Author: Ghatna Manchan
जांजगीर : अकलतरा क्षेत्र के अर्जुनी गांव में फोरलेन पर बीच रोड में खराब हाइवा में पेट्रोल टैंकर टकरा गया. तेज रफ्तार होने से ट्रक के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. दरअसल बिलासपुर से पेट्रोल लेकर ड्राइवर अकलतरा क्षेत्र में आया था. जिसके बाद पेट्रोल पंप में तेल खाली करके ड्राइवर ट्रक लेकर लौट रहा था, तभी अर्जुन गांव में फोरलेन पर बीच रोड में खराब हाइवा से पेट्रोल टैंकर टकरा गया और ड्राइवर की मौत हो…
अमित गौतम राजनांदगांव : भाजपा की रमन सरकार ने राजनांदगांव में खेल प्रतिभा को देखते हुए 57 करोड़ की स्वीकृति देते हुए नया स्टेडियम बनवाया। स्टेडियम बनने के बाद हुए चुनाव में सत्ता परिवर्तन में कांग्रेस की सरकार आई 57 करोड़ के स्टेडियम में खेल कम राजनीति का खेल ज्यादा हावी है। बता दे कि स्टेडियम में ना ही कोई सुरक्षा व्यवस्था है ना ही कोई सिस्टम काम कर रहा। स्टेडियम की सुरक्षा के नाम पर गेट में कोई गार्ड नहीं आने-जाने वालों पर कोई रोक टोक नहीं, असामाजिक तत्वों का डेरा लगातार बना रहता है। रात में शराबियों और…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के औद्योगिक क्षेत्र पूंजीपथरा-तराईमाल बंजारी माता मंदिर स्थित सिंघल कम्पनी के द्वारा कॉलवासरी सह पावर जनरेशन की पर्यावरणीय जन सुनवाई आज दिनांक 28 जुलाई 2021 को नियम विरुद्ध ढंग से सम्पन्न हुई। इस अनैतिक जनसुनवाई को सम्पन्न कराने में रायगढ़ जिला प्रशासन की भूमिका पूर्णतः संदिग्ध रही। पहले तो सिंघल कंपनी यह जनसुनवाई रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड में बंजारी मंदिर स्थल पर दिनांक 28 जुलाई समय 11 बजे चालू की गई जो बिना पूर्व सूचना के 2 घण्टे में ही खत्म कर दी गई । सब कुछ पीठासीन अधिकारी के निर्देश पर हुआ ताकि यहां…
छिंदवाड़ा के पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने बलात्कार की शिकायत लिखवाते समय ही बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने बताया कि 14 साल की नाबालिग बच्ची और उसके नवजात बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कुंदीपुरा पुलिस थाने के स्टेशन इनचार्ज पूर्वा चौरसिया ने बताया, ‘मंगलवार को पीड़िता अपने एक रिश्तेदार के साथ थाने में अपने ही गांव के एक किशोर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करवाने आई थी। नाबालिग लड़की तभी अचानक जमीन पर बैठ कर प्रसव पीड़ा की वजह से चिल्लाने लगी। हम उसे पुलिस थाने के ही एक कमरे में…
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के तखतपुर इलाके मे पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश जारी है। जिसकी वजह से यहां बहने वाले सभी नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही करके नाला पार कर रहे हैं। अब इसी तरह रिस्क लेकर नाला पार कर रहे एक बुजुर्ग की यहां मौत हो गई है। पता चला है कि मृतक अपने रिश्तेदारों से मिलने जा रहा था। इसके लिए उसन रास्ते में पिछले 3 दिनों से टूटे हुए पुल को जान जोखिम में डालकर पार करना ही ठीक समझा था। लेकिन पुल के पाइप मेंं फंसने और नाले में गिरने से…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के महिला बाल विकास विभाग द्वारा राजपुर के मंडी प्रांगण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधिक जानकारियां दी गई। विभाग द्वारा महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम 2013 विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में अधिवक्ता सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की महिलाओं के कार्यस्थल पर कार्य के दौरान लैंगिक उत्पीड़न के मामलों में वृद्धि हुई है। 2010 में बनाए गए इस विधेयक को संसद द्वारा 2013 में कानूनी रूप देने के बाद समूचे देश भर में इसे लागू किया गया है। कानून के लागू होने के बाद शासकीय कार्यालयों में काम करने वाले महिला…
भोपाल : राजधानी के खजूरी क्षेत्र में हुई 23 साल की लड़की की हत्या उसके प्रेमी ने की थी, वो लड़की पर शादी करने का दबाव बना रहा था। लेकिन लड़की ने उससे संबंध रखने से मना कर दिया था। प्रेमिका से ना सुनते ही उसने लड़की के सिर पर जोर से डंडा मारकर उसे घायल कर दिया। खून से लथपथ लड़की से प्रेमी अख्तर ने जब दोबारा शादी के लिए पूछा, तो लड़की ने दोबारा मना कर दिया। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-टोनही-का-आरोप-लग/ इस घटना को अंजाम देने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका की पेट में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी। लाश…
बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के नवागांव में महिला पर टोनही होने का आरोप लगाते हुए पति-पत्नी ने पिटाई कर दी। आरोपितों ने बीच-बचाव करने पर पीड़ित महिला के स्वजन से भी मारपीट की। महिला ने की शिकायत पर कोटा पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नवागांव निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि घटना 24 जुलाई की है। रात आठ बजे गांव के संतोष लहरे और उसकी पत्नी कविता उसके घर पहुंचे। इसके बाद टोनही होने का आरोप लगाकर दरवाजे को लाठी से मारते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर संतोष और उसकी पत्नी ने…
रायपुर : सदन की कार्यवाही तीसरी बार शुरू हुई तो विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार की ओर से गृहमंत्री को वक्तव्य के लिए बुलाया। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के ऊपर जान से मारने की कोशिश के जो आरोप लगाए थे, वे निराधार हैं। सदन में विधायक बृहस्पत सिंह ने भी इस तरह के आरोपों और बयान के लिए खेद जताया। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खड़े होकर विपक्ष को धन्यवाद दिया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दोपहर एक बजकर दो मिनट पर विधानसभा पहुंच गए। सिंहदेव कल नाराज होकर…
रायपुर : कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए आरोपों से छिड़ा विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बृहस्पत सिंह को शोकॉज नोटिस जारी किया है। राजनीतिक घमासान के बीच अब से कुछ देर पहले रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिह को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया है। बता दे कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कल विधायक बृहस्पत सिह और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अलग-अलग बैठकर विधायक द्वारा मंत्री पर हत्या करने की साजिश रचे जाने के सम्बंध में चर्चा की थी। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-तेज-रफ्तार-2-बाइक/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी…
