Big Breaking : कांग्रेस में गहमा गहमी के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने विधायक बृहस्पति सिंह को जारी किया नोटिस…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर लगाए आरोपों से छिड़ा विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने बृहस्पत सिंह को शोकॉज नोटिस जारी किया है। राजनीतिक घमासान के बीच अब से कुछ देर पहले रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिह को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया है। बता दे कि प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कल विधायक बृहस्पत सिह और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अलग-अलग बैठकर विधायक द्वारा मंत्री पर हत्या करने की साजिश रचे जाने के सम्बंध में चर्चा की थी।

छत्तीसगढ़ : स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, इस तरह होगा बच्चों का स्कूल में प्रवेश…

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा, टीएस सिंहदेव सदन से बाहर चले गए। हम उनकी भावनाओं को समझते हैं। गंभीर आरोप उनके ऊपर लगाए गए हैं। उन सबको ध्यान रखते हुए विधायक बृहस्पत सिंह के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। कल समस्या का समाधान हो जाएगा।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनिंदा मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में चल रही है। इसमें टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हैं। वह अपने सिविल लाइंस स्थित बंगले में मौजूद हैं। बरसात के बावजूद वहां उनके समर्थक लगातार पहुंच रहे हैं। विधानसभा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की जानकारी दी है। वहां से इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा गया।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने रणनीतिकारों से चर्चा के बाद मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। इसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया आदि शामिल हैं।

Latest News

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित…

सारंगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका हेतु 22 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित... सारंगढ़ बिलाईगढ़ : महिला एवं बाल विकास विभाग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!