Author: Ghatna Manchan

धमतरी : धमतरी में बाप ने अपने ही 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसे घुमाने के लिए साथ में ले गया और फिर तालाब में फेंक दिया। वह 15 दिनों से पूजा-पाठ कर रहा था, ऐसे में आशंका है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में उनसे मासूम बच्चे की जान ले ली। आरोपी शिवाराम साहू ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। वह बच्चे को लेकर गया था, लेकिन जब अकेले दिखाई दिया जब परिजनों को शक हुआ। बच्चे की तलाश शुरू हुई और गुरुवार देर रात करीब 12 बजे तालाब से उसका शव बरामद किया गया।…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर जयंती व पुण्यतिथि मनाने का निर्देश देते हुए कहा है कि इस तरह के आयोजनों को सर्व प्राथमिकता दी जाए और ऐसे आयोजन पश्चात उपस्थित लोगों की जानकारी सहित विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जाए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजपुर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, प्रदेश एनएसयूआई एवं समस्त मोर्चा संगठनों, प्रकोष्ठो के विभागों ने भारत के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. बाल गंगाधर तिलक और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती एवं महंत बिसाहू दास की पुण्यतिथि के…

Read More

बिलासपुर : तोरवा थाना क्षेत्र के दोमुहानी में पारिवारिक विवाद के कारण पति ने गैती मारकर पत्नी की हत्या कर दी। मामले में तोरवा पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बुधवार रात तीन बजे की है। दोमुहानी निवासी राजेन्द्र महिलांगे का बुधवार रात तीन बजे पत्नी ममता से विवाद हुआ था। इस पर राजेन्द्र ने पत्नी को समझाइश दी। बाद में दोनों के बीच फिर से इसी बात को लेकर विवाद हुआ। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बलौदाबाजार-विक/ इससे नाराज राजेन्द्र ने ममता पर गैती से हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद परिजन घायल ममता को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स…

Read More

रायपुर : माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को ACB की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ACB की टीम ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के संयुक्त संचालक निर्मल अग्रवाल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि एसीबी टीम ने निर्मल अग्रवाल के दफ्तर में ट्रेप लगाया था। ACB की टीम निर्मल अग्रवाल को अपने साथ लेकर रवाना हुई है। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बलौदाबाजार-विक/

Read More

पिथौरा : गांजा तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सिघोड़ा में गांजा तस्करी करते एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से 800 किलो गांजा जब्त किया गया है. आरोपी पुलिस को चकमा देने धान की भूसी कनकी की बोरियों में गांजा छिपा रखा था. पुलिस की सतर्कता से तस्कर पकड़े गए. http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बलौदाबाजार-विक/ बता दें कि छत्तीसगढ़ ओड़िसा बार्डर पर अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल थाना सिंघोडा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच ओडिसा की ओर से आ रही एमएच पासिंग आयशर 1110…

Read More

बिलाईगढ़ : विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिलाईगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरों ने छापामार कार्यवाही करते हए क्लर्क को रिश्वत लेते पकड़ा है। बता दे कि कार्यालय में पदस्थ विभागीय क्लर्क आर आर बंजारे के ऊपर एक शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापामार कार्यवाही की है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पूरी तरह सील कर दिया गया है, साथ ही किसी को अंदर आने जाने नहीं दिया जा रहा हैं। ना ही विभागीय अधिकारियों किसी प्रकार की जानकारी दी जा रही है। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-मॉर्निंग-वॉक-पर/ ज्ञात हो कि इस संबंध में काफी लंबे समय से विभाग को शिकायत मिल रही…

Read More

कांकेर : कांकेर जिले से एक दिन दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहाँ मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 युवकों को एक अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया. जिससे घटना स्थल पर ही चारों की मौके पर मौत हो गई है. http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-दो-ट्रकों-में-हु/ दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि ट्रक भानुप्रतापपुर की ओर से आ रही थी. यह घटना कांकेर कोतवाली थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर दिया है.

Read More

बिलाईगढ : शिरडी यात्रा से वापसी के बाद संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ चंद्रदेव राय ने अपने विधानसभा के विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा आज जनप्रतिनिधिओ के समक्ष की। http://ghatnamanchan.com/घटना-मंचन-बिलाईगढ़-संदिग्/ इस दौरान संसदीय सचिव राय ने ग्राम पंचायत मल्दी के युवा सरपंच निर्मल कुमार चौहान 28 वर्ष की संदिग्ध मृत्यु एवं ग्राम करियाटार में संदिग्ध अवस्था में तालाब में तैरते मिली युवक की लाश के मामले पर बलौदाबाजार एसपी श्री एलासेला को दूरभाष से चर्चा कर जल्द कार्यवाही करने आदेश दिए। जिस पर एसपी एलासेला ने संसदीय सचिव को जल्द कार्यवाही कर दोषियों तक पहुचने की बात कही। http://ghatnamanchan.com/छत्तीसगढ़-बड़ी-खबर-फेसबुक/…

Read More

गिधौरी : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिधौरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर बताई कि गांव के लड़का राधे पटेल उनके साथ शादी करूँगा, पत्नि बनाकर रखूंगा कहकर जबरन महानदी किनारे ले जाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के संबंध में प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध क्रमांक 80/21 धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। जिसे आज गिरफ्तार…

Read More

आकेश्वर यादव बलरामपुर : जिले के शंकरगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सरिमा निवासी मोजीब अंसारी की दो 11 वर्षीय दिव्यांग बालिका तमन्ना व नूजहत परवीन चल-फिर नहीं पाती हैं तथा उन्हें हमेशा सहारे की जरूरत पड़ती है। बच्चों की समस्याओं के बारे में जानकारी मिलने पर समाज कल्याण विभाग तथा सीईओ जनपद पंचायत के सहयोग से उन्हें जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श हेतु लाया गया। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने बच्चों के जांच उपरांत पाया कि बच्चे सेरीब्रल प्लेसी अर्थात् मानसिक पक्षाघात से ग्रसित हैं। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव तिवारी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. लीलाधर सिंह तथा फिजियोथेरेपिस्ट…

Read More