Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » बलौदाबाजार : जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 40 से अधिक बच्चों ने किए अपने हुनर का प्रदर्शन…
    Featured

    बलौदाबाजार : जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 40 से अधिक बच्चों ने किए अपने हुनर का प्रदर्शन…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJanuary 7, 2024No Comments4 Mins Read1 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 40 से अधिक बच्चों ने किए अपने हुनर का प्रदर्शन…

    बलौदाबाजार : कलेक्टर चंदन कुमार के निर्देश में जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पंडित चक्रपाणि शुक्ल आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ठ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार में किया गया। इस प्रतियोगिता में विकासखण्ड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्राथमिक शाला, उच्च प्राथमिक व हाई, हायर सेकंडरी स्तर के 43 प्रतिभागियों ने सहभागिता दी।

    प्रतियोगिता का आंरभ जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन जिला मिशन समन्वयक एम.एल. ब्राम्हणी,सहायक संचालक के.एस.मेरावी, बी.आर.पटेल एवं के.के. गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजा अर्जना कर किया गया। सहायक कार्यक्रम समन्वयक मनहरण लाल साहू, जहीर अब्बास, खिलावन वर्मा एवं अरूण वर्मा द्वारा प्रतियोगिता में आये सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए भविष्य में इस प्रकार के नवाचारी गतिविधियों द्वारा बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा क्चिज प्रतियोगिता में सहभागी छात्र- छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। श्री बलविंदर सिंह प्राचार्य चक्रपाणी शुक्ल आत्मानंद हिन्दी माध्यम उत्कृष्ठ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार, श्री नारायण प्रसाद साहू प्राचार्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बलौदाबाजार एवं श्रीमती पार्वती वर्मा प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिसदा निर्णायक की भूमिका में तथा श्री संतोष कुमार रात्रे व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कहरौद, श्री विद्याचरण वर्मा व्याख्याता शासकीय हाई स्कूल संकरी एवं श्री गिरधर लाल कोसरे शिक्षक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला सरखोर नें मूल्यांकनकर्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कियें। जीवनलाल जोशी विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा पलारी, लेखराम साहू विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक समग्र शिक्षा भाटापारा एवं श्रीमती कविता सरसिंहा जिला नोडल अधिकारी द्वारा नवाचारी शिक्षा कबाड़ से जुगाड़ से शिक्षकों को बच्चों की शिक्षा मे सुधार की महत्ता से अवगत कराया गया।

    जिला स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में हेमंत कुमार श्रीवास सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला मड़कड़ी विकासखण्ड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़- बिलाईगढ़ प्रथम, श्रीमती योगेश्वरी साहू व श्रीमती सीमा जायसवाल सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला डोटोपार विकासखण्ड बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वितीय एवं अशोक कुमार साहू सहायक शिक्षक शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमकुण्डा विकासखण्ड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़- बिलाईगढ तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा क्विज प्रतियोगिता एलिमेंट्री स्तर (कक्षा 1 से कक्षा 5) में कु. तिनु घृतलहरे कक्षा पांचवी वीं शासकीय कन्या प्राथमिक शाला कोसमंदी विकासखण्ड पलारी प्रथम, जयंत यदु कक्षा चौथी शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा विकासखण्ड सिमगा द्वितीय तथा कु. सुमन साहु कक्षा पांचवीं शासकीय प्राथमिक शाला रसेड़ी विकासखण्ड बलौदाबाजार तृतीय, क्विज प्रतियोगिता एलिमेंट्री स्तर(कक्षा 6 से कक्षा 8) में बृजश प्रधान कक्षा आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारी विकासखण्ड कसडोल प्रथम, कु. आयुषी कक्षा आठवीं स्वामी आत्मानंद पूर्व माध्यमिक शाला पलारी द्वितीय तथा कु. लक्ष्मी कक्षा आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पाटन विकासखण्ड भाटापारा, समीर बेग मिर्जा कक्षा आठवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला माता देवालय भाटापारा व रोमा पटेल कक्षा सातवीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला स.उ.टुण्डरी विकासखण्ड बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ तृतीय क्विज प्रतियोगिता सेकंडरी स्तर (कक्षा 9 से 12 ) में संजना कर्ष कक्षा बारहवीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्दा विकासखण्ड कसडोल प्रथम, कु. धनेश्वरी वर्मा कक्षा ग्यारहवीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय ओड़ान विकासखण्ड पलारी द्वितीय तथा अमर वर्मा कक्षा बारहवीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैजनी विकासखण्ड बलौदाबाजार, कु.रीना साहू कक्षा बारहवीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदी विकासखण्ड पलारी व भावेश शर्मा कक्षा बारहवीं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ विद्यालय पलारी विकासखण्ड पलारी तृतीय स्थान प्राप्त किये। कार्यक्रम के अंत में कल्पना साहू, देवेन्द्र सोनी, स्वाती बाजपेयी, महेन्द्र वर्मा, श्री योगेन्द्र साहू, विनय वर्मा एवं केशव चन्द्रा द्वारा प्रारंभिक स्तर के बच्चों की भाषा व गणित की शिक्षा में सुधार हेतु नवाचारी प्रयास जो सामान्य रूप से अनुउपयोगी वस्तुओं द्वारा निर्मित कर बिना लागत के बना कर उपयोग में लाये जाने के लिए प्रतियोगिता में उपस्थिति प्रतिभागियों तथा क्विज प्रतियोगिता के सहभागी छात्र-छात्राओं को प्रेरित किये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    September 18, 2026
    Featured

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026
    Featured

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026
    Featured

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Featured

    बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्वास्थ्य विभाग में फर्जी स्थानांतरण आदेश व कूटरचना करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार…

    August 23, 2026
    Featured

    बाढ़ अलर्ट जारी : खोले गए बांगो डेम कोरबा के 7 गेट…चांपा, शिवरीनारायण, भटगांव, हसौद, चंद्रपुर, सरिया क्षेत्र में नदी का जल स्तर बढ़ने की सम्भावना…

    August 15, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,092 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,899 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,709 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,487 Views
    Don't Miss

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने किया 17 वी बार रक्त दान…

    By Ghatna ManchanSeptember 18, 20260

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में सेवा संकल्प रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, विनोद डडसेना ने…

    पवनी : शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित…

    September 6, 2026

    पवनी में पहली बार होगा सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह…शिक्षक दिवस के अवसर पर वर्तमान शिक्षक करेंगे अपने वरिष्ठ शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा जगत में उत्साह…

    September 5, 2026

    पदोन्नति की मांग को लेकर सैकड़ों शिक्षकों ने घेरा रायपुर जेडी कार्यालय…

    August 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1063496
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.