Author: Ghatna Manchan
बलौदाबाजार : राज्य शासन ने आगामी 2 अगस्त से फिर से स्कूल शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बच्चों की चहल-पहल से एक लंबे अंतराल के बाद फिर से स्कूलों में रौनक लौटेगी। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिला शिक्षा अधिकारी को कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए स्कूल खुलवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-खेत-जुताई-के-दौर/ राज्य शासन द्वारा इस संबंध में जारी विस्तृत दिशा-निर्देश अनुसार स्कूलें तभी खोली जाएंगी जब जिले में कोरोना पॉजिटिव रेट सात दिनों तक लगातार एक प्रतिशत से कम होगा। हाई तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मोबाइल चोरी के शक में 17 साल के किशोर को बुरी तरह से पीटा गया। दबंगों ने उसके हाथ बांध दिए और फिर लाठी-डंडों से पीटते रहे। इस दौरान वह मोबाइल चोरी करने की बात से इनकार करता रहा, लेकिन आरोपी उस पर कबूल करने का दबाव बनाते रहे। किशोर का कहना था कि उसे रास्ते में मोबाइल पड़ा मिला था। फिलहाल घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। घटना जयनगर थाना क्षेत्र की है। बता दे कि गणेशपुर निवासी 17 साल का किशोर 23 जुलाई…
रायपुर : भामाशाह छात्रावास टिकरापारा, रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह 2021 में मुख्य अतिथि माननीय श्री ताम्रध्वज साहू गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कर कमलों से कड़ार (भाटापारा) के ख्यातिलब्ध साहित्यकार एवं शिक्षक जगदीश “हीरा” साहू की कृति “माँ कर्मा चालीसा” के वीडियो कैसेट का विमोचन हुआ। इस चालीसा को अपने मधुर स्वर से भारती हीरा ने सजाएं हैं। साथ ही साथ मनीराम साहू मितान की छंदमय माँ कर्मा चरित “महापरसाद” का भी विमोचन हुआ। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-खेत-जुताई-के-दौर/ यह कार्यक्रम अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, अति विशिष्ट अतिथि मोतीलाल साहू कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा,…
छत्तीसगढ़ रायगढ़ : बायसी कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर को चालक समाल नहीं पाया और ट्रैक्टर पलट गया। वहीं उनके घर वालों ने बताया कि मृतक बिरजू पिता बंधन राठिया बायसी कालोनी निवासी बाबु बंगाली के यहां ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था और 23 जुलाई को बायसी कालोनी के ही अनिल विस्वास के खेत में टेक्टर जुताई का कार्य कर रहा था कि इसी दौरान कीचड़ में ट्रैक्टर फंस गया जिसे निकालने के लिए वहां मौजूद…
दशरथ साहू रायगढ़ : हाल ही में गठित छत्तीसगढ़ नवयुवक साहू संघ के विस्तार हेतु होटल साई श्रद्धा में एक विशेष बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ नवयुवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ साहू विशिष्ट, अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र साहू, महासचिव रोहित साहू, कोषाध्यक्ष सनी साहू, बिलासपुर संभाग संभागीय सचिव योगेश साहू उपस्थित रहे। http://ghatnamanchan.com/बड़ी-खबर-विधायक-बृहस्पति-स/ बैठक में शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दों पर जरूरी चर्चा कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारीओ का सम्मान किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष गोविंद साहू ने बताया कि संगठन विस्तार के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच कर संगठन के…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत दूरस्थ व वनांचल ग्राम जोकापाठ में अनुपमा यादव ने 12 वी वाणिज्य संकाय से 83 प्रतिशत अंक हाशिल कर जोकापाठ जा नाम रोशन किया। http://ghatnamanchan.com/बड़ी-खबर-विधायक-बृहस्पति-स/ बता दे की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आज 12 वी की परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमे सर्वाधिक छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। वही जोकापाठ से अनुपमा यादव ने भी वाणिज्य संकाय में 83 प्रतिशत अंक लाकर जोकापाठ का नाम रोशन किया।
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 12वीं के नतीजे जारी कर दिए गए। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम ने रविवार को नतीजे घोषित किए। इस बार छात्रों ने परीक्षा घर बैठकर दी थी। रिजल्ट के आंकड़ों के मुताबिक 12वीं के 5 हजार 255 बच्चे फेल हो गए हैं। परीक्षा में 95% बच्चों ने फर्स्ट डिवीजन, 1% ने सेकेंड और 0.3 ने थर्ड डिवीजन से परीक्षा पास की। पास होने वालों में 96% लड़के और 98% लड़कियां हैं। चूंकि कोविड के खतरे को देखकर घर पर ही परीक्षा देने की सुविधा दी गई थी इसलिए मेरिट लिस्ट…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधायक बृहस्पति सिंह पर हमले के बाद राजनीति तेज हो गई है. आदिवासी नेता और वरिष्ठ विधायक बृहस्पति सिंह से 12 MLA मिलने पहुंचे हैं. बृहस्पति सिंह के घर पर करीब दो दर्जन विधायक जुटे हैं. इस दौरान विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि महाराजा हैं मेरी हत्या भी करा सकते हैं. कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुझे जान का खतरा है. मुझ पर हमले के पीछे मंत्री टीएस सिंहदेव का हाथ है. महाराजा हैं मेरी हत्या करा सकते हैं. http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-प्रेम-प्रसंग-मे/ बृहस्पति सिंह ने कहा कि विधायक दल की…
रायपुर : शिवसेना द्वारा रायपुर शहर के 36 सूत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु नगर निगम का घेराव किया गया। शिवसेना के जिलाध्यक्ष शशांक(सन्नी) देशमुख ने जानकारी देते हुये बताया कि रायपुर के सभी 70 वार्डों की समस्या मोर जमीन मोर मकान के अन्तर्गत जैसे नल, जल, बिजली, सिटी बस का संचालन, घरों के पट्टे नहीं रहने वालों को भी आवास योजना देना, बीएसयूपी मकानों में दुर्घटना से बचाव हेतु मरम्मत, राशन दुकानों में चांवल की कटौती, 230 करोड के खारून नदी के टेंडर का काम नहीं किये जाने पर पैसों की वसूली, साफ सफाई, बरसाती पानी की निकासी, पानी टंकी…
बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम-प्रसंग में एक प्रेमी युवक की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है. युवक की लाठी डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई, साथ ही प्राईवेट पार्ट भी काट लिया गया. घटना जिले के कांटी थाना इलाके के रेपुरा रामपुरसाह और सोनवर्षा गांव की है. हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी पूरे परिवार के साथ घर छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के दरवाजे पर मृतक का दाह संस्कार कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी छानबीन में जुट…
