Close Menu
Ghatna ManchanGhatna Manchan
    What's Hot

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • घटना मंचन
    • छत्तीसगढ़
    • भारत
    • विश्व
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • मनोरंजन
    Ghatna ManchanGhatna Manchan
    Home » छत्तीसगढ़ : लो वोल्टेज व बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति ठप्प, ग्रामीणों में आक्रोश…
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ : लो वोल्टेज व बिजली कटौती से पेयजल आपूर्ति ठप्प, ग्रामीणों में आक्रोश…

    Ghatna ManchanBy Ghatna ManchanAugust 9, 2021No Comments4 Mins Read3 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp

    तेजराम निर्मलकर
    छुरा : बरसात के दिनों में घर के बाहर चिलचिलाती धूप और घर के अंदर लो वोल्टेज व अघोषित बिजली कटौती की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है । गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पा रहे हैं।

    गरियाबंद जिले के छुरा विकास खण्ड अन्तर्गत के गांवों में लो वोल्टेज की समस्या से लोग बेहाल हैं। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण कूलर, फ्रिज, टीवी, पंखे आदि लो वोल्टेज के कारण शोपीस नजर आ रहे हैं। दर्जन भर से ज्यादा गांवों के लोग यह समस्या झेल रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण घर के उपकरण बेजान हो गए हैं। लो वोल्टेज के कारण ग्रामीण कंडील (लालटेन) का उपयोग करने मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लो वोल्टेज की समस्या को जल्द ही दूर करने की बात कही है। ग्रामीण तथा किसानों ने छत्तीसगढ़ सरकार और विभागीय अधिकारियों पर रोष प्रकट की और कहा कि कुर्सी तोड़ने वाले नेता व अधिकारी आराम फरमा रहे हैं। इन्हें किसानों एवं ग्रामीणों तथा छात्रों की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नही हो रही। पिछले 3 महीने से ग्रामीण लो वोल्टेज की समस्याओं को झेल रहे है। पहाड़ी इलाको में जंगली जानवर व विषैले जीव जंतुओं का खतरा होता है। ऐसे में अगर बिजली की समस्या ग्रामीणों को झेलनी पड़े तो जीवन व्यतीत करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

    छत्तीसगढ़ : दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रेक्टर…

    ग्राम मड़ेली के आक्रोशित एवं परेशान ग्रामीण व किसानो ने कहा कि मड़ेली – खड़मा में विद्युत सब स्टेशन स्थापित तो किया गया है, लेकिन इसका सही लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना के कभी लोड शेडिंग, कभी मेन्टनेंस, तो कभी 33 केवी में खराबी,आए दिन जर्जर तारों व जर्जर तारों के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधा आ रही है के नाम पर घंटों बिजली बंद कर दी जाती है। इससे उपभोक्ता परेशान रहते हैं। गांवों में बिजली आपूर्ति व लो वोल्टेज के कारण किसानों की धान तथा अन्य फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। विभागीय अधिकारी असमय कटौती का कोई कारण भी नहीं बता पाते। दिन रात अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज से गर्मी के दिनों में मौसम की मार भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं वहीं बरसात में मच्छरों और गर्मी के कारण रात के समय लोग सो नहीं पा रहे है, जैसे जैसे पारा ऊपर चढ़ रहा है वैसे-वैसे भीषण गर्मी और उमस में अघोषित बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या बढ़ रही है। लोगों को बिजली की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

    छत्तीसगढ़ : पत्नी ने पति को इतना पीटा कि हो गई मौत, मामूली विवाद पर लोहे के बसूले से किए कई वार, घर के किचन में ही हुई वारदात…

    पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं नागरिक :- लो वोल्टेज व बिजली की आंख मिचौली खेल के कारण नल-जल योजनाओं के अंतर्गत पीने के पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो पा रहे हैं। नगर सहित ग्राम पंचायतों में नलजल योजना भी ठप्प पड़ी है। ओवर हैड टैंक में ट्यूबवेलों से पानी भरा जाता है, लेकिन लो वोल्टेज के कारण दिन रात में भी ओवरहैड टैंक नहीं भर पा रहे हैं। अगर पीने का पानी की सप्लाई ठीक से नहीं होगा तो नागरिकों का क्या हाल होगा। किसान व ग्रामीणों ने कहा कि राज्य सरकार चुनाव घोषणापत्र में बिजली बिल हाफ कहा था। लेकिन बिजली बिल हाफ के साथ बिजली भी हाफ हो गया है। किसान व ग्रामीणों ने कहा कि आने वाला चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

    किसान व ग्रामीणों ने बताया कि घंटों बिजली बंद होने के कारण खेतों में लगे पंप नहीं चल पा रहे हैं, कम(लो) पावर के पंप भी नहीं चल पा रहे है, स्टाटर भी नहीं उठा रहें हैं। हम किसानों को खरीफ की धान तथा सब्जी बाड़ियों के चौपट होने की चिंता सताने लगी है, गांव में भी लो वोल्टेज व अघोषित बिजली आपूर्ति के कारण कुलर, पंखा, फ्रिज, टीवी बेजान हो गए है। ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस, मच्छर के कारण रात को सो नहीं पा रहे हैं। अनियमित विद्युत आपूर्ति व लो वोल्टेज से लोगों का जीना हराम हो गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp
    Ghatna Manchan
    • Website

    Related Posts

    Featured

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    June 17, 2026
    Featured

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026
    Featured

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026
    Featured

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Featured

    बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : धनसीर में फिर आया हाथी…लोगो में भय का माहौल…

    April 4, 2026
    Featured

    श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर श्री बजरंग सेवा समिति पवनी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा…विविध कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

    April 3, 2026
    Top Posts

    बिलाईगढ़ : पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार…छेरछेरा त्योहार के दिन प्राणघातक हमले को दिया था अंजाम…

    January 8, 20262,073 Views

    शिवरीनारायण मेले में बड़ा हादसा…आकाश झूला टूटा…दो युवतियां गंभीर रूप से घायल…

    February 10, 20261,693 Views

    उपलब्धि : बिलाईगढ़ के सोनाडुला गाँव की बेटी पूजा साहू बनीं महिला सुपरीटेंडेंट…CGPSC में ओवरऑल 19 वीं रैंक…

    March 13, 20261,458 Views

    छत्तीसगढ़ : गर्लफ्रेंड से मिलने गए नाबालिग की मिली लाश…सिर गायब था…दोस्त को आखिरी बार कहा – मैं भाग रहा हूं…

    February 14, 20261,239 Views
    Don't Miss

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय और NCTE नियमों की आवाज…

    By Ghatna ManchanJune 17, 20260

    Exclusive : तीन साल से अटकी पदोन्नति पर बढ़ा दबाव…अब शिक्षकों ने उठाई सर्वोच्च न्यायालय…

    Exclusive : अघोषित बिजली कटौती से कटगी वासी परेशान…नौतपा में धूप और बिजली विभाग दोनों सता रहे…शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं…

    May 29, 2026

    पवनी : जनदर्शन में उमड़ा मां का दर्द…प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप लगा रो पड़ी बुजुर्ग महिला…

    May 15, 2026

    आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर सारंगढ़ में प्रमुख जन गोष्ठी संपन्न, ‘राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका’ पर हुआ मंथन…

    April 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    1057756
    About Us
    About Us

    घटना मंच भारत का राष्ट्रीय हिंदी मासिक अखबार है। जिसका उद्देश्य देश एवं प्रदेश के प्रमुख खबरों को अखबार एवं न्यूज पोर्टल के माध्यम से आमजनों तक पहुँचाना है। घटना मंच अखबार एवं वेब पोर्टल पर प्रकाशित समस्त समाचार, फोटो एवं वीडियो के लिए संवाददाता, खबर भेजने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। घटना मंच अखबार के स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। अतः खबर की सत्यता की जाँच करने के बाद ही खबर भेजें।

    रूपेश श्रीवास
    प्रधान संपादक

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Important Pages
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms and Conditions
    • Our Team
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    © 2026 Ghatna Manchan. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Buy Now

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.