Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » घटना मंचन बलौदाबाजार : संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने की कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा…खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित एवं विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने दिए निर्देश…
    Featured

    घटना मंचन बलौदाबाजार : संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने की कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा…खाद, बीज की उपलब्धता सुनिश्चित एवं विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने दिए निर्देश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanJuly 10, 2021No Comments3 Mins Read6 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    बलौदाबाजार : जिला पंचायत सभागार में आज संसदीय कार्य, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछ्लीपालन जल संसाधन एवं आयाकट विभाग की संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने बलौदाबाजार जिले के कृषि, पशुधन, मत्स्य, उद्यानिकी, मंडी सहित सम्बंधित अन्य विभागों के कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान सुश्री साहू ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश की अधिक बारिश से धान की बुवाई में बीज सड़ गये तो उनको पुनः बुवाई के लिये बीज उपलब्ध कराये जाए। सही समय मे किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने उद्यानिकी विभाग को मुख्यमंत्री के मनसा अनुसार खनन प्रभावित ग्राम जहाँ गौठान संचालित है उसमें कृषि यंत्र,उपकरण किट देने के लिए प्रपोजल जल्दी तैयार करने को कही । साथ ही ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को अपने मुख्यालय में रहने एवं आने जाने की जानकारी ग्रामीणों को रहे सुनिश्चित करने को कही। सुश्री साहू ने फसल परिवर्तन को बढ़ावा देने हेतु कृषको को जागरूकता अभी चलाने के लिए भी निर्देश की, योजनांतर्गत खरीफ 2021 से धान के साथ खरीफ की प्रमुख फसल मक्का, कोदो-कुटकी, सोयाबीन, अरहर तथा गन्ना उत्पादक कृषकां को प्रति वर्ष राशि रु. 9,000 प्रति एकड़ आदान सहायता राशि दी जाएगी। वर्ष 2020-21 में जिस रकबे से किसान द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया था, यदि वह धान के बदले कोदो-कुटकी, गन्ना, अरहर, मक्का, सोयाबीन, दलहन, तिलहन, सुगंधित धान, अन्य फोर्टिफाइड धान, केला, पपीता लगाता है अथवा वृक्षारोपण करता है, तो उसे प्रति एकड़ 10 हजार रूपये आदान सहायता राशि दी जाएगी। वृक्षारोपण करने वाले कृषको को तीन वर्षां तक आदान सहायता राशि दी जाएगी।गोधन न्याय योजना से पशुपालको की आय कुछ ज्यादा नहीं होती जिसकी वजह से वह अपने पशुओ को अच्छा चारा नहीं खिला पाते और कुछ लोग अक्सर पशुओं का दूध निकाल उन्हे खुला छोड़ देते हैं, जिसके गांव तथा शहरों में गोबर यूं ही पड़ा रहता है, जिससे गंदगी भी फैलती है। इस सभी समस्याओ को देखते हुए राज्य सरकार ने इस छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना को शुरू किया है गोधन न्याय योजना के ज़रिये सरकार गाय पालने वाले किसानो की गाय का गोबर को खरीद रही है, जिससे पशुपालको की आय में भी वृद्धि हो रही है और गाय का गोबर भी व्यर्थ नहीं जा रहा। इस योजना के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि होने से पशुओं को उनके पशुपालन में ही रखा जा रहा है, जिससे कि पशुओं को इधर-उधर चरने की भी जरुरत नहीं है। साथ ही महिला स्व सहायता के समूहों के द्वारा वर्मी कम्पोष्ट तैयार की जा रही है ,जिससे उनको रोजगार उपलब्ध हो रहे है एवं आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे है। बैठक में कृषि उपसंचालक सत राम पैकरा ने खाद -बीज भंडारण ,वितरण एवं लक्ष्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष का खाद भंडारण का लक्ष्य 97 हजार मि. टन था जिसके प्रतियासा में अभी तक 66 हजार 442 मि. टन का भंडारण हो चुकी है।बीज भंडारण का लक्ष्य 48 हजार 200 मि.टन में 42 हजार 868 मि. टन भण्डारण हुई है। पूरे जिले में 176 गौठान सक्रिय है जिसमे से उत्पादित 28 हजार 532 क्विंटल वर्मी कम्पोष्ट खाद तैयार की गयी , सुपर कम्पोष्ट उत्पादित 3 हजार 968 क्विंटल हुआ है।साथ ही पशुधन, उद्यानिकी व मत्स्य विभाग की मछली उत्पादन की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु ,कृषि उपसंचालक सतराम पैकरा, उपसंचालक पशुधन डॉ एस पी सिंह,मत्स्य सहायक संचालक विनोद वर्मा,उद्यानिकी उपसंचालक वर्मा ,जल संसाधन सिरमौर,जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी,मंडी सचिव व जिले के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी,कृषि विकास अधिकारी ,कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 2026
    Featured

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026
    Featured

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026
    Featured

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Featured

    रक्षित केंद्र बलौदाबाजार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विजयादशमी पर्व, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय ने विधि-विधान से किया शस्त्र पूजन…

    October 20, 2026
    Featured

    विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति हेतु सौंपा गया ज्ञापन…

    October 12, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    October 29, 20264,857 Views

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,119 Views

    गिधौरी : झाड़-फूंक और बैगागिरी की आड़ में महिला से छेड़छाड़ करने वाला 60 वर्षीय वृद्ध आरोपी गिरफ्तार…

    July 18, 20261,948 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,739 Views
    Don't Miss

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास की घटना…

    By Ghatna ManchanOctober 29, 20260

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत…पवनी के जे.एम.के. स्कूल के पास…

    अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त…

    October 27, 2026

    SAGES परसापाली के छात्र अमन यादव का SGFI हैंडबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन…

    October 24, 2026

    रामायण कथा : नगर पंचायत पवनी में श्री साप्ताहिक रामायण कथा का शुभारंभ कल 25 से…

    October 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1069546
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.