Author: Ghatna Manchan
रायगढ़ : दो दिन पूर्व ही भगवान शिव की भक्ति आराधना का समय सावन का महीना शुरू हुआ है। इस दौरान लाखों की संख्या भक्त अपने अपने सामर्थ्य अनुसार खासकर सोमवार के दिन भगवान को भेंट देने मंदिर पहुंचते है । मन्नत के लिए कोई जलाभिषेक करता है तो कोई भगवान से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपवास रखता है। कई भक्त श्रृंगार पूजन भी करते है। वहीं एक शिवभक्त महिला ने कल सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को मनोकामनापूर्ति के लिए जीभ अर्पित कर दी। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बलौदाबाजार-राज/ बता दे कि भक्ति में लीन एक महिला ने सावन के पहले सोमवार…
प्रकाश यादव कसडोल : छत्तीसगढ़ सहकारी समिति के समस्त कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। सहकारी समिति के कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से एक बार फिर किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। वही किसान मजबूर होकर अधिक कीमत पर खाद खरीद रहे है। सहकारी समिति कर्मचारी संघ बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष मनीराम कैवर्त्य ने बताया कि हमारे द्वारा अपने मांगों को लेकर कई वर्षों से बार बार पत्र के माध्यम से सरकार को अवगत कराया गया है। लेकिन अभी तक हमारी…
बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर जिला रायपुर के आदेशानुसार राजेन्द्र जोशी को बिलाईगढ़ विकास खंड का विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। बता दे कि राजेन्द्र जोशी पूर्व में शासकीय शिवलाल मेहता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भाटापारा में व्याख्याता के रूप में पदस्थ थे। अब श्री जोशी बिलाईगढ़ में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देंगे। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-cg-पहले-जमकर-की-शरा/ वही बिलाईगढ़ विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदी के डेलूराम खरे विकासखंड शिक्षा बेरला जिला बेमेतरा में प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवा देंगे।
रायपुर : राजधानी रायपुर में दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम मोनू था जो मैकेनिक का काम करता था। जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा के एक मकान में किराए पर रहता था। रात में मोनू के घर पर आरोपी अभय आया था। दोनों ने इस दौरान जमकर शराब भी पी थी, तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अभय ने मोनू…
बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने छोड़ा सदन, कहां मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नही समझता…
रायपुर : बृहस्पति सिंह मामले में आज मंत्री टीएस सिंहदेव सदन छोड़कर चले गए. सदन से बाहर जाने से पहले उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही. उन्होंने सदन में कहा कि – मैं भी एक इंसान हूं मेरे चरित्र के बारे में सब जानते हैं. शायद कुछ छिपा हुआ है जिसे अब सामने लाने की कोशिश की जा रही है. मैं नहीं समझता हूँ कि मेरी स्थिति ऐसी है कि जब तक शासन की ओर से इस पर स्पष्ट जवाब ना आ जाए मैं इस पवित्र सदन में रहना उचित नहीं समझता. http://ghatnamanchan.com/बिलाईगढ़-पुरगांव-में-हुआ-भ/ बता दें कि कांग्रेस के आदिवासी विधायक…
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ ब्लॉक अंतर्गत पुरगांव में भावेश फ्यूल्स का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन आयल के चीफ मैनेजर श्रीपद बख्सी शामिल हुए। इस दौरान पेट्रोल पंप के संचालक सत्यदेव साहू ने बताया कि वाहन चालकों को यहां चौबीस घंटे सुविधा प्रदान की जाएगी। बेहतर क्वालिटी का ईंधन यहां उपलब्ध रहेगा। कोशिश रहेगी कि ग्राहकों को कोई शिकायत न हो। पेट्रोल पंप पर मिलने वाली सभी सुविधाएं लोगों को प्रदान की जाएंगी। बता दें कि पुरगांव क्षेत्र के आसपास पेट्रोल पम्प नहीं होने के कारण आसपास के लोगो काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता…
रायपुर : छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यान्ह भोजन कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ ने अपनी मांगों (स्कूल शिक्षा विभाग के रिक्त पदों 803 सहायक ग्रेड एवं 86 डाटा एंट्री ऑपरेटर) एवं समान काम समानवेतन या संविदा वेतन के बराबर देने की मांग को लेकर मंत्रालय महानदी भवन में अपने नये संचालक आयुक्त कमलप्रीत सिंह एवं प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को ज्ञापन सौंपा। http://ghatnamanchan.com/बलौदाबाजार-श्री-सीमेंट-स/ इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष कमलेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ बरेठ, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार वैद्य, प्रीतम वस्त्रकार कोषाध्यक्ष, तरुण वर्मा प्रान्त सचिव, लखेश्वर डहरिया, पीयूष साहू जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा, तरुण देवांगन जिला अध्यक्ष धमतरी, अविनाश…
बलौदाबाजार : बलौदाबाजार जिले में सीमेंट संयंत्र में हुए हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा छह अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आई के एलेसेला ने सोमवार को बताया कि जिले के सुहेला थाना क्षेत्र अंतर्गत श्री सीमेंट संयंत्र में निर्माणाधीन साइलो (सीमेंट रखने का स्थान) में लोहे के नीचे गिरने से दो मजदूरों की मृत्यु हो गई तथा छह अन्य मजदूर घायल हो गए। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-मोबाइल-चोरी-के-श/ एलेसेला ने बताया कि श्री सीमेंट संयंत्र में सीमेंट रखने के लिए साइलो का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के दौरान मजदूर जब वहां…
राजेन्द्र रत्नाकर नवागढ़ : जांजगीर चाम्पा जिला के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत राछाभाठा के अंबेडकर चौक में भाजपा द्वारा भूपेश सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जहां जिले के भाजपा पार्टी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पदाधिकारियों ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-खेत-जुताई-के-दौर/ वही इस दौरान कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिहाज से नवागढ़ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा, साथ ही धरना प्रदर्शन का निरिक्षण करने जिला पुलिस मिडिया प्रभारी एसडीओपी दिनेशवरी का अमला भी पहुंचा। इसी बीच नवागढ़ तहसीलदार संजय मिंज को महामहिम राज्यपाल के नाम भाजपा के पदाधिकारीयो…
गिरीश सोनवानी देवभोग : किसानों को हो रही खाद बीज की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के तत्वाधान में कांग्रेस सरकार के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। बजरंग चौक बस स्टैंड देवभोग में किसान मोर्चा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन दोपहर एक बजे से आयोजित किया गया। भाजपा के कार्यकर्ता अब किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य के कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को सही समय पर खाद, बीज उपलब्ध नही करा पा रही है। वही जिले में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इन मुद्दों…
