Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को आबंटित हुए आवास…पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के भी बदले बंगले…देखिए किसे कौन सा बंगला हुआ आबंटित… रायपुर : राजधानी रायपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों को उनके आवास आवंटित कर दिए गए हैं। ऐसे में कौन मंत्री कहां रहेगा इसकी जानकारी दी गई है। जारी आदेश के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह बंगला नंबर ए.1 सिविल लाइन शंकर नगर रायपुर में रहेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के लिए बंगला नंबर डी.8 सिविल लाइन रायपुर आवंटित किया गया है। इनके अलावा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को c.3 सिविल लाइन, रायपुर में बंगला…
मरार पटेल समाज का प्रदेशस्तरीय महासम्मेलन कल सिमगा में…मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री अरूण साव… हेमंत पटेल सारंगढ़ : माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर मरार पटेल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन सिमगा के दरचुरा में आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश भर से मरार समाज के लोग शामिल होंगे व विवाह योग्य युवक-युवतियां अपना परिचय देंगे। बता दें कि हर वर्ष मरार पटेल समाज की ओर से 3 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती अवसर पर यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-husband-strangled-his-wife-and-three-children-to-death/ इस वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि…
छत्तीसगढ़ : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस… भिलाई : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सड़क किनारे लहूलुहान हालत में युवक की लाश मिली है। सूचना मिलने पर कुम्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई है। पुलिस संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है। घटना खपरी स्थित केडिया डिस्टलरी से अकोला रोड नाले के पास की है। मृतक की पहचान कपसदा गांव निवासी गोपाल उर्फ पांगडू सोनवानी (20) के रूप में की…
सारंगढ़ शिविर में लगभग 2500 नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का लिया लाभ… सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सारंगढ़ के तुर्की तालाब के समीप स्थित जवाहर भवन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 2500 नागरिकों ने शिविर का लाभ लिया। इस अवसर पर धरती कहे पुकार थीम पर स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद प्रियंका गोस्वामी और आर बी तिवारी ने किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं से लाभार्थियों के द्वारा मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत उनको योजनाओं से हुए लाभ को बताया गया। इस शिविर में पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक में छत्तीसगढ़ के कमिश्नर, पुलिस महानिरीक्षक, अन्य जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी एवं एसपी श्री आशुतोष सिंह शामिल हुए। बैठक की शुरूआत में मुख्यमंत्री श्री साय ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जगदलपुर, कोरबा, सूरजपुर के कलेक्टरों से वाहन चालकों द्वारा किए जा रहे हड़ताल के संबंध में जिले के लिए उपयोगी पेट्रोल डीजल, दवा, राशन, सब्जी, दूध और कानून व्यवस्था के सुचारू संचालन और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिया। मुख्यमंत्री श्री साय…
सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने बैठक में सभी विभाग के कार्यों की समीक्षा की… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने साप्ताहिक बैठक में खाद्य अधिकारी से जिले में पेट्रोल डीजल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि सतत् निगरानी करते हुए व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। डॉ. सिद्दीकी ने धान खरीदी, उठाव और एफसीआई और खाद्य, नागरिक आपूर्ति निगम के भंडारण के लिए भेजे जाने वाले धान के संबंध में लक्ष्य और अब तक किए गए कार्यों के संबंध में खाद्य अधिकारी श्री ध्रुव, जिला विपणन…
छत्तीसगढ़ : पति ने अपनी पत्नि सहित तीन बच्चों को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं जाकर थाने में किया सरेंडर… इस वजह से दिया घटना की अंजाम…पढ़े पूरी खबर… बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हिर्री में बीती रात एक कलयुगी युवक ने बड़े ही बेहरमी से अपनी पत्नी और 3 बच्चो की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी है, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वही घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया है। अब तक…
छत्तीसगढ़ : ड्राइवरों की हड़ताल से आवागमन ठप्प…आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति…खाद्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को दिए ये निर्देश… रायपुर : नए साल के पहले दिन प्रदेश में यातायात व्यवस्था ठप हो गई। हिट एंड रन कानून के विरोध में ड्राइवरों ने हड़ताल कर दी। ऐसे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय छग शासन के संचालक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखकर पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही आकस्मिक हड़ताल से राज्य में पेट्रोल / डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सतत् आपूर्ति प्रभावित…
छत्तीसगढ़ : दिल दहला देने वाली घटना…घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से महिला की मौत… गरियाबंद : नए साल की शुरुआत फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम रजकट्टी में विश्वकर्मा परिवार के लिए दर्दनाक रहा. गैस रिसाव से हुए सिलेंडर ब्लास्ट में 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई. घटना उस वक्त हुआ जब महिला सुबह 8 बजे खाना बनाने किचन में गई. गैस के रिसाव से महिला अनजान थी. जरा भी भनक नहीं लगा कि कमरे के अंदर गैस रिसाव हो रहा है. जैसे ही महिला ने गैस जलाने लाइटर जलाई तब अचानक आग धधक उठा और जोरदार…
भटगांव पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…महिला से डरा धमका कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल… ताराचंद पटेल भटगांव : महिला को डरा धमका कर उसका शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भटगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की शाम के वक्त आरोपी श्रवण कुमार यादव महिला के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम दिया। https://ghatnamanchan.com/recruitment-for-5967-constable-posts-in-chhattisgarh-police-you-can-register-till-15th-february/ पीड़िता ने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार यादव ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी । परिजनों के घर पहुंचने पर महिला ने अपनी…
