9 वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या… इस वजह से उठाया खौफनाक कदम…
कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कक्षा 9 वीं की छात्रा ने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में आत्महत्या कर ली है। उसकी लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार मामला दर्री थाना क्षेत्र का है। मृतका की पहचान 17 वर्षीय सानिया बानो के रूप में हुई है, जो की अयोध्या पुरी बस्ती में रहती थी। आज उसकी लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
बताया जा रहा कि सानिया और उसके भाई के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसकी मां ने मोबाइल को छिपा दिया था। इसी से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

