छत्तीसगढ़ : फंदे से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश…14 साल की थी लड़की…इस वजह से दोनों ने लगाई फांसी…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ : फंदे से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश…14 साल की थी लड़की…इस वजह से दोनों ने लगाई फांसी…

- Advertisement -

बलरामपुर : नए साल के दिन बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर ली। उनका शव बजरा गांव में पेड़ पर चुनरी से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग थी और उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। मामला बसंतपुर थाना इलाके का है।

छत्तीसगढ़ : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या…जांच में जुटी पुलिस…

जानकारी के मुताबिक, गांव के कुछ लोगों ने सोमवार सुबह 2 शव को पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। प्रेमी लक्ष्मण पंडो (18 वर्ष) और नाबालिग प्रेमिका ने दो चुनरी के सहारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया था। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के हैं।

छत्तीसगढ़ : पति ने अपनी पत्नि सहित तीन बच्चों को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट…फिर स्वयं जाकर थाने में किया सरेंडर… इस वजह से दिया घटना की अंजाम…पढ़े पूरी खबर…

पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी। कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर बाजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।

छत्तीसगढ़ : दिल दहला देने वाली घटना…घर में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से महिला की मौत…

एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों ने आत्महत्या की है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Latest News

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक…16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में 100% पूर्ण करने का प्रस्ताव...

जल जीवन मिशन योजना पर सभापति देवेंद्र ठाकुर ने ली अहम बैठक...16 ग्राम पंचायतों के कार्य एक माह में...

More Articles Like This

error: Content is protected !!