Author: Ghatna Manchan
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के सारनी में एक युवक ने पत्नी की सिर कुचलकर हत्या कर दी। पत्नी की बेवफाई की वजह से युवक ने हत्या की है। दो बच्चे रातभर घर में दुबके रहे। महिला का शव घर से 100 मीटर दूर पड़ा मिला। सुबह दोनों बच्चे पड़ोसियों के पास गए और मां की हत्या की बात बताई। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पापा रात में मां को मारते हुए बाहर ले गए थे। वहां भी जमकर पीटा। आरोपी पति वारदात के बाद से रात से लापता हो गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।…
रायपुर : छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन की दुर्ग जिला इकाई की बैठक भिलाई रिसाली स्थित ब्लू हैवेन रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई, जिसमें सर्व सहमति से दुर्ग जिला इकाई में कई बड़े बदलाव किए जिसमे राजेन्द्र गाड़े जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष कुंजन भारती, जिला महासचिव रवि कुमार सोनकर, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी, जिला सचिव अभिषेक शावल, जिला सह सचिव मनोज देवांगन को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ पत्रकार शमशेर खान को संभागीय सचिव बनाया गया तो सुश्री विजयलक्ष्मी चौहान को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए दुर्ग जिला अध्यक्ष से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। आज हुई बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अमित गौतम की अध्यक्षता…
महासमुंद : महासमुंद जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, रायल ट्रेवल्स की बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी. तभी नेशनल हाइवे 53 पर तुमगांव तिराहा के पास बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे दो की मौत हो गई और एक शख्स घायल हो गया. http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-परिजनों-ने-मोबा/ इस हादसे की सूचना के बाद तुमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बस चालक को…
जशपुर : मोबाइल पर गेम खेलने से मना करने पर एक 13 साल के नाबालिग बच्चे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बता दे कि बच्चा मोबाइल पर गेम खेल रहा था. काफी देर हो जाने के बाद परिजनों ने उसे मना किया. इस बात से नाराज बच्चे ने घर की सीढ़ी के पास निकले छड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली. बहरहाल पुलिस इस पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है. पूरा मामला जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बाम्बा का है. मिली जानकारी के अनुसार बच्चा काफी देर से मोबाइल पर…
कवर्धा : कबीरधाम के चिल्फी थाना के चैकपोस्ट पर जांच के दौरान वाहन में छिपाकर लाए जा रहे करीब 1 करोड़ का गांजा बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। http://ghatnamanchan.com/पति-और-पत्नी-के-बीच-हुए-झगड़/ जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चिल्फी ओर से एशर ट्रक में धान भूसा के अंदर गांजा भर कर तस्करी की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेक पाइंट लगाया था। इस दौरान एशर ट्रक को रोक कर तलाशी के दौरान उसमें भरे धान भूसा की जांच करने पर…
ओडिसा : ओडिसा से एक एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां पति और पत्नी की बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने अपने दो बच्चों को कुएं में धकेल दिया। जिससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-फांसी-के-फंदे-पर/ मिली जानकारी के अनुसार मामला कंधमाल जिले का है, जहाँ महिला ने ऐसा कदम उठाया जिसके बारे में कोई महिला सोच भी नहीं सकती। कंधमाल में एक महिला ने अपने दो बच्चों को पति के झगड़े के बाद कुएं में धक्का दे दिया। दोनों बच्चों में बेटी की उम्र 9 साल जबकि बेटे की उम्र 5 साल…
रायगढ़ : रायगढ़ जिला अंतर्गत रिश्ते में देवर और भाभी लगने वाले युवक और महिला ने पेड़ के एक ही डंगाल पर एक ही साड़ी के फंदे के दोनों छोर पर लटक कर अपनी जान दे दी। पूरा मामला छाल थाना क्षेत्र के ग्राम समरसिंघा का है। महिला का नाम यशोदा राठिया और युवक का नाम गुलशन राठिया है। दोनों सगे नहीं पर रिश्ते में देवर-भाभी थे। गुरुवार सुबह दोनों का शव पेड़ से लटका देख गांव में सनसनी फैल गई। परिजन ने बताया कि बुधवार शाम दोनों घर से बाहर निकले थे। सुबह दोनों के शव मिले। स्थानीय लोगों…
जशपुर : ज़िले के पंडरापाट ईलाके में पिता द्वारा मवेशी बेचकर बड़े भाई को मोटरसाइकिल ख़रीद कर देने से क्षुब्ध छोटे भाई ने वृद्ध पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन वो असफल रहा और अब पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर लिया है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-जोड़े-ने-ट्रेन-के/ घटना बीते 14 जुलाई की है जब देवडांड में बीरबल और उसके पिता शोबलाल घर पर अकेले थे। वही बीरबल की पत्नी को प्रसव के लिए 108 से बगीचा भेजा गया था। तब ही पिता पुत्र के बीच इस बात को…
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मुरारीपाली के पास रेलवे ट्रैक पर जोड़े ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि युवती गंभीर रूप से घायल है। http://ghatnamanchan.com/बड़ी-खबर-दो-वाहनों-में-जबरद/ ज्ञात हो कि ग्रामीणों ने आज एक युवक की सर कटी लाश देखी व कुछ दूर पर एक युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना भूपदेवपुर थाना को दी। सूचना पर पहुची भूपदेवपुर पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेजा व युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाई शुरू की।…
कवर्धा : जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो वाहनों की जबरदस्त भिंड़त हो गई। इस हादस में नायब तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-प्रसव-के-दौरान-न/ मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा एनएच रायपुर-जबलपुर में हुआ। बताया जा रहा है कि मरने वाले एक व्यक्ति बोड़ला के नायब तहसीलदार है। डेढ़ घंटे तक क्षतिग्रस्त वाहन में सभी फंसे थे। कटर की सहायता से निकाला गया। घायल चंदन आबकारी विभाग में गार्ड है। सूचना…
