ ही अखबार के स्वामी एवं संपादक रूपेश श्रीवास को भी उन्होंने उनकी कड़ी मेहनत और अखबार की नींव रखने के लिए शुभकामनाएं दी। वही अखबार के संपादक रुपेश श्रीवास ने कहा कि वे 7 जून 1990 से पत्रकारिता…
बिलासपुर : बिलासपुर रेल मंडल के तहत घुटकू और लोखंडी के बीच रेल समपार के पास एक दर्दनाक घटना हो गई. एक ढाई साल का बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. इलाके में गम का माहौल है. बताया जा रहा है कि रेल ट्रेक के किनारे खेतो में लोगों के घर है. खेत में काम करने अपनी मां के साथ गया ढाई साल का बालक खेलते खेलते अचानक रेल ट्रैक पर जा पहुंचा. इस दौरान बिलासपुर शहडोल मेमू ट्रेन ट्रैक पर…
मध्यप्रदेश : ग्वालियर के ऐतिहासिक डाकघर भवन पर राष्ट्रीय ध्वज की डोरी बदलने के दौरान क्रेन टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। स्वतंत्रता दिवस के लिए झंडे की डोरी बदली जा रही थी। कर्मचारी क्रेन पर चढ़े ही थे कि अचानक जैक उखड़ने से क्रेन पलटी और ट्रॉली सहित कर्मचारी सिर के बल छत पर गिर गए। मृतकों में 2 नगर निगम के दमकल विभाग के कर्मचारी हैं और एक डाकघर का चौकीदार है। वह भी क्रेन की ट्रॉली पर सवार था। घटना शनिवार सुबह महाराज बाड़ा पर हुई…
कोरबा : जिले के कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे-130 मार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई. घटना घटघोरा नेशनल हाइवे के चोटिया लमना के पास की है. एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. राहगीरों ने दुर्घटना की सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कटघोरा पुलिस को इसकी जानकारी दी. http://ghatnamanchan.com/exclusive-सारंगढ़-जिला-निर्माण-को/ मृतकों की शिनाख्ती स्थानीय चोटिया निवासी शेर सिंह और दूसरा धनीराम के रूप में की गई है. पुलिस मामले…
सारंगढ़ : सारंगढ़ के बहुप्रतिष्ठित मांग जिला निर्माण को लेकर सारंगढ़ तहसील साहू संघ ने क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उत्तरी गणपत जांगड़े के हाथों मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उत्तरी गणपत जांगड़े की कड़ी मेहनत एवं राज्य सरकार सारंगढ़ को जिला बनाकर सारंगढ़ वासियों को तोहफा प्रदान करने की बात कही गई है, मुख्य रूप से सारंगढ़ जिला निर्माण की मांग अविभाजित मध्यप्रदेश के सरकार से की जा रही है। साथ ही सारंगढ़ की राजनीति केंद्र बिंदु जिला निर्माण मानी जाती है तथा जिला निर्माण से सारंगढ़ क्षेत्र में समाज को उन्नत…
बेमेतरा : बेमेतरा में बेलटुकरी के गनियारी गांव में आज सड़क किनारे एक युवती का जला हुआ शव मिला है। उसकी उम्र करीब 19-20 साल बताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि युवती की दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या की गई है। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है। मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि युवती का चेहरा और कपड़े बुरी तरह से जल चुके थे। इस वजह से उसकी पहचान करने में परेशानी हो रही है। पुलिस अब आस-पास…
बिलासपुर : कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम बरद्वार से खैरझिटी के बीच निर्माणाधीन पुल में आज एक लाश बहती हुई लोगो ने देखी जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी शिनाख्त कार्रवाई की। इस दौरान पता चला कि मृतक अर्जुन लाल पिता खोरबहरा लाल उम्र 55 वर्ष दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पीएम रिपोर्ट के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा कि आखिर मौत कैसे हुई।
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के राजपुर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी की आज पुण्यतिथि ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय राजपुर में कांग्रेसियों ने मनाई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उपस्थित सभी लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार सोनी ने स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी को याद करते हुए उनसे जुड़े हुए कई संस्मरण सुनाए तथा रामायण की पंक्तियों के अलावा रुद्राष्टक का भी वाचन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष/जिला प्रवक्ता सुनील सिंह ने कहा की समूचे ब्लॉक के हर बूथ तक…
