Author: Ghatna Manchan

कार्तिक जायसवाल जैजैपुर : जैजैपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेकेल में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का शुभारंभ सांसद गुहाराम अजगल्ले ने किया।इस दौरान सांसद अजगल्ले ने कहा कि हमारा देश कोरोना के महासंकट के दौर से गुजर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लाया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबो के लिये वरदान से कम नही है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पत्नी-की-हत्या-क/ कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री शगोपी सिंह ठाकुर, नीलकंठ सोनी, नरसिंह साहू, भाजपा मण्डल अध्यक्ष चेतन महंत, हुलास किशोर साहू, देवलाल कश्यप, अशोक बघेल, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सन्तोषी केवट, दुर्गा प्रसाद केवट सहित बड़ी संख्या में…

Read More

सुकमा : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. डीआरजी जवानों का नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. मौके से एक नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं मौके पर एक भरमार बंदूक भी बरामद हुई है. मुठभेड़ मीनपा पदिगुड़ा के जंगलों में हुई है. http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पत्नी-की-हत्या-क/ शहीदी सप्ताह के मद्देनजर डीआरजी, सीआरपीएफ 150 वाहिनी व 131 वाहिनी के द्वारा ऑपरेशन चलाया गया था. जिसमें जवानों को बड़ी सफलता मिली है. इस मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है.

Read More

कार्तिक जायसवाल जैजैपुर : गुरुपूर्णिमा के अवसर पर सांसद गुहाराम अजगले ने जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरसी स्थित जय गुरुदेव जी के आश्रम पहुंच कर गुरुजी की प्रतिमा की पूजा अर्चना की। इस दौरानसांसद अजगल्ले ने उदबोधन में कहा कि ये संयोग नही मेरा सौभाग्य है कि आज गुरु पूर्णिमा का दिन है और आज मैं गुरुजी के इस पवित्र आश्रम में आप सब गुरु भाइयों के बीच उपस्थित हूं। उन्होंने कहा कि संतो द्वारा समाज कल्याण के लिए बनाए गए सिद्धान्तों का हमे अनुशरण करना है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-पत्नी-की-हत्या-क/ कोरोना काल के आपदा का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि…

Read More

महासमुन्द : पत्नी की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया । बसना पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को मोहित बंजारा पिता मालिक सिंह बंजारा उम्र 37 साल निवासी भालुपतेरा थाना बसना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुशीला उम्र 25 साल ने 13 जुलाई की शाम 7 बजे अपने घर के म्यार में साडी का फंदा बना कर फांसी लगा ली है, जिसे फंदे से उतारा तो उसके दाहिने हांथ की कलाई कटने का निशान था। तब उपचार के लिए सेवाभवन अस्पताल जगदीशपुर ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।…

Read More

सरगुजा : बलरामपुर जिले से अम्बिकापुर आते वक्त रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर शनिवार देर रात अज्ञात लोगों ने हमला किया था. हमले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी. घटना की सूचना मिलने पर आईजी रतन लाल डांगी और सरगुजा एसपी अम्बिकापुर थाने पहुंचे. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है. http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-cg-छत्तीसगढ़-12-वीं-ब/ शनिवार की देर रात रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह अंबिकापुर जा रहे थे. इस दौरान संजय पार्क के पास किसी अज्ञात शख्स से ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया. विधायक बृहस्पति सिंह…

Read More

माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड के नतीजे आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। चिप्स के दफ्तर में कंप्यूटर का बटन क्लिक कर शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय टेकाम दो लाख 89 छात्रों के नतीजे माशिमं की वेबसाइट (www.cgbse.nic.in) पर अपलोड करेंगे। माशिमं ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 12 वीं की परीक्षाएं असाइनमेंट फार्मूले से आयोजित की थी। माशिमं ने परीक्षा का जो फार्मूला बनाया था, उसके मुताबिक छात्रों को पर्चे स्कूल से दे दिए गए थे। पांच दिनों के भीतर पर्चे घर से बनाकर आंसरशीट स्कूल में जमा करना था। माशिमं के अफसरों…

Read More

कोरिया : जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बहरासी के माहोरा डोल में अपने खेत जोत रहे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-cg-नग्न-हालत-में-मि/ मिली जानकारी के अनुसार आदित्य नारायण यादव सुबह माहोराडोल में अपने खेत में हल से जुताई कर रहा था। वही समीप में आदित्य नारायण यादव की माता मुन्नी बाई धान के बेहड़ा को खेत के किनारे कर रही थी। इसी बीच हल्की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से आदित्य नारायण यादव झुलस गया, जहां उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : 14 वे वित्त तथा मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्य तथा वित्तीय अनियमितता पाये जाने पर विप्रदास मिस्त्री सचिव ग्राम पंचायत नेहरूनगर, तत्कालीन पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत भितियाही को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती तुलिका प्रजापति ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बता दे कि सचिव विप्रदास मिस्त्री के विरूद्ध प्राप्त शिकायत पर चार सदस्यीय जांच टीम द्वारा जांच उपरांत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन में मनरेगा योजना अंतर्गत हितग्राही रामजीत पिता साहेबा के नाम से स्वीकृत डबरी का निर्माण बिना कराये पैसा आहरण करना पाया गया। पंचायत सचिव का उक्त कृत्य वित्तीय अनियमितता…

Read More

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर में हत्या की एक ऐसी वारदात हुई है जिससे पूरा इलाका दहल उठा है । आरोपी ने एक युवती की नग्न अवस्था में सिर काटकर उसके लाश को कमरे में बंद कर दिया, आरोपी ने एक लेटर भी छोड़ा था, जिसमें उसने कहा है कि वह चार और लोगों की हत्या करेगा। मामले में पुलिस लेटर के आधार पर विवेचना में जुटी हुई है। http://ghatnamanchan.com/कलयुगी-बेटे-ने-की-पिता-हत्/ नगर पंचायत वाड्रफनगर के वार्ड क्रमांक 12 में शुक्रवार को पड़ोसियों ने 4 दिन से एक कमरे को बंद देखा, जहां से तेज बदबू भी आ रही थी। कमरे से…

Read More

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नागतराई गांव में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जमीन अपने नाम करवाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद पुलिस थाने पहुंच कर सरेंडर कर दिया। पुलिस को जब आरोपी ने पूरी वारदात की जानकारी बताई, तो सभी सन्न रह गए। आरोपी की निशानदेही में पुलिस मौके वारदात पर पहुंची और मृतक के शव को बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपराध दर्ज करके मामले को विवेचना…

Read More