Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बिलाईगढ़ : शराब के नशे में युवक ने धारदार हथियार से वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट…पुलिस में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…ग्राम लुकापारा का मामला…
    Featured

    बिलाईगढ़ : शराब के नशे में युवक ने धारदार हथियार से वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट…पुलिस में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…ग्राम लुकापारा का मामला…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJune 2, 2025No Comments4 Mins Read8 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बिलाईगढ़ : शराब के नशे में युवक ने धारदार हथियार से वार कर अपने ससुर को उतारा मौत के घाट…पुलिस में आरोपी युवक को किया गिरफ्तार…ग्राम लुकापारा का मामला…

    बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुकापारा में एक युवक ने शराब के नशे में अपने ससुर को मौत के घाट उतार दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार लुकापारा निवासी उर्मिला खुंटे पति रामगिलास खुटे उम्र 56 वर्ष साकिन लुकापारा थाना बिलाईगढ़ के व्दारा थाना उपस्थित आकर मर्ग इंटीमेशन एवं प्रथम सूचना पत्र में अपराध पंजीबद्ध कराई कि बेटी रेखा ने 17 वर्ष पूर्व गांव के ही ओमप्रकाश जांगड़े से प्रेम विवाह किया था, दामाद ओमप्रकाश जांगड़े मजदूरी का काम करता है और कमाने खाने बाहर जाता है। दामाद ओमप्रकाश जांगड़े शराब पीने का आदी है और शराब पीकर आये दिन बेटी रेखा को उसके चरित्र को लेकर शंका करते हुए उसे झगड़ा लड़ाई मारपीट करता है। जिसके कारण बेटी रेखा बीच बीच में हमारे घर आकर रहती है। दामाद ओमप्रकाश जांगडे हमारे घर आना जाना नहीं करता है। दिनांक 01.06.2025 को करीबन 07.30 बजे बेटी रेखा को उसका पति ओमप्रकश जांगड़े मारपीट कर रहा था तब नाती धननीत जांगड़े ने घर आकर बताया कि मां को पापा मारपीट कर रहे हैं तब मैं और मेरा पति रामगिलास दोनों ओमप्रकाश के घर के सामने जाकर झगड़ा विवाद नहीं करना मना करके बेटी रेखा को साथ लेकर अपने घर आ गये थे। रात्रि करीबन 08.00 बजे ओमप्रकाश लोहे का तलवार लेकर हमारे घर के पास आया और मुझे एवं मेरे पति को घर से बाहर निकल कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज करने लगा तथा घर के सामने के दरवाजा को तलवार से दो तीन बार मारा और बोला की आज तुम्हें एवं तुम्हारे पति को जान से खत्म कर दूंगा कहकर धमकी देने लगा तब मेरा पति ओमप्रकाश को समझाने के लिए घर से बाहर निकला फिर कुछ ही देर बाद नातीन दौड़ते घर आकर बताई की श्याम लाल के घर के सामने दादा को तलवार से सिर में मार दिया है, जमीन में गिरा पड़ा है सिर से खून निकल रहा है तब मैं और मेरी बेटी रेखा मौके पर जाकर देखे तो पति रामगिलास, श्यामलाल के घर के सामने जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके सिर से खून बहकर जमीन में फैला हुआ था, जिसे तत्काल ईलाज के लिए बिलाईगढ़ अस्पताल में लाकर भर्ती किये है, जहां डॉक्टर ने रामगिलास को मृत घोषित कर दिया। आरोपी ने लोहे के धारदार तलवार से सिर में मारकर हत्या कर दिया है और वहां से भाग गया था प्रार्थीया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही के दौरान मृतक रामगिलास खुंटे का मर्ग पंचनामा कार्यवाही उपरांत मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया तथा अरोपी ओमप्रकाश को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के व्दारा घटना के समय घटना कारित करते समय पहने हुए कपड़े जिसमें खून जैसे धब्बे लगे हुए थे उसे गवाहों के समक्ष जप्त किया गया तथा आरोपी का मेमोरेण्डम कथन गवाहों के समक्ष ले कर आरोपी अपने मेमोरेण्डम कथन में पत्नि रेखा पर चरित्र शंका करना और पति पत्नि के मामले में सास उर्मिला एवं ससुर रामगिलास बार बार हस्तक्षेप करते थे, इस कारण दिनांक 01.06.2025 को रात्रि करीबन 10.00 बजे धारदार तलवार से जान लेने की नियत से ससुर रामगिलास खूंटे को सिर एवं जबढ़ा में लगातार प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया जिस धारदार तलवार से हत्या किया है उस तलवार को तालाब के पास झाड़ी के पीछे में छिपाकर दिया था, जिसे आरोपी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त धारदार तलवार को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के व्दारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तारी का आशय बताते हुए आरोपी ओम प्रकाश जांगड़े पिता वंशराम जांगड़े उम्र 38 वर्ष ग्राम लुकापारा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जिसे मान. न्यायालय द्वारा उपजेल सारंगढ़ भेजा गया।

    उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, एएसआई प्रकाश रजक, प्रधान आरक्षक निशांत दुबे, किशोर खटकर, चंद्रशेखर पटेल, आरक्षक कमल कुर्रे, अश्वनी डडसेना, हेमंत जटवार का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Featured

    सारंगढ़ में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस…मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,897 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,708 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,485 Views
    Don't Miss

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    By Ghatna ManchanSeptember 6, 20260

    शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित… पवनी : शिक्षक दिवस के अवसर…

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063103
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.