घटना मंचन : तीन बच्चों के साथ कुएं में कूदी मां, महिला समेत 3 की मौत, 1 बच्चा गंभीर…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

झारखंड : झारखंड के कोडरमा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां घरेलू विवाद और प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. इस दौरान महिला और उसके दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को बचा लिया गया है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

- Advertisement -

ये वारदात कोडरमा के खांदी पंचायत के चंदवारा थाना इलाके की है. जहां एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई. जानकारी के मुताबिक महिला कल रात 12 बजे से ही अपने तीन बच्चों के साथ घर से बाहर निकल गई थी. वो बच्चों के साथ घर से कुछ दूर एक कुएं के पास पहुंची और बच्चों लेकर कुएं में छलांग लगा दी. हालांकि इस दौरान उसका एक बच्चा कुएं में पत्थर पर अटक गया.

उसके रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे. लोगों ने देखा कि महिला समेत उसकी 6 वर्षीय बेटी और 2 वर्षीय बेटे का शव कुएं में तैर रहे थे. जबकि रोने वाला बच्चा घायल था. फौरन इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने घायल बच्चे को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है. वहीं महिला और दो बच्चों के शव पोस्टमॉर्टम के भेजे गए हैं.

घटना के पीछे घरेलू विवाद और दहेज उत्पीड़न की बात सामने आ रही है. दो दिन पहले ही मृतक महिला अपने मायके से वापस ससुराल लौटी थी. महिला के भाई ने बताया कि अक्सर उसके ससुरालवाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे. इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी.

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!