Author: Ghatna Manchan
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के धनवार जाँच नाका वन विभाग परिसर से लगभग सौ मीटर की दूरी पर रात लगभग 12 बजे अम्बिकापुर की ओर से आ रही ट्रक और बनारस की ओर से आने वाली ट्रक में आपस मे भिड़ंत हो गयी। जिससे अम्बिकापुर की ओर से आ रही ट्रक के चालक की एंगल में दबने से मौके पर मौत हो गयी हैं। जिसे सुबह नौ बजे गैस कटर से ट्रक के पार्ट्स को काटकर बाहर निकाला गया। घटना के बाद से बनारस की ओर से आ रही ट्रक के चालक और हेल्फर फरार हैं। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-कत्ल-कर-श्मशान-म/ बता दे…
धमतरी : छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के भाजपा के प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी को फूलनदेवी कहने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को धमतरी जिला युवा मोर्चा, महिला मोर्चा ने घड़ी चौक में कवासी लखमा का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान बीजेपी प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ जमकर झड़प भी हुई, इसके बावजूद युवा मोर्चा कवासी लखमा का पुतला दहन करने में सफल साबित हुए। पुतला दहन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक नहीं दो पुतलों का अलग-अलग दहन किया। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के…
गिरीश सोनवानी मैनपुर : मैनपुर के राजपडाव क्षेत्र के पक्की सड़क मार्ग कोकड़ी से महज 3 किलोमीटर की दूरी में पेट्रोलिंग कैंप के समीप ही माओवादियों के द्वारा पेड़ गिरा कर उसमें लाल बैनर मे सफेद अक्षरों से लिखा बैनर और पाम्पलेट चस्पा किया गया है। इसके अलावा पूरे पक्की सड़क मार्ग में सफेद कलर की पाम्पलेट जगह-जगह बिखरा हुआ है। मध्य रात्रि में बैनर पोस्टर चस्पा किया गया होगा ऐसा प्रतीत हो रहा है। नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने बंद का आह्वान किया है। वही पोस्टर लगने से चारों तरफ से आवाजाही बिल्कुल बंद हो गई है साथ ही…
रायपुर : रायपुर में ममेरे-फुफेरे भाइयों के बीच हुआ एक छोटा सा विवाद एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों की गिरफ्तारी पर खत्म हुआ है। हत्या की बात को छुपाने के लिए आरोपी शव को श्मशान घाट में बाकायदा चिता सजाकर जला रहे थे। आसपास के लोगों को मामला संदिग्ध लगा तो उन्हाेंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ शुरू की तो एक दिन पहले हुए कत्ल का यह राज खुल गया। रायपुर के मंदिर हसौद थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया, 25 वर्षीय कमलेश साहू छेरीखेड़ी में अपने मामा के यहां रहता है। उसके पिता…
बिलाईगढ़ : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे ने बिलाईगढ़ विधानसभा के सरधाभाठा में खेत चलो अभियान की शुरुआत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विकाश टण्डन ने खेत में कार्य कर रहे किसानों एवं महिलाओं से मुलाकात कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नीतियों से अवगत कराया। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-बड़ी-खबर-फेसबुक/ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में खेत चलो अभियान चलाया जा रहा हूं। इसी कड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज खेती कार्य में लगे किसानों से खेत में मुलाकात कर किसानों के साथ मिलकर खेत में धान की रोपाई का काम किया और पार्टी की रीति…
धमतरी : फेसबुक आईडी हैक कर उसमें लड़की के साथ गलत पोस्ट डाले जाने से परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। मौत होने के पहले युवक ने अपने व्हाट्सएप के स्टेटस में इसका जिक्र कर माफी भी मांगा है। उन्होंने लिखा है कि मैं ये नहीं चाहता कि मेरे कारण मेरी फैमली परेशान हो इसलिए जहर खाकर आत्महत्या कर रहा हूं। व्हाट्सएप स्टेट्स में पोस्ट कर एक युवक ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। घटना मगरलोड़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव का है। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-रिश्ते-हुए-शर्म/ मृतक युवक का नाम तेज प्रकाश भक्ता था। युवक फेसबुक आईडी हैक होने और हैकर…
सरगुजा : अंबिकापुर के गांधी नगर थाने में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके बड़े पिता व सगे पिता ने महीनों तक दुष्कर्म किया. बच्ची ने एक दिन हिम्मत कर दुष्कर्म की अपनी आपबीती अपने परिचितों को बताई. इसके बाद परिचितों ने इसकी जानकारी थाने में दी. http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बिलाईगढ़-संदिग्/ थाना गांधीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग का बयान दर्ज किया. इसके बाद आरोपी बड़े पिता और पिता पर पास्को एक्ट व 376 की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है. पुलिस ने…
बिलाईगढ़ : संसदीय सचिव एवं बिलाईगढ़ विधायक चन्द्रदेव राय ने उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल जी से सौजन्य भेंट कर बलौदाबाजार जिले के प्रभारी मंत्री बनने पर दी बधाई। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बिलाईगढ़-संदिग्/ इस दौरान श्री राय ने मंत्री जी से चर्चा में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत टुंडरा व सरसींवा में कॉलेज, भटगांव के कालेज में अहाता निर्माण तथा क्षेत्र में खेल स्टेडियम की मांग की। जिस पर प्रभारी एवं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मांगों के संबंध में आश्वाशन दिया। इस दौरान श्री राय के साथ भटगांव पंचायत उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रूपेश श्रीवास बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करियाटार में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में तालाब में तैरते मिला। मामले की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को हुई गांव में सनसनी फैल गई। वही युवक की पहचान करियाटार निवासी रामशंकर पटेल के रूप में किया गया। https://youtu.be/KQfWEMQysiQ मिली जानकारी के अनुसार युवक रामशंकर पटेल दो दिन से लापता था जिसका शव आज संदिग्ध अवस्था मे तालाब में तैरते मिला। घटना की जानकारी के बाद जब बिलाईगढ़ पुलिस की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया तो मृतक के शरीर में चोट के निशान पाए गए वही युवक का…
आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बलरामपुर, कुसमी वाड्रफनगर, राजपुर, रामचन्द्रपुर एवं शंकरगढ़ में कुल सीटों 360 जिसमें क्रमशः 180-180 बालक-बालिका में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को वर्ष 2021-22 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 15 जुलाई 2021 को चयन परीक्षा समय प्रातः 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आयोजन किया गया था। उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन पश्चात् प्राप्तांकों की सूची प्रकाशित की जा रही है तथा दावा-आपत्ति 22 जुलाई 2021 तक आमंत्रित की गई है। किसी व्यक्ति को आपत्ति होने पर निर्धारित तिथि तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में कार्यालयीन समय 05.30 बजे…
