Author: Ghatna Manchan
महासमुन्द : जिले के पिथौरा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम लहरौद में एक महिला को 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम गंगाबाई ध्रुव बताया जा रहा है जो कि पेशे से शिक्षिका है। http://ghatnamanchan.com/exclusive-50-वर्षो-से-निवासरत-इस-गांव/ पिथौरा में आज रविवार को शिक्षा जगत को कलंकित करती महिला शिक्षिका शराब के साथ पकड़ी गई।पिथौरा पुलिस के द्वारा छापामार कार्यवाही में शिक्षिका के घर से 15 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी महिला श्रीमती गंगा देवी ध्रुव सहायक शिक्षिक के पद पर प्राथमिक शाला राजा सेवैया मे पदस्थ है।…
गिरीश सोनवानी देवभोग : देवभोग ब्लॉक के नवीन सूकलीभांठा पंचायत में लगभग 1500 की आबादी निवासरत है। इस आबादी का छोटा सा भाग आश्रित ग्राम दाबरीभांठा में रहता है। गांव में 40 आदिवासी परिवार रहते हैं, जिन्हें पंचायत मूख्यालय तक जाना हो या देवभोग जाने वाली साहसखोल की पक्की सड़क तक पहुंचना हो तो बारिश के दिनों में पैदल ही जाना हो पाता है। ग्रामीण भुनेश्वर नागेश, तपी नेताम, मदन मांझी ने बताया की गांव के बसने के बाद लगातार नेता व सरपंच केवल आश्वसन देते है। सड़क कोई नही बनाता। भावुक ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा इसलिये होता क्योंकि…
भिलाई : अमलेश्वर थाना अंतर्गत शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे लड़ते हुए बाड़ी में पहुंच गए। जहां पति ने गमछे से महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुड़मुड़ा निवासी खारुन सोनकर की करीब 4 साल पहले किरण सोनकर से शादी हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-जंगल-में-मिले-लड़/ एएसपी अनंत साहू ने बताया कि शादी के…
कोरबा : कोसगई पहाड़ी में दो लोगों का कंकाल मिला है. कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक कंकाल एक लड़की और एक युवक का है. परिजनों ने लड़की के कपड़े और अन्य सामान देखकर कंकाल की शिनाख्त की है. फिलहाल तफ्तीश जारी है. कोरबा पुलिस टीम, बांगो थाना, FSL टीम, साइबर टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम मामले की जांच कर रही है. नर कंकाल के मृत्यु के वास्तविक तथ्यों की पता लगाने विधिवत विवेचना जारी है. कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर दो कंकालों कोसगई पहाड़ी में मिलने का वीडियो वायरल…
कार्तिकेश्वर जायसवाल बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार हरेली आज पूरे छत्तीसगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छत्तीसगढ़ के किसानों ने आज अपने किसानी औजारो को धोकर मुरुम बिछा कर उसमे किसानी औजार को रख उसमे मीठा चीला का भोज लगाकर पूजा अर्चना कर खेत खार व खुशहाली की कामना की। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पोल्ट्री-फार्म/ इसी कड़ी में आज बिलाईगढ़ अंचल सहित पुरगांव में बच्चो व युवाओं ने गेड़ी चढ़कर और नारियल फेंक का कार्यक्रम रख उत्साह पूर्वक हरेली त्योहार को मनाया। इस दौरान पुरगाव सरपंच प्रतिनिधि सीताराम डड़सेना ने भी गेढ़ि चढ़कर आनन्द लिया और बच्चो का मनोबल बढ़ाया। वही गांव…
बिलासपुर : हरेली तिहार मनाने के लिए मुर्गा लेने रात में युवक पोल्ट्री फार्म पहुंचा। रात में मुर्गा देने से मना किया तो पोल्ट्री फार्म संचालक और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में बेटे की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-भयानक-सड़क-हादसे/ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जराहागांव थाना अंतर्गत ग्राम लोहरा कापा में कोनी बिलासपुर निवासी दीपक कश्यप पोल्ट्री फार्म चलता है। जिसे ठरकपुर सीपत निवासी पंकज पटेल पिता राम प्रसाद पटेल उम्र 21 वर्ष, राम प्रसाद पटेल पिता प्रीतम पटेल 48 वर्ष के…
बिलासपुर : रायपुर बिलासपुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जोरदार टक्कर के बाद चार ट्रकों में आग लग गई। वहीं एक ट्रक ड्राइवर आग की चपेट में आने से जलकर उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात भोजपुरी टोल प्लाजा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। भीषण टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई। http://ghatnamanchan.com/tocyo-olympics-नीरज-चोपड़ा-पर-हुई-इनामो/ हादसे में घायल ड्राइवर ट्रक में ही फंस गया। वहीं भयानक आग की चपेट में आने से वह जिंदा जल गया। लोगों की सूचना…
Tokyo Olympics : टोक्यो ओलंपिक के जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया है. एथलीट्स में भारत की ओर से ओलंपिक मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा पहले खिलाड़ी बने हैं. नीरज चोपड़ा के यह खास कारनामा करते ही उन पर इनामों की बारिश शुरू हो गई है. पानीपत के रहने वाले नीरज चोपड़ा को हरियाणा सरकार ने 6 करोड़ रुपये और सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है. हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर ने नीरज चोपड़ा को बझाई देते हुए कहा कि नीरज चोपड़ा ने पूरे देश को जीत लिया है. उन्होंने कहा, ”नीरज चोपड़ा…
गिरीश सोनवानी मैनपुर : पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है. शनिवार शाम बेशकीमती 32 नग हीरा जब्त किया गया है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी हीरा बेचने के फिराक में निकले थे, तभी दोनों को पुलिस ने पकड़ लिया। मैनपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर के दिशा-निर्देश पर लगातार हीरा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही की जा रही है। मुखबिर से मिले सूचना के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया…
बलौदाबाजार : आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के बाद सूची जारी की गई है। ये सूची संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय एवं संबंधित परियोजना कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है। सूची पर दावा अथवा आपत्ति के लिये आवेदन 17 अगस्त तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत की जा सकती है। आवेदन केवल महिला स्व सहायता समूहों के पदाधिकारियों से ही स्वीकार किये जाएंगे। गौरतलब है कि जिले की 38 रिक्त सेक्टरों…
