Author: Ghatna Manchan
छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के 5,967 पदों पर निकली भर्ती…15 फरवरी तक कर सकते है पंजीइन…जाने किस जिले में है कितना रिक्त पद…कैसे करें अप्लाई… जाने…जाने पूरी प्रकिया… रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 5,967 पदों पर भर्ती निकाली है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज (1 जनवरी) से शुरू हो गई है. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 15 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं. आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, रायपुर में सबसे ज्यादा…
बड़ी खबर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…क्रॉस फायरिंग में 6 माह की बच्ची की मौत…माँ को भी लगी गोली… बीजापुर : गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवण्डी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक 6 महीने की बच्ची की मौत हो गई है। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी के 2 जवान भी घायल हुए हैं। https://ghatnamanchan.com/chhattisgarh-lover-couple-commits-suicide-dead-body-found-hanging/ क्रॉस फायरिंग के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें मुतवण्डी गांव बच्ची की मौत हुई है। वहीं बच्ची की मां के हाथ में भी गोली लगी है। घटना की जानकारी लगते ही पीड़ित परिवार की सहायता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और पुलिस बल…
छत्तीसगढ़ : प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव… बलरामपुर : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंद पर झूलता मिला है. इस प्रेमी जोड़े में लड़की नाबालिक बताई जा रही है. मामले की सूचना पर बसंतपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया. मामले में वाड्रफनगर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव ने बताया कि प्रेमी जुड़ा पण्डो जनजाति का है. प्रथम दृष्टया मामल आत्महत्या का लग रहा है. लोकलज्जा के डर से ऐसा कदम उठाया होगा ऐसा लग रहा है. जानकारी के मुताबिक लड़की की उम्र…
सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में 2 जनवरी को होगा विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर…शिविर में नागरिकों को मिलेगा योजनाओं का लाभ… सारंगढ़ बिलाईगढ़ : विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर नगरपालिका सारंगढ़ और नगर पंचायत बिलाईगढ़ में मंगलवार 2 जनवरी 2024 को किया जाएगा। यह शिविर सारंगढ़ के तुर्की तालाब के पास जवाहर भवन परिसर में सुबह 8 बजे से होगा, वहीं बिलाईगढ़ के वार्ड 7 इंदिरा मार्केट में दोपहर 2 बजे होगा। इस वीबीएसवाय शिविर में स्वास्थ्य योजनाओं, पीएम आवास योजना, पीएम स्व निधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, , पीएम उज्ज्वला आदि योजनाओं का स्टॉल लगाया जाएगा, जहां सभी नागरिकों को…
भटगांव के विकसित भारत संकल्प यात्रा में रहा उत्सव का वातावरण.. सारंगढ़ : कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शासकीय योजनाओं का प्रचार वाहन जिले के नगर पंचायत भटगांव में पहुंचा। यात्रा के आगमन पर शहर में उत्सव का वातावरण रहा। अधिकारियों-कर्मचारियों ने ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने धरती माता पर केंद्रित बहुत सुंदर प्रस्तुति दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहित विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल लगाकर पात्र…
छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में महिला टीचर की मौत…स्कूल जाते वक्त हुआ हादसा… दुर्ग : नए साल के पहले ही दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा पर सवार होकर स्कूल जा रही शिक्षिका को रौंद दिया. हादसे में शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई और स्कूटी दो हिस्सों में बंट गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला पाटन थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पाटन क्षेत्र के ग्राम पंचायत पतोरा के आश्रित ग्राम देउरझाल में रहने वाली शिक्षिका अम्नेश्वरी कुर्रे…
बिलाईगढ़ : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छ. ग. शासन के संयुक्त सचिव श्री अशोक चौबे द्वारा किया गया निरीक्षण… बिलाईगढ़ : पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग छ. ग. शासन के संयुक्त सचिव श्री अशोक चौबे द्वारा आज जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का सघन निरीक्षण किया। जिसमें जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी ली। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्राम पंचायत खजरी पहुँचे। समस्त विभागों की विस्तृत जानकारी लेते हुए उनके द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभाग अपनी सम्पूर्ण जानकारी के साथ संकल्प यात्रा…
Breaking : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों को हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग…
Breaking : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों को हुआ बंटवारा, जानें किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग… रायपुर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। आपको बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हो ऐसे विभाग दिए गए हैं। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधाई कार्य एवं नगरीय प्रशासन। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, गृह एवं जेल, पंचायत…
बलौदाबाजार : सड़क हदसे में जीजा-साले की मौत…तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर… बलौदाबाजार : जिले में रफ्तार के कहर ने एक बार फिर दो जिंदगियां छीन ली। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाहक सवार जीजा-साले की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि दोनों ग्राम कोदवा में जयंती कार्यक्रम देखने के लिए घर से रवाना हुए थे। तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन के साथ फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक…
छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों ने की आत्महत्या…इलाके में फैली सनसनी… रायपुर : रायपुर के मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली है। पुलिस आत्महत्या की जांच में जुटी है। यह टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला है। मिली जानकारी के अनुसार सेन परिवार स्टील कारोबारी अशोक जैन के यहां ड्राइवरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि मठपुरैना इलाके में परिवार के सभी सदस्यों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। मठपुरैना स्थित बीएसयूपी कॉलोनी निवासी लखनलाल सेन, पत्नी रानू सेन, और पुत्री पायल सेन का…
