Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी करने का प्रयास करने वाले दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी दुकान के सामने ही ठेला लगाकर कर रहे थे रेकी…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी करने का प्रयास करने वाले दो चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी दुकान के सामने ही ठेला लगाकर कर रहे थे रेकी…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 27, 2021No Comments3 Mins Read4 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    लक्ष्मण पिल्लई
    जगदलपुर : संजय बाजार स्थित चंपालाल टाटिया ज्वेलर्स दुकान में चोरी के नियत से रेकी करने वाले दो शातिर चोरों के सेंधमारी के मंसूबे को घटना के पूर्व ही बस्तर पुलिस के मुस्तैद जवानों ने रोकने में सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि दिनांक 25, 26/08/2021 के दरमियान रात्रि में अज्ञात 2 चोर संजय मार्केट स्थित चंपालाल टाटिया नामक ज्वेलरी दुकान के छत से हथौड़ी और छेनी से दुकान में सेंध लगाया जा रहा था, उसी दौरान संजय मार्केट में रात्रि गस्त पॉइंट हेतु रवाना किया गया था। जिसमें 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। संबंधित बीट में संदिग्ध गतिविधियों की आहट होने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संबंधित थाना सिटी कोतवाली में सूचना दिया, जिसके फलस्वरूप कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में स ऊ नि ० सतीश श्रीवास्तव अपनी टीम को लेकर घटनास्थल पर रवाना हुये, घटनास्थल पर पहुंचकर टीम ने घेराबंदी किया इसी दौरान घेराबंदी में दो संदिग्ध को धर दबोचा गया, जोकि पुलिस को देख कर लुकने छिपने व भागने का प्रयास कर रहे थे। कोतवाली पुलिस के स ऊ नि०सतीश श्रीवास्तव की टीम ने घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। जिन्हें पुछे जाने पर संतोषजनक जवाब ना मिलने से गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

    छत्तीसगढ़ के CM बदलेंगे या रहेंगे फैसला जल्द : दिल्ली गए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 35 विधायक, CM भूपेश भी जाएंगे, राहुल गांधी के साथ फिर होगी बैठक…

    बता दे कि इन दिनों बस्तर पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के मार्गदर्शन में अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाहरी राज्यों एवं शहर से सटे इलाकों से आकर मनिहारी फेरी व अन्य कारणों से शहर में अवैध रूप से रहने वाले अपराधिक गतिविधियों वालों पर पैनी नजर लगाए हुए हैं। साथ ही थानो में मुसाफिरी दर्ज कर बाहर से आने वाले की जानकारी जुटाई जा रही जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर जितेंद्र सिंह मीणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिद्धार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एमन साहू के नेतृत्व में थाना स्टाफ के द्वारा टीम बनाकर मौके पर तत्काल पहुंचकर पूछताछ करने पर अपना नाम समर सरदार पिता परितोष सरदार उम्र 26 साल जाति नमो शुद्र निवासी धरमपुरा प्रा.शाला के पास जगदलपुर व कमलेश नाथ पिता नरसिंह नाग उम्र 21 साल जाति माहरा निवासी मेड गुड़ा पार्षद घर के पास जगदलपुर का होना बताया। वह प्रतिदिन संजय मार्केट में चंपालाल टाटिया ज्वेलर्स दुकान के सामने मन मनिहारी का ठेला लगाना बताए ।जिनके कब्जे से एक लोहे का टाईराड एक लोहे का घन (हथोड़ा), एक छोटा हथौड़ी, रस्सी, कटर व एक मोटरसाइकिल को बरामद किया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 457 , 511भा द वि० का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    जांजगीर : सड़क किनारे खेल रहे 9 साल का बच्चे को बस ने कुचना, सिर के ऊपर चढ़ा पहिया, बच्चे की दर्दनाक मौत…

    ज्ञात हो कि चंद दिनों पूर्व शहर के सराफा व्यापारी संचालक की बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को भी बस्तर पुलिस की मुस्तैद टीम ने असल अंजाम तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया एवं आमजन को राहत पहुंचाया। वही कोई पुनरावृत्ति अपराध या कोई अप्रिय घटना ना हो सके इसके लिए कोतवाली पुलिस की मुस्तैदी से एक बड़ी घटना को कारित होने से बचाने के लिए व्यापारी संघ के द्वारा बेहतर कार्य कर, होने वाली घटना को पूर्व में ही रोकने वाले थाना प्रभारी एवं पुलिस जवानों को सम्मान किया गया।

    उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सिटी कोतवाली एमन साहू, स ऊ नि सतीश श्रीवास्तव, हमराह प्रधान आरक्षक जगदीश ध्रुव, आरक्षक प्रकाश नायक, चालक विरेंद्र पांडे, आरक्षक परमानंद भोयर, प्रेम पानी ग्राही, आरक्षक राम ठाकुर, धर्मेंद्र कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Featured

    डिम्पल कश्यप नवोदय क्लासेस सरसीवां के आठ बच्चों का नवोदय विद्यालय में चयन…

    March 25, 2026
    Featured

    शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…

    March 19, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,064 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,691 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,440 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,227 Views
    Don't Miss

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    By Ghatna ManchanApril 16, 20260

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ…

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी की तत्वाधान में नगर पवनी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा…

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1055728
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.