घटना मंचन CG : पहले जमकर की शराब पार्टी, फिर दोस्त ने दोस्त का घोंटा गला…आरोपी युवक गिरफ्तार…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

रायपुर : राजधानी रायपुर में दोस्त ने दोस्त की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम मोनू था जो मैकेनिक का काम करता था। जानकारी के मुताबिक मृतक मोनू सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा के एक मकान में किराए पर रहता था। रात में मोनू के घर पर आरोपी अभय आया था। दोनों ने इस दौरान जमकर शराब भी पी थी, तभी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि अभय ने मोनू की गला दबाकर हत्या कर दी।

छत्तीसगढ़ : स्कूल खोलने को लेकर गाइडलाइन जारी, इस तरह होगा बच्चों का स्कूल में प्रवेश…

- Advertisement -

हत्या के बाद आरोपी बाहर से दरवाजा लगाकर फरार हो गया। सुबह जब मोनू को उसका एक अन्य साथी काम पर जाने के लिए उसके घर पहुंचा तो मृत अवस्था में मोनू बिस्तर पर पड़ा हुआ था। इसके बाद घटना की जानकारी सरस्वती नगर थाने में दी गयी। फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही हत्या के कारणों के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Latest News

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव…संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 101 करोड़ से अधिक के...

शहीद वीर नारायण सिंह का बलिदान आत्मगौरव...संघर्ष और स्वाभिमान का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री साय...मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने...

More Articles Like This

error: Content is protected !!