छत्तीसगढ़ : खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत…

Must Read
- Advertisement -
- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायगढ़ : बायसी कालोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ट्रैक्टर से खेत जुताई के दौरान एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। खेत जुताई के दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर को चालक समाल नहीं पाया और ट्रैक्टर पलट गया। वहीं उनके घर वालों ने बताया कि मृतक बिरजू पिता बंधन राठिया बायसी कालोनी निवासी बाबु बंगाली के यहां ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था और 23 जुलाई को बायसी कालोनी के ही अनिल विस्वास के खेत में टेक्टर जुताई का कार्य कर रहा था कि इसी दौरान कीचड़ में ट्रैक्टर फंस गया जिसे निकालने के लिए वहां मौजूद लोगों द्वारा लोहे और लकड़ी की बल्ली फसाकर निकाल रहे थे। इसी बीच ट्रेक्टर उल्टे होकर पलट गई जिससे युवके नीचे दब गया और उसके सिर पर गम्भीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल धरमजयगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और आगे कार्यवाही कर रही है।

Latest News

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत…वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर…

नेहरू निषाद के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत...वरिष्ठ नेताओं ने संगठन सुदृढ़ीकरण पर दिया जोर... गिरीश सोनवानी देवभोग : बिंद्रानवागढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!